फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: SC की एकता कपूर को फटकार और राजस्थान में टैक्स फ्री हुई ‘ऐ जिंदगी’, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 14 Oct 2022 07:55 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
एकता कपूर, ऐ जिंदगी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में रोजाना हलचल होती रहती है। सिने प्रेमी भी सितारों से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं, फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानाकरी देते हैं। आज एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई, तो मिथुन चक्रवर्ती की बेटी हॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। आइए 10 खबरों से जानते हैं कि आज सिनेमा जगत में क्या हलचल हुई... 
विज्ञापन

2 of 11
ऐ जिंदगी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अविश्वसनीय सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म 'ऐ जिंदगी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसका निर्देशन अनिर्बान बोस ने किया है। इस फिल्म में सत्यजीत दुबे, मृणमयी गोडबोले, श्रीकांत वर्मा और हेमंत खेर जैसे कलाकार एक साथ नजर आए हैं। बेशक इस फिल्म का ज्यादा प्रमोशन नहीं हुआ। लेकिन राजस्थान सरकार ने अपने राज्य की जनता को कम कीमत पर इस फिल्म को देखने का मौका दिया है। दरअसल, राजस्थान में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिस पर फिल्म निर्माता ने खुशी जाहिर की है। 

Aye Zindagi Tax Free: राजस्थान में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘ऐ जिंदगी’, निर्माता ने सरकार को कहा- धन्यवाद
विज्ञापन

3 of 11
दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
बड़े बेटे महाक्षय उर्फ मिमोह के बतौर अभिनेता असफल रहने के बाद कल्ट स्टार रहे मिथुन चक्रवर्ती की छोटे बेटे नमाशी की पहली फिल्म रिलीज के इंतजार में है और इस बीच उनके बेटी दिशानी ने भी कैमरे के सामने कमाल दिखाने का मन बना लिया है। दिशानी चक्रवर्ती हॉलीवुड की शार्ट फिल्म 'द गेस्ट' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सराहना पा चुकी है। दिशानी ने फिल्ममेकिंग के गुर सीखने के लिए लॉस एंजिल्स में लंबा समय बिताया है। 

Dishani Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को बेटी दिशानी की भी बड़े परदे पर एंट्री, इस हॉलीवुड फिल्म से होगा डेब्यू

4 of 11
चारू असोपा और राजीव सेन बेटी के साथ - फोटो : Instagram
चारू असोपा और राजीव सेन अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों, दोनों ने अपनी शादी को दूसरा मौका देने का फैसला किया था, जिसके लिए उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट भी शेयर किया था। लेकिन अब दोनों के बीच फिर से अनबन हो गई है। इतना नहीं, दोनों का रिश्ता एक बार फिर टूटने की कगार पर आ गया है, जो फैंस के लिए हैरानी की बात है। 

Charu Asopa-Rajeev Sen: करवा चौथ वाले दिन राजीव सेन और चारू असोपा के रिश्ते में आई दरार, दोनों ने उठाया यह कदम
विज्ञापन

5 of 11
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 16 टीवी का सबसे कन्ट्रोवर्शियल शो है। हर साल इसके हर एपिसोड में कुछ न कुछ नए धमाके होते रहते हैं, जो कि विवादों में आ जाते हैं। इस बार बिग बॉस में हैशटैग मीटू के आरोपी साजिद खान भी कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे हैं। शो में जब से साजिद खान की एंट्री हुई है, तब से कई बॉलीवुड सितारों का पारा सातवें आसमान पर है। साजिद को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग साजिद खान के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं और उनको शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कई अभिनेत्रियों ने भी साजिद को शो से बाहर करने की मांग की है। 

Sajid Khan: एक हफ्ते के अंदर 'बिग बॉस' से बाहर होंगे साजिद खान? सलमान खान खुद करेंगे बेदखल!
विज्ञापन

6 of 11
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से सिनेमाघरों में चार साल बाद वापसी की। फिल्म का अभिनेता ने जमकर प्रमोशन भी किया, लेकिन बायकॉट में फंस कर यह फिल्म सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' ने ओटीटी की दुनिया में धमाल मचा दिया। 6 अक्तूबर की आधी रात इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया, जिसके बाद से ही ओटीटी पर 'लाल सिंह चड्ढा' को जमकर प्यार मिल रहा है। मजेदार बात यह है कि यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि नॉन हिंदी भाषा में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 

Laal Singh Chaddha: बॉक्स ऑफिस पर फेल लेकिन ओटीटी पर फिल्म ने गाड़े झंडे, 13 देशों में टॉप 10 में हुई शामिल
विज्ञापन

7 of 11
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर की वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। आज सुप्रीम कोर्ट ने निर्माता एकता कपूर को वेब सीरीज में 'आपत्तिजनक सामग्री' को लेकर फटकार लगाई और कहा कि वह इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं। शीर्ष अदालत एकता कपूर द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी पर प्रसारित वेब सीरीज में सैनिकों का कथित रूप से अपमान करने और उनके परिवारों की भावनाओं को आहत करने के लिए उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को चुनौती दी गई थी। 

Ekta Kapoor: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई एकता कपूर को फटकार, कहा- आप देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं

8 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके यानी कमाल आर खान अक्सर बॉलीवुड और स्टार्स समेत निर्माता-निर्देशकों पर भी तंज कसते नजर आते हैं। आज अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' रिलीज हुई थी, ऐसे में कमाल आर खान कुछ न कहें ऐसा तो ही नहीं सकता है। शायद ही कोई सेलिब्रिटी होगा, जिसकी कमाल आर खान ने आलोचना न की हो। फिलहाल आज 'डॉक्टर जी' को डिजास्टर करार देने के साथ ही केआरके ने आयुष्मान खुराना के करियर पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 

KRK: 'डॉक्टर जी' के रिलीज होते ही केआरके ने बताया डिजास्टर, आयुष्मान खुराना के करियर पर उठाए सवाल

 

9 of 11
फिल्म ऊंचाई से सारिका का फर्स्ट लुक - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना 80वां जन्मदिन मनाया है। उम्र के इस पड़ाव पर भी बिग बी काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उनकी फिल्म गुडबाय रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। हालांकि ये फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई है। अब एक बार फिर बिग बी राजश्री की फिल्म ऊंचाई से सिल्वर स्क्रीन पर वापस आ रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसको लेकर प्रमोशन भी शुरू हो गया है। हाल ही में इस फिल्म से दिग्गज अभिनेत्री सारिका का फर्स्ट लुक साझा किया गया है।  

Uunchai: चार दशक बाद सारिका ने की राजश्री प्रोडक्शन संग वापसी, 'ऊंचाई' के इस किरदार में आएंगी नजर

10 of 11
सारा अली खान, शुभमन गिल - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की गिनती बॉलीवुड के उन कलाकारों में होती है, जिन्होंने कम ही समय में काफी पॉपुलैरिटी पाई है। फिलहाल इस समय सारा अली खान अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल के एक दूसरे को डेट करने की जानकारी सामने आ रही है और पहले दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद इनकी डेटिंग की खबरों ने तेजी पकड़ ली थी। अब इसी बीच दोनों के लेटेस्ट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

Sara Ali Khan: सारा अली खान और क्रिकेटर शुभमन गिल की डेटिंग को लेकर तेज हुईं चर्चाएं, ये वीडियो है वजह
विज्ञापन

11 of 11
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और भाईजान सलमान खान के बीच क्लैश होने वाला है। दोनों की फिल्में- 'पठान' और 'किसी का भाई किसी की जान' एक दूसरे से टकराने वाली हैं। वैसे यह भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर नहीं बल्कि आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप के दौरान होने वाली है। दरअसल, जिस दिन क्रिकेट के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान का युद्ध होगा उसी दिन बॉलीवुड के दोनों खान के बीच टक्कर होगी। मसलन, भारत-पाकिस्तान के मैच वाले दिन ही दोनों की आगामी फिल्म का टीजर जारी होगा। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में सलमान खान और सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में शाहरुख कैमियो करने वाले हैं। 

Salman vs Shahrukh: होने वाली है साल की सबसे बड़ी टक्कर, भारत-पाकिस्तान मैच के दिन भिड़ेंगे सलमान-शाहरुख

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें