फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: वेडनसडे के एक्टर पर यौन शोषण का आरोप और RRR को ऑस्कर में मिलेगी सफलता? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 21 Jan 2023 08:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पर्सी हायन्स व्हाइट, आरआरआर - फोटो : social media
फिल्मी हस्तियों के साथ अक्सर कुछ न कुछ नया होता रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत हुआ है।  फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
गांधी गोडसे एक युद्ध में तनीषा संतोषी का पहला लुक - फोटो : insta
राजकुमार संतोषी 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' के साथ पूरे नौ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। 26 जनवरी को रिलीज होने वाली यह फिल्म ट्रेलर सामने आने के बाद से ही विवादों में घिर गई थी। इसी बीच फिल्म की कास्ट जोर शोर से इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। वहीं, शुक्रवार को फिल्म के प्रमोशन के दौरान इसका विरोध प्रदर्शन किया और काले झंडे दिखाए। विरोध के चलते मेकर्स को पुलिस बुलानी पड़ी।
Gandhi Godse Ek Yudh: राजकुमार संतोषी की 'गांधी गोडसे एक युद्ध' के खिलाफ प्रदर्शन, मेकर्स को बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन

3 of 11
अनुराग कश्यप, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : Twitter
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप के बीच अक्सर जुबानी जंग देखने को मिलती है। एक बार फिर वह दोनों आमने-सामने आ गए हैं। अनुराग कश्यप की टिप्पणी को लेकर एक बार फिर विवेक अग्निहोत्री ने उन पर निशाना साधा है। दरअसल, इन दिनों फिल्मों के आते ही उनका बॉयकॉट होना शुरू हो जाता है। बॉलीवुड में चल रहे इस बायकॉट ट्रेंड पर पीएम मोदी ने फिल्मों पर टिप्पणी न करने की सलाह दी थी। इस पर अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अब बहुत देर हो चुकी है। भीड़ अब नियंत्रण से बाहर है। अब इस कमेंट पर विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप पर निशाना साधा है।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के पीएम मोदी वाले बयान पर कसा तंज, पूछा- ऑडियंस अब भीड़ है?

4 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट लिखा है। कंगना रणौत का कहना है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी सारी संपत्ति गिरवी रख दी। इसके अलावा फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल के दौरान उन्हें डेंगू हो गया था। तमाम मुश्किलों के बाद भी उन्होंने काम जारी रखा। 
Kangana Ranaut: कंगना ने पूरी की 'इमरजेंसी' की शूटिंग, इमोशनल नोट लिखकर बोलीं- सबकुछ गिरवी रख दिया

 

विज्ञापन

5 of 11
सुरजीत सिंह राठौर - फोटो : Social media
करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को आज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरजीत सिंह पर एक मॉडल से छेड़खानी करने और उन्हें परेशान करने के कई गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल, एक महिला मॉडल ने सुरजीत सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल, इस मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
Surjit Singh Rathore: करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर गिरफ्तार, मॉडल से छेड़छाड़ करने का लगा है गंभीर आरोप
विज्ञापन

6 of 11
पर्सी हायन्स व्हाइट - फोटो : Social media

नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज 'वेडनसडे' को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस सीरीज के हर एक किरदार को फैंस का पूरा सपोर्ट मिला है। अपनी दमदार कहानी को लेकर यह सीरीज लगातार चर्चा में बनी हुई है। 'वेडनसडे' को नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे सफल सीरीज कहां गया है। 'वेडनसडे' ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। एक बार फिर इस सीरीज के किरदार चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स अब वेडनसडे के एक अभिनेता को इस सीरीज से हटाने की मांग कर रहे हैं।
Percy Hynes White: नेटफ्लिक्स सीरीज 'वेडनसडे' के इस एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, शो से हटाने की उठी मांग

विज्ञापन

7 of 11
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड में बायकॉट ट्रेंड हावी है। बीते वर्ष तमाम बड़े सितारों की फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चला। इसका असर कई बड़े बजट की फिल्मों पर साफतौर पर नजर आया। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर चिंता जताई और अपनी पार्टी के नेताओं को नसीहत दी थी  कि वे फिल्मों पर गैर जरूरी टिप्पणी करने से बचें। हाल ही में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर भी बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें भारतीय फिल्मों का सम्मान करना चाहिए।
Javed Akhtar: बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट पर जावेद अख्तर की टिप्पणी, बोले- भारतीय फिल्मों की इज्जत करनी चाहिए

 

8 of 11
टीवी निर्माता को किया गया गिरफ्तार - फोटो : फाइल फोटो
एक टीवी निर्माता और अभिनेता को आज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीवी निर्माता पर आरोप है कि उन्होंने अभिनेत्री को परेशान किया है। दरअसल, पुलिस ने यह जानकारी आज शनिवार को दी। पुलिस का कहना है कि मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी से 27 साल के टेलीविजन इंडस्ट्री के अभिनेता और निर्माता को गिरफ्तार किया गया है। निर्माता पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कथित रूप से एक फर्जी खाता बनाया और अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजा।
TV: टीवी निर्माता को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने का लगा आरोप

9 of 11
कांतारा - फोटो : twitter

अभिनेता ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' को फैंस का खूब प्यार मिला। अब जल्द ही इस फिल्म का प्रीक्वल 'कांतारा 2' आने वाला है। 'कांतारा' की प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स ने इस बात की पुष्टि की है। 'कांतरा 2' में भी ऋषभ शेट्टी लीड रोल करेंगे और निर्देशन की जिम्मेदारी भी वही संभालेंगे। निर्देशक ऋषभ शेट्टी फिल्म के सीक्वल नहीं, प्रीक्वल पर काम कर रहे हैं। मतलब फिल्म की कहानी आगे नहीं बढ़ेगी, बल्कि उसकी लोक कथा को और विस्तार दिया जाएगा।
Kantara 2 Confirmed: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा 2' पर लगी मुहर, कांतारा से भी ज्यादा होगा फिल्म का बजट

10 of 11
सुकेश, जैकलीन और नोरा - फोटो : social media

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आए दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है। जहां एक तरफ इस केस से जुड़ी बॉलीवुड की दोनों नाम अभिनेत्रियों के बीच साख का मामला गर्माता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस केस में दायर होती हर चार्जशीट में नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में इस केस में तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की गई है, जिसमें कई तरह के खुलासे हुए हैं। लेकिन इन सभी के बीच सुकेश ने जेल से एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उसने जैकलीन और नोरा के बीच चलते विवाद के बारे में खुलकर बात की है। इस चिट्ठी में नोरा और जैकलीन के झगड़े के कई दफन राज को उजागर कर दिया है। तो चलिए जानते हैं आखिर सुकेश ने चिट्ठी में क्या लिखा है..
Jacqueline Vs Nora: जैकलीन के पक्ष में बोला ठग सुकेश, चिट्ठी लिख नोरा फतेही की खोली पोल, कहा- वह उससे जलती थी

 

विज्ञापन

11 of 11
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर फिल्म RRR इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म ने अभी तक कई अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और दर्शकों ने भी इसे खूब सराहा है। हालांकि फिल्म ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। वहीं, अब जूनियर एनटीआर से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर कैटेगरी में जूनियर एनटीआर को नॉमिनेट किया जा सकता है।
RRR: 'आरआरआर' को मिल सकती है एक और सफलता! ऑस्कर की बेस्ट एक्टर रेस में शामिल हो सकते हैं जूनियर एनटीआर? 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें