इन दिनों सिनेमा की दुनिया बॉलीवुड या हॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रह गई है। अभिनय की इस रंगीन दुनिया में धीरे-धीरे अब रीजन सिनेमा भी ऊबर कर आ रहा है। पहले जहां हर अवॉर्ड शो में बॉलीवुड फिल्मों का राज रहता था, वहां अब छोटे-छोटे बजट में बनी रीजन फिल्में भी खूब धूम मचा देती हैं। इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण ऑस्कर के लिए चुनी गई गुजराती फिल्म 'छेलो शो' है। 'छेलो शो' ने ऑस्कर में जगह बनाकर सभी को चौंका दिया था, वहीं अब एक और क्षेत्रिय फिल्म अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भारत का मान बढ़ाने जा रही है। दरअसल, उड़िया फिल्म 'अड्यू गोडार्ड' कार्डिफ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई है।