फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने कहा: जब आदित्य नारायण बच्चा था मैं उसकी नाक पोंछता था, जवाब मिला- भाई अभी भी जवान है..

Sat, 27 Nov 2021 06:45 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
सिंगर आदित्य नारायण को अभिनेता सलमान खान ने पुराने दिनों की याद दिलाई। सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा में पहुंचे सलमान खान ने पुराने वक्त को याद करते हुए कहा कि जब आदित्य नारायण छोटा था, उस वक्त वह उसकी नाक पोंछा करते थे। दरअसल, आदित्य नारायण सिंगर होने के साथ ही रियलिटी शो होस्ट भी करते हैं। वह सारेगामापा शो को होस्ट करते हैं। आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्होंने फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' में सलमान खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में आदित्य नारायण ने सलमान खान के बेटे की भूमिका निभाई थी। ऐसे में सलमान खान ने उन्हें पुराने दिन याद दिलाए।

 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने कहा कि उन्होंने आदित्य नारायण के साथ उस वक्त काम किया था, जब वह तीन या चार साल के थे। उन्होंने कहा, यह 'प्यार किसी से होता है' फिल्म के शूटिंग के दौरान की बात है। उस वक्त आदित्य नारायण बच्चा था और मैं उसकी नाक पोंछा करता था।
 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की यह बात सुनकर आदित्य नारायण कहते हैं, मेरी नाक हमेशा बहती रहती थी और वह मेरे लिए हमेशा मौजूद रहते थे। अब देखिये मैं बड़ा हो चुका हूं और सलमान भाई अभी भी जवान और डैशिंग हैं। 
 

4 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
सलमान खान इस रियलिटी शो में अपनी फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ के प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने याद किया कि कैसे उन्होंने साल 1998 में आई फिल्म 'प्यार किसी से होता है' के दौरान आदित्य नारायण की नाक पोंछी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आदित्य नारायण ने तीन या चार साल के बच्च की भूमिका निभाई थी। जबकि उस वक्त उनकी रियल उम्र करीब 10 साल थी। यह एपिसोड वीकेंड पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो के प्रोमो में सलमान खान और सेट पर मौजूद सारे लोगों को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। शो में प्रोमो में देखा जा रहा है कि सेट पर सलमान खान की धमाकेदार उपस्थिति होती है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें