फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पुलिस के साए में 72 हूरें के निर्माता और सुरक्षाकर्मी ने ब्रिटनी को जड़ा तमाचा, पढ़ें फिल्मी खबरें

Fri, 07 Jul 2023 08:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अशोक पंडित, ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया चकाचौंथ से भरी हुई है और यहां पर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

यशराज फिल्म्स की वर्ष 2010 की मूवी 'बैंड बाजा बारात' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले एक्टर रणवीर सिंह अब तक कई बेहतरीन निर्देशकों के साथ कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। रणवीर ने संजय लीला भंसाली के साथ दो सुपरहिट फिल्मों 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में काम किया है। इन दोनों मूवी में रणवीर के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। साथ ही यह दोनों फिल्में आलोचनात्मक और व्यवसायिक दोनों तरह से हिट रही थीं। वहीं, अब एक्टर के फैंस को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। संजय लीला भंसाली और रणवीर ने एक बार फिर हाथ मिला लिया है। 
Baiju Bawra: 'बैजू बावरा' के लिए रणवीर सिंह के नाम पर लगी पक्की मुहर, आलिया भट्ट संग फिर जमाएंगे जोड़ी!

विज्ञापन

3 of 11
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram
हुमा कुरैशी ने हिंदी सिनेमा में अलग और खास पहचान बनाई है। अभिनेत्री को अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वॉसेपुर से अच्छी सफलता मिली है। इस फिल्म में अभिनेत्री की अदाकारी को खूब सराहा गया था। इसके बाद भी वह कई हिट फिल्मों में नजर आई हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म तरला को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है। दर्शकों को इसमें भी हुमा की अदाकारी पसंद आ रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब हुमा कुरैशी से पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में मुस्लिमों के साथ भेदभाव होता है? तो इस पर एक्ट्रेस ने बहुत ही करारा जवाब दिया।
Huma Qureshi: सिनेमा में मुस्लिमों संग भेदभाव के सवाल पर खुलकर बोलीं हुमा, कहा- मुझे भारत में रहते हुए कभी...

4 of 11
सैन डिएगो कॉमिक कॉन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्ममेकर नाग अश्विन की फैन्टसी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक वैजयंती मूवीज द्वारा बनाई गई है। इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। अमेरिका में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (एसडीसीसी) 2023 में फिल्म के टाइटल, ट्रेलर और रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। सैन डिएगो कॉमिक कॉन में डेब्यू करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म होगी। एसडीसीसी 20 से 23 जुलाई तक होगा।
Project K: इतिहास रचने जा रही 'प्रोजेक्ट के', सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में होंगे कई खुलासे, पता चलेगा कब होगी रिलीज
विज्ञापन

5 of 11
72 हूरें, अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

विवादों में घिरी ’72 हूरें’ आज यानी सात जूलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर देशभर में काफी बवाल भी मचा है। मुंबई में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने ’72 हूरें’के मेकर्स के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। वहीं, शख्स ने मेकर्स के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। इसी बीच खबर है कि फिल्म के को-प्रोड्यूसर अशोक पंडित को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। जी हां,  जिसकी वजह से मुंबई पुलिस ने उनके घर और ऑफिस के बाहर पुलिस तैनात की गई है। 
72 Hoorain: '72 हूरें' के निर्माता अशोक पंडित के घर के बाहर पुलिस तैनात, मिल रही थीं जान से मारने की धमकियां

 


 

विज्ञापन

6 of 11
पुलकित सम्राट - फोटो : Insatagram- @pulkitsamrat

एक्टर पुलकित सम्राट ने 2012 में फिल्म 'बिट्टू बॉस' से बॉलीवुड में कदम रखे थे। बीते एक दशक में वह कई फिल्में कर चुके हैं, पर इसके बावजूद एक्टर का स्ट्रगल जारी है। स्ट्रगल इसलिए क्योंकि पुलकित सम्राट के मुताबिक, उन्हें काम नहीं मिल रहा है। इसकी वजह है उनके गुड लुक्स। पुलकित सम्राट का हाल ही दिए इंटरव्यू में इस बात को लेकर दर्द छलका। एक्टर इस समय काम न मिलने की वजह से परेशान हैं।
Pulkit Samrat: काम न मिलने से परेशान पुलकित सम्राट का छलका दर्द, बोले- 'गुड लुक्स' आ रहा आड़े

विज्ञापन

7 of 11
विक्टर वेम्बन्यामा, ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
पॉप आइकन ब्रिटनी स्पीयर्स अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पॉप स्टार पर कथित रूप से विक्टर वेम्बन्यामा की सिक्योरिटी के एक सदस्य ने हमला करते हुए थप्पड़ मारा था। इस मामले में अब ब्रिटनी ने एक्शन लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटनी ने लास वेगास, नेवादा में थप्पड़ मारने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ब्रिटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर बयान जारी किया है और दावा किया है कि विक्टर के बॉडीगार्ड ने उन्हें थप्पड़ मारा था। सिंगर जब लॉस एंजल्स के एक रेस्तरां में खिलाड़ी से मुलाकात करने की कोशिश कर रही थीं, उसी दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार हुआ। छह पन्नों की रिपोर्ट में ब्रिटनी ने यह बात कही है। 
Britney Spears: वेम्बन्यामा के सुरक्षाकर्मी ने ब्रिटनी को जड़ा थप्पड़! पॉप आइकन ने की शिकायत, कहा- माफी मांगे

8 of 11
जान्हवी कपूर-कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपने साउथ डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन के मौके पर घोषणा की थी कि वह फिल्म ‘एनटीआर 30’ में नजर आएंगी। इस मूवी में एक्ट्रेस के अपोजिट साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर होंगे। ‘एनटीआर 30’ की शूटिंग जारी है, और इसी बीच जान्हवी के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। तेलुगू डेब्यू के बीच जान्हवी अब तमिल फिल्म साइन करने को लेकर चर्चाओं में हैं।
Janhvi Kapoor: तेलुगू के बाद जान्हवी कपूर के हाथ लगी तमिल फिल्म, कमल हासन होंगे निर्माता?

9 of 11
शाहरुख खान, महनूर बलोच - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में जवान फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता के चोट लगने की भी बात सामने आई थी। लेकिन बाद में जब एक्टर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तब इन अफवाहों पर विराम लग गया था। अब शाहरुख खान एकबार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल पाकिस्तानी अभिनेत्री महनूर बलोच का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख के लुक्स को लेकर बातें कर रही हैं। 
Shahrukh Khan: 'शाहरुख खान को एक्टिंग नहीं आती और न ही वह हैंडसम हैं', PAK अभिनेत्री के बयान पर भड़क गए यूजर्स

10 of 11
शाहरुख खान, द नन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन द नन के दूसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसका ट्रेलर दर्शकों को डरा रहा है। इसके ट्रेलर में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। मजेदार बात तो यह है कि द नन का दूसरा पार्ट शाहरुख खान की फिल्म जवान के ठीक दूसरे दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। द नन पार्ट 2 भी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी। 
Big Clash: बॉक्स ऑफिस पर बड़े मुकाबले के लिए हो जाएं तैयार, शाहरुख खान की 'जवान' से होगी 'द नन II' की टक्कर
विज्ञापन

11 of 11
अमीषा पटेल, करीना कपूर, ईशा देओल - फोटो : social media
'गदर 2' की सकीना बनकर  लंबे समय बाद पर्दे पर लौटने के लिए तैयार अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे अमीषा बाकी टीम जोरों-शोरों से फिल्म का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। ऐसे में वह लगातार इंटरव्यू में अपनी करियर को लेकर कई तरह के खुलासे कर रही हैं। इतना ही नहीं अमीषा आरोप लगाने से भी पीछे नहीं हट रही हैं। अनिल शर्मा पर आरोप लगाने के बाद अब अभिनेत्री ने अब अपने समय की और अभिनेत्रियों पर कुछ आरोप लगाए हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में, अमीषा ने दावा किया कि करीना कपूर खान, ईशा देओल, ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन सहित अन्य लोग उनसे जलते थे।
Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने करीना-ईशा पर फोड़ा आरोपों का बम, बताया- उनसे कैसे छीन ली जाती थीं फिल्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें