फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सपना चौधरी का कोर्ट में सरेंडर और आरआरएस में शामिल होंगे केआरके, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 19 Sep 2022 07:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सपना चौधरी, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में रोजाना बहुत कुछ होता है, जिस पर दर्शकों की नजरें बनी रहती हैं। सिनेमा को पसंद करने वाले लोग इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की हर छोटी बात जानना चाहते हैं लेकिन दिन भर खबरों पर ध्यान रखना भी आसान नहीं है। ऐसे में फिल्मी रैप में हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें एक ही जगह पर बताते हैं। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। आखिरी बार वह फिल्म जुग-जुग जियो में अनिल कपूर के साथ नजर आए थे। वह बहुत जल्द फिल्म 'बवाल' और 'भेड़िया' लेकर स्क्रीन पर वापस लौटने वाले हैं। वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज खूब अपलोड करते रहते हैं। हाल ही में वरुण धवन का एक वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। 

Varun Dhawan: संजय दत्त स्टाइल में वरुण धवन ने साझा किया वीडियो, कैप्शन पढ़कर छूट गई लोगों की हंसी
विज्ञापन

3 of 11
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर डांसर सपना चौधरी को सोमवार को लखनऊ कोर्ट में पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, कुछ ही देर बाद कोर्ट से वारंट वापस करने का आदेश जारी हो गया जिससे उन्हें कस्टडी से मुक्त कर दिया गया। वह सोमवार को एसीजेएम-5 शांतनु त्यागी की कोर्ट में पेश हुई थीं। वह गुपचुप तरीके से कोर्ट पहुंची थीं। 

Sapna Chaudhary: सपना चौधरी को पुलिस ने कस्टडी में लिया, गिरफ्तारी वारंट निरस्त होते ही हुईं रिहा

4 of 11
विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में गिनी जाने वालीं अभिनेत्री कटरीन कैफ इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के कारण लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों 'कॉफी विद करण 7' में अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' की स्टार कास्ट के साथ मस्ती करती दिखीं कटरीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हिंदी सिनेमा में एक दशक से ज्यादा वक्त बीत चुकी कटरीना आने वाले समय में कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में काम कर अपने फैंस का मनोरंजन करती दिखाई देंगी। अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने वाली कटरीना कैफ ने हाल ही में निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' के सेट से कुछ फोटोज साझा की हैं। इन तस्वीरों में फिल्म के निर्देशक से लेकर लीड अभिनेता तक की झलक दिखाई दे रही है।   

Merry Christmas: कटरीना ने दिखाई 'मैरी क्रिसमस' की पहली झलक! फोटोग्राफर बन खींची विजय सेतुपति की लाजवाब तस्वीर
विज्ञापन

5 of 11
अवतार - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल की सबसे बड़ी और बेहतरीन हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' अब कुछ ही समय बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी 'अवतार 2' का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दुनियाभर में 'अवतार' को बॉक्स ऑफिस पर मिली अपार सफलता के बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट के लिए बेसबर थे। फिल्म की रिलीज से कुछ ही दिनों पहले मेकर्स ने फैसला किया था कि 'अवतार' को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस खबर को सुनते ही सबके चेहरों पर मुस्कान आ गई थी। अब 'अवतार' के दोबारा रिलीज होने से जुड़ी ही एक अपडेट और आ रही है, जो जेम्स कैमरून की फिल्म के प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। दरअसल, भारत के कुछ शहरों में 'अवतार' की एडवांस बुकिंग खोल दी गई है।  

Avatar: इन शहरों में खुली जेम्स कैमरून की जादुई फिल्म की एडवांस बुकिंग, यहां देखें पूरी लिस्ट    
विज्ञापन

6 of 11
उर्फी जावेद, चाहत खन्ना - फोटो : insta
उर्फी जावेद और चाहत खन्ना का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों अभिनेत्रियां एक बार फिर एक-दूसरे से भिड़ गई हैं। बीते दिनों, सुकेश चंद्रशेकर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चाहत खन्ना का नाम सामने आया था, जिसके बाद उर्फी ने चाहत पर तंज कसा था। इस पर चाहत ने भी उर्फी को जवाब दिया था। हाल ही में, एक बार फिर चाहत खन्ना ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने उर्फी जावेद से कहा था कि वह मां, पत्नी और आंटी बनने लायक नहीं हैं। वहीं, अब उर्फी जावेद ने चाहत के इस कमेंट का जवाब दिया है। 

Urfi Javed On Chahat: 'दो बार बीवी बनकर क्या कर लिया', चाहत खन्ना के मां-आंटी वाले कमेंट पर भड़कीं उर्फी जावेद
विज्ञापन

7 of 11
फिल्म- डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर उनका कॉमिक अंदाज देखने को मिलने वाला है। यह एक कैंपस कॉमेडी ड्रामा है जिसे 14 अक्टूबर को रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में आयुष्मान मेडिकल के छात्र बने नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म का पहला पोस्टर लोगों के साथ साझा किया।

Doctor G: लोगों को हंसाने के लिए फिर से तैयार आयुष्मान खुराना, 'डॉक्टर जी' पर आयुष्मान ने दिया ये बड़ा अपडेट

8 of 11
प्रभास, ओम राउत, कृति सैनन,सनी सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनी ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ की लागत का रिकॉर्ड अगले चार महीनों में ही टूटने वाला है। निर्देशक ओम राउत की भगवान पराक्रमी राम पर बनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘आदिपुरुष’ न सिर्फ अब तक की सबसे महंगी हिंदी फिल्म बनने जा रही है बल्कि भारतीय सिनेमा में भी लागत का एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ से दोगुने स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज होने को तैयार हो रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रचार का शारदीय नवरात्रि के पहले दिन प्रस्तावित कार्यक्रम अब पांच दिन आगे खिसक गया है। राम की नगरी अयोध्या में यह जयघोष अब दुर्गाष्टमी के दिन यानी 3 अक्तूबर को होगा और इसके लिए हैदराबाद से लेकर मुंबई और लखनऊ तक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।


Exclusive: अयोध्या में ‘आदिपुरुष’ के जयघोष की दिव्य तैयारी, दुर्गाष्टमी पर राम का आशीष लेने पहुंचेंगे प्रभास

9 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने ट्वीट से अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे वह चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। अपने बयानों की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाले केआरके ने इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ज्वाइन करने की इच्छा जताई है।

KRK: आरएसएस में शामिल होने जा रहे केआरके? ट्वीट कर कहा- अगर संघ...

10 of 11
ऊंचाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'ऊंचाई' का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। इसकी वजह बेहद खास है। दरअसल, बॉलीवुड की सात दिग्गज हस्तियां इस फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका, डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी दिखेंंगी। इसके अलावा फिल्म में परिणीति चोपड़ा का भी अहम किरदार है। इस फिल्म का निर्देशन सूरज.आर.बड़जात्या ने किया है। फिल्म को 11 नवंबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

Uunchai: अमिताभ बच्चन की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, बमन ईरानी- अनुपम खेर संग ऊचांईयों का मजा लेते दिखे अभिनेता
विज्ञापन

11 of 11
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा टीवी के बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। कपिल लंबे समय से अपनी फिल्म 'ज्विगाटो' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से कपिल का लुक काफी समय पहले ही सामने आ गया था, जिसमें वह एक डिलीवरी ब्वॉय की भूमिका में दिखे थे। वहीं, अब इस फिल्म का शानदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस फिल्म में कपिल का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। हमेशा लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन इस फिल्म में एक आम इंसान की भूमिका में दिखाई देंगे, जो जिंदगी की परेशानियों का सामना कर रहा है। फिल्म में एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी कपिल शर्मा की पत्नी के रूप में दिखाई देंगी।

Zwigato Trailer: मजदूरों के संघर्ष को दर्शाता 'ज्विगाटो' का ट्रेलर, डिलीवरी ब्वॉय बन कपिल शर्मा ने जीता दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें