मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन
2 of 11
एनिमल-संदीप रेड्डी वांगा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' का इंतजार कर रहे फैंस को तगड़ा झटका लगा है। फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है, और अब यह 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह नई तारीख अपने साथ उच्चतम क्षमता का सिनेमाई अनुभव प्रदान करने का वादा करती है। वहीं, अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने पर खुद डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है। Animal: आखिर क्यों बदली 'एनिमल' की रिलीज डेट? डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन
3 of 11
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन अपनी एक्टिंग से साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं। फिल्मों में अदाकारी के बाद उन्होंने पिछले साल रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। रिलीज के बाद इस फिल्म को काफी ज्यादा सराहा गया था। देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी फिल्म की जमकर तारीफ हुई थी। अब इस फिल्म ने अपने रिलीज का एक साल पूरा कर लिया है। Rocketry: रॉकेट्री के एक साल पूरे होने पर फिल्म के मेकर्स हुए खुश, क्रू के सदस्यों को गिफ्ट किया यह खास तोहफा
4 of 11
जैद हदीद और आकांक्षा पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों लगातार मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आकांक्षा पुरी और जैद हदीद अपनी हद पार करते हुए घर में सबके सामने लिपलॉक करते हुए नजर आए थे। इस बीच आकांक्षा शो से बाहर हो चुकी हैं। घर से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने कहा कि किस उनके लिए सिर्फ एक 'टास्क' था। Akanksha Puri: जैद हदीद संग लिपलॉक करने पर आकांक्षा को नहीं है मलाल, अभिनेता को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
5 of 11
सीमा पाहवा-नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस सीमा पाहवा फैंस के बीच फिल्मों और टेलीविजन में अपनी कॉमेडी और गंभीर किरदारों के लिए फेमस हैं। पावरहाउस एक्ट्रेस ने प्रतिष्ठित दूरदर्शन धारावाहिक 'हम लोग' में बड़की से लेकर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में शीला जैसे कई यादगार किरदार निभाए हैं। सीमा ने वर्ष 2021 में फिल्म 'रामप्रसाद की तेरहवीं' के साथ बतौर निर्देशक शुरुआत की। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे। वहीं, अब सीमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनुभवी एक्टर के नाम एक खास नोट लिखा है। Seema Pahwa: सीमा पाहवा ने नसीरुद्दीन शाह को बताया अपना 'गुरु', खास पोस्ट के साथ जताया आभार
क्रिस्टोफर नोलन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओपेनहाइमर' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। क्रिस्टोफर नोलन फिल्म जगत का बड़ा नाम है, उनकी मूवी का पूरी दुनिया में बेसब्री से इंतजार किया जाता है। यूनिवर्सल पिक्चर्स और फिल्म ओपेनहाइमर के निर्माता ने भारत में आईमैक्स थिएटरों में एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। ओपेनहाइमर भौतिक वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। ओपनहाइमर को परमाणु बम यानी न्यूक्लियर बॉम्ब का आविष्कार करने का श्रेय दिया जाता है। Oppenheimer: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' की भारत में एडवांस बुकिंग शुरू, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
9 of 11
ओएमजी 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ओएमजी 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट की घोषणा की गई थी। अब एकबार फिर से इस फिल्म के दो पोस्टर साझा किए गए हैं। एक पोस्टर में खिलाड़ी कुमार भगवान शंकर के रूप में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को एक्टर ने जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया तो फैंस उनके लुक को देखकर काफी इंप्रेस हुए और लगातार कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट को अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। OMG 2: माथे पर भस्म..गले में रुद्राक्ष..लंबी जटाओं में नजर आए अक्षय, नया पोस्टर देख यूजर्स बोले- हर हर महादेव
10 of 11
सालार
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री श्रुति हासन की फिल्म 'सालार' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। इस फिल्म के टीजर रिलीज की तारीख का एलान हो चुका है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के टीजर के लिए फैंस को अपनी नींद में खलल डालनी पड़ सकती है। दरअसल, फिल्म का टीजर सवेरे करीब सवा पांच बजे रिलीज किए जाने की तैयारी है। Salaar: नींद उड़ाने आ रहा है 'सालार' का टीजर, इस दिन इस वक्त होगा रिलीज
सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म 'गदर 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी रिलीज से पहले दर्शकों के लिए एक रोचक जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में नाना पाटेकर की भी एंट्री हो गई है। फैंस के लिए यह जानकारी किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी। हालांकि, इसके साथ ही यह उत्सुकता भी जाग रही होगी कि आखिर नाना पाटेकर किस भूमिका में नजर आएंगे! तो चलिए हम बताते हैं... Gadar 2: सनी देओल-अमीषा पटेल की 'गदर 2' में हुई नाना पाटेकर की एंट्री, यह काम करते आएंगे नजर