फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बॉक्स ऑफिस पर 'अंतिम' की धीमी शुरुआत और अनिल कपूर बीमार, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sat, 27 Nov 2021 08:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सलमान खान, अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
लचर मार्केटिंग और खराब पीआर के चलते सलमान खान की इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ सलमान खान के करियर की बीते 10 साल की सबसे कम ओपनिंग पाने वाली पहली फिल्म बन गई है। अपने बहनोई आयुष शर्मा का करियर बनाने के लिए सलमान खान ने अपनी ही प्रोडक्शन कंपनी से ये फिल्म खुद बनाई है। फिल्म में आयुष शर्मा के अभिनय और उनके एक्शन सीन्स की तारीफ भी काफी हो रही है। लेकिन, फिल्म को लेकर इसकी प्रचार प्रसार टीम की रणनीति ठीक न होने के चलते इसकी ओपनिंग उम्मीद से काफी कम रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये कलेक्शन गुरुवार को रिलीज हुई जॉन अब्राहम के ट्रिपल रोल वाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ से तो ज्याद है, लेकिन सलमान खान की किसी फिल्म का बीते 10 साल की ये सबसे खराब ओपनिंग भी है।
 
Antim Box Office Collection Day 01: सलमान की सबसे कम कमाई का रिकॉर्ड, ‘सूर्यवंशी’ आई करोड़ से नीचे
विज्ञापन

2 of 10
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर अपनी फिटनेस और अभिनय दोनों से लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। आज के समय में भी अनिल कपूर फिल्मों में इतने शानदार किरदार निभा रहे हैं कि हर कोई उनका दीवाना हो जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वह अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अनिल इन दिनों जर्मनी में हैं और उन्होंने वहां से अपना एक बेहद शानदार वीडियो साझा किया है लेकिन उसके साथ उन्होंने जो कैप्शन में लिखा उससे उनके फैंस को चिंता हो गई। दरअसल अनिल जर्मनी में अपनी एक पुरानी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं और उन्होंने बताया कि आज उनके इलाज का आखिरी दिन है। अब अनिल की बीमारी और सर्जरी की बात सुनकर फैंस काफी हैरान हो गए और उनसे सवाल भी पूछ रहे हैं।
 
Anil Kapoor: फिट दिखने वाले अनिल कपूर को हो गई कौन सी बीमारी? वीडियो साझा कर बोले- आज इलाज का आखिरी दिन
विज्ञापन

3 of 10
विग्नेश शिवन, नयनतारा - फोटो : Instagram
नयनतारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्री हैं, जिनकी फिल्में फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। वह तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में सक्रिय हैं। हाल ही में वह रजनीकांत के साथ फिल्म ‘अन्नात्थे’ में नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही है। इस फिल्म की वजह से नयनतारा लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हालांकि, इस फिल्म के अलावा नयनतारा अपने नए घर की वजह से भी खूब चर्चा बटोर रही हैं। दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री ने फिल्म ‘अन्नात्थे’ के हिट होने के बाद चेन्नई में एक नया घर खरीदा है, जिसमें वह जल्द ही शिफ्ट होने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा ने चेन्नई के पोएस गार्डन इलाके में 4 BHK अपार्टमेंट खरीदा है, जो बेहद ही आलीशान है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस कोई शुभ मुहूर्त देखकर अपनी इस नई प्रॉपर्टी में शिफ्ट हो जाएंगी। बता दें कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का घर भी पोएस गार्डन में है।
 
Nayanthara House: नयनतारा ने चेन्नई के पॉश इलाके में खरीदा आलीशान घर, मंगेतर विग्नेश शिवन संग जल्द करेंगी शादी!

4 of 10
हर्षवर्धन राणे - फोटो : Harshvardhan Rane instagram
बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने कहा कि उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया है क्योंकि वह अपनी ‘कला और शिल्प’ पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। 37 वर्षिय हर्षवर्धन राणे ने ये जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य 2022 को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का है। राणे ने लिखा, ‘मैंने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। ट्विटर की मेरी यात्रा अच्छी रही लेकिन मैं अपनी कला और शिल्प तथा करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहता हूं। मैं 2022 को अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।’
 
शॉकिंग: हर्षवर्धन राणे ने ट्विटर अकाउंट किया बंद, जानें क्या है बड़ी वजह
विज्ञापन

5 of 10
शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस साल 26 नवंबर को मुंबई के 26/11 की दिल दहला देने वाली आंतकवादी घटना को 13 साल पूरे हुए। भारत के इतिहास के इस काले दिन में कई लोगों की मौत हुई थी और बहुत से जवान शहीद हुए थे। संदीप उन्नीकृष्णन भारतीय सेना में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कुल 51 विशेष कार्य समूह के अधिकारी जो 26/11 के हमले में शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। अब हिंदी फिल्म जगत में उनके जीवन की कहानी को दिखाते हुए फिल्म 'मेजर' बनाई गई है। हाल ही में टीम मेजर, अदिवी शेष, साईं मांझरेकर, शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के माता पिता के साथ मुंबई हमलों में अपनी जान देने वाले बहादुरों को याद करने के लिए एक कार्यक्रम में एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम में मेजर उन्नीकृष्णन के माता पिता काफी भावुक हो गए और उनके जीवन के कई पहलुओं के बारे में बताया।
 
26/11 Mumbai Attack: शहीद उन्नीकृष्णन के माता-पिता ने बहादुर बेटे को किया याद, 'मेजर' की टीम ने भी दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

6 of 10
अनुपम खेर और उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर अक्सर ही अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर नजर आते हैं। उनके साथ तस्वीरें, वीडियोज या रील्स में अनुपम खेर कभी मस्ती करते हुए नजर आते हैं तो कभी किसी गंभीर मुद्दे पर राय देते हुए दिखते हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनुपम खेर ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ ही पलों में मां के साथ वो मस्ती करते, डांट खाते और फोटो खिचवाते हुए दिख रहे हैं। फैंस उनके इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि अनुपम अपनी मां को कैमरे के सामने फोटो खिंचाने के लिए पोज देने को कह रहे हैं, लेकिन वो सीधे खड़े होकर मुस्कुरा रही हैं। अनुपम उनसे कहते हैं 'कुछ करो, स्माइल करो'। इसपर उनकी मां बिफर पड़ती हैं और उन्हें एक डांट लगाते हुए कहती हैं क्या करूं, तुम फोटो खिंचा खिंचा कर बदनाम कर रहे हो...देखो ये मेरी मां है! सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
 
Video: अनुपम खेर और उनके भाई को पड़ी मां से डांट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन

7 of 10
दिशा पाटनी - फोटो : Viralbhayani Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री और नेशनल क्रश कही जाने वाली दिशा पाटनी अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। दिशा फिल्मों में तो सक्रिय हैं ही साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फालोइंग हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। हाल ही में शुक्रवार को दिशा सलमान खान की फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रूथ की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने पीला क्रॉप टॉप और डेनिम पहना था। अपने इस लुक में दिशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। ऐसे में उनकी तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल होने लगी। हालांकि दिशा की तस्वीरों को देखकर कई यूजर्स के मन में ऐसा सवाल आने लगा कि शायद उन्होंने चेहरे के सर्जरी करवाई है। उनकी तस्वीर देखकर फैंस अंदाजा लगाने लगे कि दिशा ने अपने लुक्स को और भी शानदार बनाने के लिए नाक और होठों की सर्जरी करवाई है। इसके साथ ही यूजर्स इन अफवाहों पर कमेंट भी करने लगे।
 
सोशल मीडिया: दिशा पाटनी ने शेयर की हॉट बिकिनी फोटो, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

8 of 10
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का क्विज बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 13 सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में हर हफ्ते बॉलीवुड के कुछ सितारे आते हैं और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के कठिन सवालों का सामना भी करते हैं। अब अमिताभ बच्चन ने ‘केबीसी 13’ के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने अंदर के रैपर को बाहर निकलाते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन के साथ रैपर बादशाह भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन और बादशाह आमने-सामने खड़े हैं। इस दौरान बिग बी एक रैपर की तरह तैयार हो रखे हैं। उन्होंने गले में पैंडल वाली 2 सिल्वर चेन और आंखों में एक कलरफुल चश्मा लगाया हुआ है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। साथ ही वह हाथों से रैपर की तरह ही एक्शन कर रहे हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि बिग बी बादशाह के साथ मिलकर कोई रैप गाने की कोशिश कर रहे हैं।
 
KBC 13: बादशाह के साथ रैपर बने अमिताभ बच्चन, यूजर ने कहा- 'किस लाइन में आ गए'

9 of 10
आयुष शर्मा  - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने एक्टर सलमान खान की शादी को लेकर एक अहम बात कही है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान के पास शादी करने का वक्त नहीं है। गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर उनसे भी सवाल पूछा जाता है, लेकिन वह इस सवाल से बच निकलते हैं और इसका साफ-साफ जवाब नहीं देते हैं। अभी भी सलमान खान के फैंस को उनकी शादी का इंतजार है और उनका हर प्रशंसक चाहता है कि इंडस्ट्री के 'भाईजान ' सलमान जल्द से जल्द विवाह कर लें। अब उनके बहनोई आयुष शर्मा भी उनकी शादी को लेकर बोले हैं।सलमान खान के बहनोई और अंतिम: द फाइनल ट्रुथ फिल्म के अभिनेता आयुष शर्मा को लगता है कि अभिनेता सलमान खान के पास अब शादी के लिए वक्त नहीं है। आयुष का कहना है कि सलमान खान की काम करने की शैली ऐसी है कि उनके पास शादी करने का समय नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह सलमान खान की शादी के विषय पर कुछ कहना नहीं चाहते हैं। 
 
आयुष शर्मा ने कहा: सलमान खान के पास नहीं है शादी के लिए वक्त, जानिए और क्या-क्या बोले?
विज्ञापन

10 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 में फाइनली नए वीआईपी सदस्यों की एंट्री हो चुकी है। एक तरफ जहां रश्मि देसाई, राखी सावंत और देवोलीना भट्टाचार्जी घर में नए वीआईपी सदस्य बनकर आए हैं। तो वहीं तेजस्वी अपनी खास दोस्त रश्मि देसाई से अपने और करण के रिश्ते के बारे में बातचीत करती हुई नजर आईं। रश्मि देसाई ने घर के अंदर आते ही कई सदस्यों के गेम पर अपनी राय दी। रश्मि और तेजस्वी पहले से ही अच्छी दोस्त हैं, जिसकी वजह से रश्मि ने कहा कि घर में आने से पहले उनकी तेजस्वी की मां से बातचीत हुई। तेजस्वी ने जब पूछा कि उनकी मां को उन्हें बिग बॉस के घर में देखकर कैसा लग रहा है तो रश्मि देसाई ने कहा कि उन्हें तेरा गेम तो काफी पसंद आ रहा है। लेकिन करण के साथ तेरा ये जो है वो उसे लेकर बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं। हालांकि मुझे तुम दोनों की जोड़ी पसंद है, लेकिन वो माता-पिता हैं इसलिए उन्हें चिंता होती है। ये सुनने के बाद तेजस्वी थोड़ा चिंतित हो गईं।
 
Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश की मां को नहीं पसंद आ रहा करण कुंद्रा के साथ उनका रिश्ता, रश्मि देसाई ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें