फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Sharma-Leander Paes: रिलेशनशिप की पहली सालगिरह पर किम और लिएंडर ने शेयर की तस्वीरें, एक-दूसरे को कहा शुक्रिया

Tue, 29 Mar 2022 08:07 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
किम शर्मा और लिएंडर पेस - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा और लिएंडर पेस एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते को एक साल पूरा हो गया है और इस खास मौके पर दोनों ने तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे को शुक्रिया कहा। किम और लिएंडर ने कई सारे फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। किसी फोटो में दोनों स्कूटी राइड एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं, तो किसी में किम लिएंडर को किस करती दिखाई दे रहीं। दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

2 of 4
किम शर्मा और लिएंडर पेस - फोटो : Instagram
कुछ समय पहले ही किम और लिएंडर ने इंस्टाग्रम पर फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। उसके बाद से ही अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता है। एक साल पहले दोनों की नजदिकियां बढ़ने की खबरें तब सामने आई थीं, जब दोनों गोवा में एक साथ दिखाई दिए थे। अब अपने रिश्ते के एक साल पूरे होने पर दोनों ने एक-दूसरे के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखकर फोटो शेयर किए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
किम शर्मा और लिएंडर पेस - फोटो : Instagram
किम ने कई सारे फोटो शेयर करने के साथ ही दो वीडियो भी शेयर किए। एक वीडियो जहां दोनों डांस करते नजर रहे हैं, तो एक में लिएंडर किम को बिकिनी में गोद में उठाते हुए नजर रहे हैं। इसके साथ किम ने लिखा कि हैप्पी एनिवर्सरी चार्ल्स, 365 दिन!  खुशी और सीख के अंतहीन क्षण। मेरे होने के लिए आपका शुक्रिया, लव यू। वहीं, लिएंडर ने भी एक-दूसरे के कई सारे फोटो शेयर किए, जिनमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। लिएंडर ने लिखा, हैप्पी एनिवर्सी मिच, 365 दिन की यादों के लिए और हर रोज नए चीजें सीखना के लिए आपका शुक्रिया।
 

 
विज्ञापन

4 of 4
किम शर्मा और लिएंडर पेस - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि लिएंडर पेस से पहले किम शर्मा का नाम हर्षवर्धन राणे के साथ जोड़ा जाता था। 2019 तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया। वहीं, लिएंडर पेस का नाम महिमा चौधरी के साथ जुड़ चुका है। वहीं, साल 2021 में 'ब्रेक प्वाइंट'  नाम से डायरेक्टर नितेश तिवारी ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिसमें महेश भूपती और लिएंडर पेस नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें