फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: साई पल्लवी को मिली धमकी और बॉक्स ऑफिस पर अजय-अक्षय की भिड़ंत, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Fri, 17 Jun 2022 08:22 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अक्षय कुमार, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
राजनीति की तरह मनोरंजन जगत में भी हमेशा कुछ न कुछ होता रहता है। इसी वजह से सिनेमा को पसंद करने वाले लोगों की नजर मनोरंजन जगत के सेलेब्स पर रहती है। हर कोई जानना चाहता है कि उनके पसंदीदा सितारे की पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ में क्या कुछ हो रहा है। कश्मीरी पंडितों और मॉब लिंचिंग पर बयान देने की वजह से साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। इसके अलावा आज कई अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी जानकारी सामने आई है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
साई पल्लवी की नेट वर्थ - फोटो : instagram
मशहूर साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कश्मीरी पंडितों को लेकर अपने विवादित बयान की वजह से हर तरफ साई पल्लवी की चर्चाएं जोरों पर हैं। उनके बयान के कारण देश में एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच तलवारें खिंच गई हैं। दरअसल, उन्होंने अपने दिए बयान में कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना गौरक्षता से की थी, जिसकी वजह से नुपुर शर्मा के बाद सोशल मीडिया पर साई पल्लवी के लिए भड़काऊ ट्वीट्स और कमेंट्स वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं वह अपने इस विवादित बयान के चलते सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ बजरंग दल के निशाने पर भी आ गई हैं। हाल ही में बजरंग दल ने साउथ अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

Sai Pallavi: 'कश्मीरी पंडित-मॉब लिंचिंग' पर साई पल्लवी को मिल रहीं धमकियां, बजरंग दल ने कहा- माफी मांगो वरना...
 
 
विज्ञापन

3 of 11
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण सिनेमा के सुपर स्टार रजनीकांत जल्द ही निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म को टाइटल मिल गया है। इस फिल्म का नाम होगा 'जेलर'। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसके टाइटल का ऐलान किया है। फिल्म के पोस्टर में खून से सना एक चाकू दिखाई दे रहा है। फिल्म का पोस्टर सन पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया है।

Thalaivar 169: रजनीकांत की 169वीं फिल्म के नाम ने ही कर दिया धमाका, अब कहलाएंगे...

 

4 of 11
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म का खाका सज गया है। अल्लू अर्जुन को हिंदी सिनेमा में लॉन्च करने का सेहरा निर्माता निर्देशक करण जौहर के ही सिर बंधने जा रहा है हालांकि इस फिल्म में करण जौहर की कंपनी सिर्फ एक पार्टनर के तौर पर ही रहेगी, कुछ कुछ वैसे ही जैसे फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में थी। अल्लू अर्जुन ये फिल्म अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी गीता आर्ट्स के बैनर तले बनाएंगे। फिल्म में तमिल, कन्नड़, मलयालम के अलावा हिंदी के कुछ दिग्गज कलाकारों को लेने की बात शुरू हो चुकी है। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद इस फिल्म के असली कप्तान हैं और वह इस फिल्म के लिए देश की अलग अलग भाषाओं की दूसरी दिग्गज कंपनियों से भी बात कर रहे हैं।

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड डेब्यू में देश की दिग्गज कंपनियों का संगम, इस तरह बनेगी असली पैन इंडिया फिल्म
विज्ञापन

5 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के वो सितारे हैं, जिनकी फिल्मों को देखने के लिए थिएटर के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगती थीं। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी या थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की है, जो उनकी 1978 में आई फिल्म 'डॉन' की रिलीज के दौरान की है। इस तस्वीर में थिएटर के बाहर लोगों की लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर मुंबई स्थित एक्सीलियर सिनेमा की है, जो 'डॉन' की रिलीज के दौरान की है। उस समय फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही थी।

Amitabh Bachchan: बिग बी ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर दिखाई ‘डॉन’ के लिए लोगों की दीवानगी, बोले- क्या दिन थे वो भी
विज्ञापन

6 of 11
नो एंट्री में एंट्री - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'नो एंट्री' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आए थे और फिल्म में इनकी कॉमिक टाइमिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था। वहीं, अब इस फिल्म के सीक्वल पर बात चल रही है। लंबे समय से चर्चा है कि सलमान की 'नो एंट्री' के दूसरे पार्ट पर जल्द ही काम शुरू होगा, जिसका नाम 'नो एंट्री में एंट्री' रखा जाएगा। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि सलमान खान की इस फिल्म में 10 अभिनेत्रियां नजर आएंगी।

No Entry Mein Entry: सलमान खान की फिल्म में 10 अभिनेत्रियां दिखाएंगी अपना जलवा, इन नामों पर हो रही है चर्चा
विज्ञापन

7 of 11
Thank God - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार अजय देवगन की आगामी कॉमेडी फिल्म "थैंक गॉड" की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। बता दें कि इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा 'थैंक गॉड' में रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में रहेंगी।

Thank God: सामने आई 'थैंक गौड' की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर होगी अजय देवगन और अक्षय कुमार की भिड़ंत

8 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के बाद लोगों में ओटटी प्लेटफॉर्म को लेकर दिलचस्पी ज्यादा बढ़ी है। पैसा और टाइम दोनों बचाने के लिए लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेट देखना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। मेकर्स भी दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए ओटीटी पर एक से बढ़कर एक कंटेट रिलीज करते रहते हैं। आगामी फिल्मों की बात करें तो जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी फिल्म गुड लक जैरी बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। जाह्नवी कपूर की फिल्म के पोस्टर्स भी सामने आ चुके हैं। मेकर्स ने इसके दो पोस्टर्स रिलीज किए हैं।

Good Luck Jerry On OTT: पहले पोस्टर में सहमी हुई नजर आईं जाह्नवी कपूर, इस दिन ओटीटी पर आएगी फिल्म

9 of 11
वरुण धवन - फोटो : insta
बॉलीवुड के लिए साल 2022 के बीते पांच साल कुछ खास नहीं रहे। अब तक कई हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें से 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'भूल भुलैया 2' ही शानदार कमाई कर पाई। इसके अलावा, बाकी फिल्मों का बंटाधार होते हुए हर किसी ने देखा है। इसी बीच सिनेमाघरों में कई साउथ फिल्में भी रिलीज हुईं, जिन्होंने न सिर्फ हिंदी में बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई की। इसी वजह से सिनेमा जगत में साउथ और बॉलीवुड के बीच बहस शुरू हो गई थी। वहीं, अब अभिनेता वरुण धवन ने सिनेमा जगत में साउथ और बॉलीवुड की तुलना करने पर बयान दिया है।

Bollywood Vs South: साउथ से बॉलीवुड की तुलना करने पर वरुण धवन का जवाब, बोले- 'उनकी भी सात-आठ फिल्में फ्लॉप हुईं'

10 of 11
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा की गिनती बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में की जाती है जो हर मुद्दे पर खुलकर आवाज उठाती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म का निर्माण भी शुरू कर दिया है। उन्होंने अली फजल के साथ मिलकर प्रोडक्शन कंपनी 'पुशिंग बटन' स्टूडियोज की शुरूआत की है। ज्यादातर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली ऋचा चड्ढा का एक बयान इन दिनों चर्चा में है। उन्होंने कहा है कि केवल फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि समाज में सेक्सिज्म (लिंगभेद) एक डिफॉल्ट नेचर बन चुका है।

Richa Chaddha: महिलाओं को लेकर ऋचा चड्ढा ने फिर दिया बयान, कहा- महिला टेक्नीशियन होती हैं सेक्सिज्म की शिकार
विज्ञापन

11 of 11
गेम्स ऑफ थ्रोन्स के सीक्वल की तैयारी - फोटो : ANI
'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। एटंरटेनमेंट टीवी HBO ने गेम्स ऑफ थ्रोन्स के सीक्वल को लेकर जानकारी दी है, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। बता दें कि एचबीओ ने इस लोकप्रिय सीरीज के सीक्वल पर काम करना शुरू कर दिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की कहानी 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के फिनाले की घटनाओं के बाद जॉन स्नो की परिस्थितियों पर आधारित होगी।

Games of Thrones Sequel: HBO ने की 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' के सीक्वल की घोषणा, फिर दिखेंगे किट हैरिंगटन के कारनामे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें