फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: नो एंट्री 2 से सलमान की छुट्टी और क्या ब्रह्मास्त्र 2 में नजर आएंगे यश, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Fri, 28 Oct 2022 07:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
मनोरंजन जगत की इस दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
पलक मुछाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड में एक बार फिर शहनाई बजने जा रही है। हालांकि इस बार खुशखबरी अभिनय की दुनिया से नहीं बल्कि सिंगिंग की दुनिया से आई है। सिनेमा जगत की मशहूर सिंगर पलक मुछाल शादी करने जा रही हैं। पलक मुछाल के सपनों के राजकुमार म्यूजिक कंपोजर मिथुन हैं। खबरों की मानें तो दोनों की शादी की रस्में 4 नवंबर से शुरू हो जाएंगी और पलक-मिथुन 6 नवंबर को सात फेरे लेंगे। दोनों ने सिनेमाजगत में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और बीते कुछ साल से एक दूसरे को चुपचाप डेट कर रहे थे।

Palak Muchhal Wedding: म्यूजिक कंपोजर के साथ इस दिन सात फेरे लेंगी पलक मुछाल, शुरू हुईं शादी की तैयारियां
विज्ञापन

3 of 11
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादातर ऐतिहासिक फिल्मों के लिए जाने जाने वाले निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पीएस-1 ने सिनेमाघरों में शानदार कमाई की है। हर भाषा में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर आ गई है। इस ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म ने अपनी कहानी, बजट और सितारों के अभिनय को लेकर खूब चर्चा बटोरी है। लेकिन जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, अब वह इसे ओटीटी पर घर बैठे आराम से देख सकते हैं।

Ponniyin Selvan OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई पीएस-1, देखने के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे

4 of 11
ब्रह्मास्त्र, यश - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तब से दर्शक इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। एक तरफ जहां कई दर्शकों को अयान मुखर्जी की ये फिल्म पसंद आई थी, तो वहीं बहुत से लोगों को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक्टिंग नहीं पसंद आई थी। हालांकि अब फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि 'ब्रह्मास्त्र 2' में कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं।

Brahmastra 2: 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए यश बने मेकर्स की पहली पसंद, निभाएंगे यह किरदार!
विज्ञापन

5 of 11
साल 2023 में रिलीज नहीं होगी ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की बॉक्स ऑफिस पर विफलता से उबरने के बाद वायकॉम 18 स्टूडियोज ने अपनी अगली फिल्म की रिलीज की तैयारी शुरू कर दी है। ये वही फिल्म है जिसका एलान फिल्म ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपनी खुद की कंपनी शुरू करने के साथ किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण हैरतअंगेज हवाई एक्शन करते दिखेंगे। ये पहला मौका होगा जब ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक साथ परदे पर दिखेगी।

Fighter Release Date: 2024 में इस दिन रिलीज होगी ऋतिक रोशन की ये फिल्म, दीपिका के साथ पहली बार बनी जोड़ी
विज्ञापन

6 of 11
नीरज चोपड़ा, ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर - फोटो : social media
ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता और नीरज चोपड़ा ने देश का गौरव तो बढ़ाया ही है, उनकी पॉपुलैरिटी भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। अब तक नीरज चोपड़ा कुछ विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं लेकिन लगता है कि इस बार बड़े पर्दे पर वह शानदार पारी खेलने के लिए तैयार हैं। मार्वल स्टूडियोज की वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' का नया टीजर रिलीज किया गया है। इसमें नीरज चोपड़ा शानदार अंदाज में किसी योद्धा की भांति नजर आ रहे हैं।

Wakanda Forever: वकांडा की लड़ाई में शामिल हुआ ये भारतीय योद्धा, वाइब्रैनियम की चमक पर भारी सोने का भाला
विज्ञापन

7 of 11
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : social media
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को उत्तर प्रदेश की एक स्थानीय अदालत ने पेश होने के निर्देश दिए हैं। अभिनेता की ज्योति सिंह ने उनके ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली थी। अब अदालत ने भरण-पोषण की मांग के इसी मामले में अभिनेता को अपना पक्ष रखने के लिए अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।

Pawan Singh: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को कोर्ट में पेश होने के निर्देश, पत्नी ने दर्ज करवाया था मुकदमा

8 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कलाकारों की फीस एक मुद्दा बन गया है। अब तक कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया है कि बॉलीवुड के स्टार्स एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये तक फीस ले लेते हैं और इसी वजह से फिल्म का बजट हद से ज्यादा बढ़ जाता है। हाल ही में, निर्देशक सुभाष घई ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा है कि एक्टर के तौर पर स्टार्स को 100 करोड़ मिलते हैं तो मुझे 125 करोड़ मिलने चाहिए क्योंकि मैंने ही फिल्म बनाई है। सुभाष घई के इसी बयान पर अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट करते हुए बॉलीवुड में स्टार सिस्टम की आलोचना की है। 

Vivek Agnihotri: सितारों पर फिर भड़के विवेक अग्निहोत्री, निर्देशक ने कर डाली इंडस्ट्री की 'बर्बादी' की बात

9 of 11
जेसन शाह - फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशकों में से एक संजय लीला भंसाली किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इस फिल्म इंडस्ट्री को ऐसी-ऐसी बेहतरीन फिल्मों से नवाजा है, जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। जहां बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली लंबे समय से अपनी धाक जमाए हुए हैं, वहीं अब वह अपने कदम ओटीटी की दुनिया की तरफ बढ़ा रहे हैं। संजय लीला भंसाली जल्द ही वेब सीरीज 'हीरा मंडी' से ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। यह सीरीज पिछले काफी समय से अपने कलाकारों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं एक बार फिर इसकी कास्टिंग को लेकर ऐसी खबर आ रही है, जो इसे चर्चाओं में ले आई है।

Heera Mandi: संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में नजर आएंगे बिग बॉस फेम जेसन शाह! निभाएंगे अहम किरदार

10 of 11
No Entry 2 - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुपर हिट फिल्मों में से एक नो एंट्री के सीक्वल का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों यह खबर सामने आ रही थी कि फिल्म अपने ओरिजिनल स्टार कास्ट के साथ लौटेगी। लेकिन फिर बाद में यह खबरें भी सामने आईं कि कानूनी पचड़ों की वजह से इस फिल्म को रोक दिया गया है, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक बार फिर नई खबर सामने आई है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की माने तो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और निर्माता बोनी कपूर के बीच अनबन के चलते प्रोड्यूसर ने सलमान के बिना ही नो एंट्री 2 बनाने का फैसला किया है।

No Entry 2: सलमान खान के बिना फिल्म का सीक्वल बनाएंगे बोनी कपूर, अभिनेता संग अनबन के चलते लिया फैसला!
विज्ञापन

11 of 11
पॉल हैगिस - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर विनर डायरेक्टर पॉल हैगिस पर यौन उत्पीड़न मामले को लेकर कार्रवाई चल रही है। बीते कुछ महीने पहले पॉल हैगिस को यौन उत्पीड़न के मामले में इटली से गिरफ्तार किया गया था। डायरेक्टर पर आरोप था कि उन्होंने साल 2017 में कथित रूप से एक लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। बीते गुरुवार को एक और चौथी महिला सामने आई, जिसने निर्देशक पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया।

Paul Haggis: बढ़ती जा रहीं ऑस्कर विजेता पॉल हैगिस की मुश्किलें, चौथी महिला ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें