गायक-राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद, मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध लॉरेंस बिश्नोई ने आज से कुछ साल पहले अभिनेता पर हमले का प्लान बनाया था।
गायक-राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद, मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध लॉरेंस बिश्नोई ने आज से कुछ साल पहले अभिनेता पर हमले का प्लान बनाया था। जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सलमान खान के प्रति खतरे के स्तर का विश्लेषण करने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि इस वक्त गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में बंद है।
मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आईफा अवॉर्ड शो में भाग लेने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही विशेष न्यायाधीश एए जोगलेकर ने अभियोजन एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को रिया चक्रवर्ती का पासपोर्ट उन्हें सौंपने का निर्देश दिया है। बता दें कि अभिनेत्री को 2 से 5 जून तक आईफा के 22वें संस्करण में भाग लेने के लिए अबू धाबी जाएंगी।
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके (कृष्णकुमार कुन्नथ) का मंगलवार की रात एक लाइव कॉन्सर्ट के बाद निधन हो गया। इस दौरान वह कोलकाता के नजरूल में एक लाइव कॉन्सर्ट में प्रस्तुति दे रहे थे और अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह कार्यक्रम से लौट आए, जिसके बाद अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। केके की मौत पर अननेचुरल डेथ का केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स में केके के सिर में चोट लगने का दावा भी किया जा रहा है, वहीं कॉन्सर्ट में मौजूद एक यूजर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है कि संगीत कार्यक्रम आयोजको की लापरवाही केके की मौत की वजह बनी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिनेता अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' की स्पेशनल स्क्रीनिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि यह फिल्म हिंदू राजा सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है। स्क्रीनिंग का आयोजन लखनऊ में किया गया है। इस खास स्क्रीनिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अक्षय कुमार और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर होंगे। इस दौरान निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे।
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर केके का निधन
- फोटो : Social media
मंगलवार रात मनोरंजत जगत ने अपना एक चमकता खो दिया। मशहूर सिंगर केके के निधन की खबर सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। लोग अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनके चहेते सिंगर अब उनके बीच नहीं हैं। देर रात केके के निधन की जानकारी सामने आते ही पूरा देश शोक में डूब गया है। उनके फैंस और दोस्त लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कोलकाता में हुए उनके आखिरी कॉन्सर्ट के वीडियो भी काफी वायरल हो रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल फिल्मों से दूर होकर कहीं खो से गए थे। लेकिन फिर उनके हाथ ओटीटी का एक ऐसा प्रोजेक्ट लगा, जिसने उनकी किस्मत को फिर से चमकाने का काम बखूबी किया था। हम बात कर रहे हैं ओटीटी की सबसे चर्चित वेब सीरीजों में से एक रही 'आश्रम' की। फिल्मकार प्रकाश झा के निर्देशन में साल 2020 में रिलीज हुई इस सीरीज ने लोगों को भारत में धर्म के नाम पर चल रहे गौरख धंधों की असलियत कुछ इस तरह से दिखाई कि लोग इसके फैन हो गए।
लुका छुपी और मिमी जैसी सामाजिक मुद्दों को हिट करने वाली फिल्मों के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर अपनी अगली फिल्म को लेकर तैयार हैं। लक्ष्मण उतेकर की फिल्म इत्तू सी बात का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'इत्तू सी बात' पहले प्यार और बेतहाशा वादों की दिल को छू लेने वाली कहानी है। फिल्म बिट्टू (भूपेन्द्र जादावत) की कहानी बताती है। बिट्टू छोटे शहर का साधारण सा लड़का है। सपना (गायत्री भरद्वाज) बिट्टू का बचपन का क्रश है। सपना एक ऐसी लड़की जो चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे आईफोन गिफ्ट करे।
मलयालम प्रोड्यूसर और अभिनेता विजय बाबू ने कोच्चि आकर बुधवार को कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। केरल हाईकोर्ट द्वारा दो जून तक अंतरिम अग्रिम जमानत दिए जाने के एक दिन बाद अभिनेता ने यह बात कही है। बता दें कि विजय बाबू पर अभिनेत्री से रेप का आरोप लगा है। कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए विजय बाबू ने कहा कि वह मामले की जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।
अपने जमाने के दिग्गज लेखक और निर्देशक रहे महेश भट्ट ने पहली बार माना है कि बदलते समय में उनके जमाने की फिल्ममेकिंग पुरानी पड़ चुकी है। उन्होंने ये भी माना कि नई सदी के दर्शकों के मनोरंजन के लिए बीती सदी की तरह का सिनेमा अब कामयाब नहीं होगा। महेश भट्ट ने अपनी छोटी बेटी आलिया भट्ट के लिए फिल्म ‘सड़क 2’ से निर्देशन में वापसी का फैसला किया था। इस फिल्म के ट्रेलर ने जहां यूट्यूब पर सबसे ज्यादा नापसंद किए गए ट्रेलर का रिकॉर्ड बनाया, वहीं इस फिल्म को भी दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। अपने भाई मुकेश भट्ट से अलग हो चुके महेश भट्ट इस बार अपने पुराने करीबी निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ मुंबई में खुले एक वर्चुअल स्टूडियो में दिखा दिए।
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। सिनेमाघरों में ये फिल्म 3 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर दिल्ली स्थित सम्राट पृथ्वीराज के किले राय पिथौरा में पहुंचे। इस दौरान सभी ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस फिल्म में सपरस्टार अक्षय कुमार को पहली बार ऐतिहासिक भूमिका में दिखाया गया है। यशराज बैनर तले बनी सम्राट पृथ्वीराज पहली ऐतिहासिक और मनोरंजक फिल्म है।