फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर बोले सलमान खान और ओटीटी पर आएगी RRR, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 29 Mar 2022 08:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

94वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच हुआ विवाद चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
1 of 10
RRR, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
94वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच हुआ विवाद चर्चा में बना हुआ है। इस समारोह को होस्ट कर रहे क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी का मजाक उड़ाया था, जिस वजह से विल स्मिथ भड़क गए और उन्होंने होस्ट क्रिस रॉक को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। इस विवाद पर सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इतना ही नहीं, सेलेब्स भी इस पर बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अब सलमान खान ने विल स्मिथ और क्रिस रॉक के झगड़े पर प्रतिक्रिया दी है। 

Oscar 2022: ‘मजाक भी हद से ज्यादा ठीक नहीं होता’, विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर आया सलमान खान का रिएक्शन
विज्ञापन

2 of 10
RRR Poster - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिनेमाघरों में राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज हो गई। ‘आरआरआर’ ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा तीन दिन में करीब करीब छू लिया था। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट, अजय देवगन अहम भूमिकाओं में हैं। कुछ दर्शक तो इस फिल्म को सिनेमाघरों में ही जाकर देख रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो आरआरआर के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। 

RRR OTT Release: ओटीटी पर जल्द देख पाएंगे राजामौली की फिल्म RRR, यहां पाइए पूरी जानकारी
विज्ञापन

3 of 10
परेश रावल,क्रिस रॉक-विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन दुनियाभर में ऑस्कर 2022 की अवॉर्ड सेरेमनी में हुआ विवाद चर्चा में रहा। हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने का विवाद दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है। इस मामले में देश- विदेश की कई जानी- मानी हस्तियां अपने विचार रख रही हैं। इसी बीच अब इस विवाद पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता परेश रावल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने हाल ही में इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए मजेदार तरीके से प्रतिक्रिया दी।

Oscar 2022: विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर परेश रावल ने ली चुटकी, कहा- कॉमेडियंस हर जगह खतरे में हैं

4 of 10
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना चालू कर दिया था। ये कपल अपनी आने वाली फिल्म के साथ ही शादी की खबरों को लेकर भी चर्चा में है। शादी की खबरों के बीच कपल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद कुछ लोग ये भी कह रहे है कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है। 

Ranbir-Alia Wedding: शादी से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे रणबीर और आलिया, इस महीने ले सकते हैं सात फेरे
विज्ञापन

5 of 10
क्रिस रॉक-विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विल स्मिथ ने ऑस्कर समारोह के दौरान स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। क्रिस ने विल की पत्नी जेडा की बीमारी का मजाक उड़ाया था। देशभर में इस घटना की चर्चा हो रही है। हालांकि घटना के बाद विल ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी तो वहीं अकादमी ने इस घटना की निंदा की। सलमान खान, कंगना रणौत, केआरके, एकता कपूर जैसे कई सितारे विल स्मिथ के थप्पड़ कांड को सही ठहरा रहे हैं। तो वहीं कुछ विल को इसके लिए ट्रोल कर रहे हैं।

ऑस्कर में मारपीट: बॉलीवुड के इस निर्माता ने उड़ाया विल स्मिथ का मजाक, सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे धर्मा प्रोडक्शंस के अधिकारी
 
विज्ञापन

6 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत (Kangana Ranaut) का शो लॉक अप इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। इस शो में हर दिन कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से इसे अत्याचारी जेल नाम दिया गया है। पिछले हफ्ते प्रसारित हुए एपिसोड में कंगना साइशा शिंदे पर इस तरह भड़क गईं कि उन्हें बाहर का रास्ता ही दिखा दिया। शनिवार और रविवार को जजमेंट डे होता है इस दिन कंगना शो में नजर आती हैं, और कैदियों से बातचीत करती हैं।

Lock Upp: लॉकअप के कम व्यूज की झूठी खबरें वायरल होने पर भड़कीं कंगना, बोलीं- कितनी जलती है इनकी
विज्ञापन

7 of 10
जेजीएम के साथ लौटे विजय देवरकोंडा और पुरी जगन्नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जल्द ही पॉपुलर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की आगामी फिल्म 'जेजीएम' यानी 'जन गण मन' में नजर आने वाले हैं। मुंबई में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में अभिनेता और निर्देशक ने अपनी फिल्म 'जेजीएम' की रिलीज की घोषणा कर दी है। एक्शन ड्रामे से भरपूर इस फिल्म में विजय देवरकोंडा नेवर सीन बिफोर किरदार में नजर आएंगे। ‘जेजीएम’ का निर्माण चार्मी कौर, वामसी पैडिपल्ली और पूरी जगन्नाथ द्वारा किया जाएगा। फिल्म हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी।

JGM: एक्शन एंटरटेनर के साथ फिर लौटेगी विजय देवरकोंडा और पुरी जगन्नाथ की जोड़ी, फिल्म ‘जेजीएम’ की रिलीज का किया एलान

8 of 10
एसएस राजामौली, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'आरआरआर' सिनेमाघरों में शानदार कलेक्शन कर रही है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साउथ की इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आई हैं। आलिया ने फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली से नाराज हो गई हैं। इसी वजह से आलिया ने एस एस राजामौली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, आलिया ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी सारी पोस्ट भी डिलीट कर दी है।

RRR: एसएस राजामौली से नाराज हुईं आलिया भट्ट, फिल्म की पोस्ट डिलीट कर निर्देशक को किया अनफॉलो?
 

9 of 10
विल स्मिथ और क्रिस रॉक के विवाद पर कंगना रणौत का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर 2022 पुरस्कार समारोह विल स्मिथ और क्रिस रॉक की वजह से चर्चाओं में बना हुआ है। इस अवॉर्ड फंक्शन में क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी पर जोक मारा था, जिससे भड़क कर विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है। कंगना रणौत भी इस विवाद पर खुलकर बोल रही हैं। पहले कंगना रणौत ने विल स्मिथ का इस पूरे विवाद में समर्थन किया था। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कंगना ने विल स्मिथ को 'संघी' बता दिया।   

Oscar 2022: विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर कंगना रणौत का मजाकिया पोस्ट, अभिनेता को बताया ‘संघी’
विज्ञापन

10 of 10
अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामला - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम अभिनेत्री से यौन उत्पीड़न के मामले में केरल हाईकोर्ट ने घटना के मुख्य आरोपी पल्सर सुनी की बेल याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि जेल के अंदर उसकी जान को खतरा है, लेकिन अदालत ने कहा कि इस आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती। गौरतलब है कि यौन उत्पीड़न मामले में अभिनेत्री का अपहरण के बाद साजिश के तहत रेप किया था। इस घटना के मुख्य आरोपी पल्सर सुनी ने अपनी गिरफ्तारी के बाद ये भी बताया था कि इस मामले में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के भी कई लोग शामिल हैं और उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है

Sexual Assult Case: मलयालम अभिनेत्री के साथ यौन उत्पीड़न, मुख्य आरोपी पल्सर सुनी की जमानत याचिका खारिज 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें