फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट घोषित और महेश मांजरेकर को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 01 Mar 2022 07:50 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक कई फिल्मों के रिलीज का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में फिल्म आदिपुरुष  की रिलीज डेट का एलान भी कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास के अलावा फिल्म में अभिनेत्री कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं।
 
विज्ञापन
1 of 10
आदिपुरुष रिलीज डेट, महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक कई फिल्मों के रिलीज का सिलसिला जारी है। कोरोना के मामले थमने के बाद पहले से अटकी हुई फिल्मों की नई रिलीज डेट सामने आना शुरू हो गई हैं और अब आखिरकार इसी क्रम में साउथ अभिनेता प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष के रिलीज डेट के लिए भी फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास के अलावा फिल्म में अभिनेत्री कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं।

Adipurush: अब इस साल रिलीज नहीं होगी फिल्म 'आदिपुरुष', महाशिवरात्रि पर निकला मकर संक्रांति का मुहूर्त
 
विज्ञापन

2 of 10
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी मराठी फिल्म की रिलीज के बाद से ही कानूनी पचड़े में फंसे फिल्म मेकर महेश मांजरेकर के लिए राहत की खबर सामने आई है। मामले में मुंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को हुई सुनवाई में शहर की पुलिस को निर्देश दिया कि वह मराठी फिल्म में नाबालिगों पर अश्लील दृश्यों फिल्माने के मामले में फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर और दो निर्माताओं के खिलाफ तीन सप्ताह के लिए गिरफ्तारी जैसी कोई कार्रवाई न करे। 

नाबालिगों पर अश्लील दृश्य फिल्माने का आरोप: महेश मांजरेकर को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
विज्ञापन

3 of 10
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने भी माना है कि बॉलवुड में नेपोटिज्म होता है। बॉबी हाल ही में 'लव हॉस्टल' में नजर आए हैं। इसमें उनके दमदार किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने अपने करियर में असफलताओं का भी सामना किया है। बॉबी ने अपनी जिंदगी के उस काले सच की बात की जब वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। उन्होंने बताया कि वह करीब तीन  साल तक डिप्रेशन में रहे थे।

Nepotism In Bollywood: नेपोटिज्म को लेकर बॉबी देओल ने किया खुलासा, 3 साल डिप्रेशन में रहने के बाद बदल गई मेरी जिंदगी
 

4 of 10
RRR - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च आते ही सभी की निगाहें निर्देशक एसएस राजामौली की आरआरआर पर हैं, जो 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले, आरआरआर टीम ने मुख्य कलाकारों जूनियर एनटीआर और राम चरण ने एक नई तस्वीर शेयर की है। ये थ्रोबैक फोटो है जो यूक्रेन में फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई है। तस्वीर में जूनियर एनटीआर और राम चरण अपना फोन हाथ में लिए घास पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। आज यूक्रेन की स्थिति काफी बदल चुकी है। अब वहां पहले की शांति नहीं रह गई है। रुस और यूक्रेन में जबरदस्त वॉर चल रहा है। मिसाइलें दागी जा रही हैं, लोग मर रहे हैं, बहुत से लोग मदद की आस में फंसे हुए हैं, जिनमें भारतीय छात्र भी शामिल हैं।

RRR: यूक्रेन के पार्क में आराम करते दिखे जूनियर एनटीआर और रामचरण, वायरल हो रही ये तस्वीर
विज्ञापन

5 of 10
भुबन बड्याकर - फोटो : सोशल मीडिया
कच्चा बादाम (Kacha Badam song) वाले सिंगर भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। भुबन उस वक्त हादसे का शिकार हुए जब वह कार चलाना सीख रहे थे। एक्सीडेंट में भुबन के सीने में चोट आई थी और उन्हें पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित सरी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब भुवन की सेहत का अपडेट आया है।

Bhuban Badyakar health Update: अब कैसी है 'कच्चा बादाम' गाने वाले सिंगर की हालत? कार सीखते हुए हुआ था एक्सीडेंट
विज्ञापन

6 of 10
बच्चन पांडे सॉन्ग मेरी जान मेरी जान - फोटो : यूट्यूब
अभी हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें धमाकेदार एक्शन दिखा था। अब बच्चन पांडे का नया गाना मेरी जान-मेरी जान भी रिलीज हो गया है लेकिन ये गाना ट्रेलर के एक दम उलट लव रोमांटिक सॉन्ग है। इस गाने में इमोशन के साथ अक्षय कुमार का रोमांटिक अंदाज भी दिखाई दे रहा है। गाने की शुरुआत एक डायलॉग से होती है, जिसमें सुनाई आ रहा है, 'भले ही बच्चन भैया का दिल और एक आंख पत्थर की है लेकिन आज भी उनके दिल में लोगों के लिए फीलिंग है इमोशन है''।
 
New Song: भौकाल भरी मोहब्बत के साथ 'बच्चन पांडे' का रोमांटिक सॉन्ग 'मेरी जान-मेरी जान' हुआ रिलीज, कृति सेनन बोलीं-होली पे गोली
विज्ञापन

7 of 10
अभिनेता सलमान खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने काम में काफी बिजी रहते हैं। हाल ही में, वह दुबई गए थे जहां पर सलमान खान ने 'द-बैंग द टूर-रिलोडेड’ में सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारों के साथ परफॉर्म  किया। इस मौके के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। हालांकि, अब सलमान खान इस शो को पूरा करके मुंबई लौट आए हैं। बीती रात अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसकी खास वजह ये है कि इन वीडियो में सलमान खान पैपराजी पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि सलमान खान का मूड ज्यादा अच्छा नहीं था। 

Salman Khan: पैपराजी पर भड़के सलमान खान, चिल्लाते हुए सबके सामने कह डाली ये बात

8 of 10
नाराजगी सॉन्ग, नेहा कक्कड़ - फोटो : insta
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की झनकार आवाज जहां लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती है, तो वहीं उनकी आवाज सीधे लोगों के दिल को छू लेती है। अभी हाल ही में अपने गाने 'मुड़ मुड़ के न देख' में नेहा ने अपना रॉकिंग अंदाज दिखाया था। अब एक बार फिर से अपने नए 'नाराजगी' सॉन्ग को लेकर हाजिर हो चुकी हैं, लेकिन इसमें उनका अंदाज सूफियाना लग रहा है। इस गाने में एक्टर अक्षय ओबरॉय नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस गाने में टीवी एक्ट्रेस सायंतनी घोष भी दिखाई दे रही हैं। ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है और उनके दिल को छू रहा है।

New Song: नेहा कक्कड़ का हार्टटचिंग सॉन्ग 'नाराजगी' हुआ रिलीज, फैंस लुटा रहे जमकर प्यार

9 of 10
Shahid Kapoor - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो के नाम से मशहूर शाहिद कपूर ने हाल ही में अपना 41वां जन्मदिन मनाया है। शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म जर्सी है, जो 14 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज हो रही है। अभिनेता ने शुरुआत में इस फिल्म के लिए 31 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, लेकिन लास्ट मिनट में ओमीक्रॉन की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई। इस वजह से शाहिद ने फीस में कटौती भी की थी। शाहिद अभी भी अपनी उस बात पर कायम हैं। लेकिन अभिनेता ने अब अली अब्बास जफर की अगली फिल्म के लिए अपनी फीस एक बार फिर बढ़ा दी है।

Shahid Kapoor: अली अब्बास जफर की फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने बढ़ाई फीस, 38 करोड़ करेंगे चार्ज
विज्ञापन

10 of 10
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
देश भर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर आम से लेकर खास सभी लोग भगवान शिव की आराधना करते नजर आ रहे हैं। देशभर में लोग भगवान शिव की भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इस मौके पर भगवान शिव की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शिवरात्रि की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है।

Sara Ali Khan: महाशिवरात्रि के मौके पर सारा अली खान ने पोस्ट की फोटो, ट्रोल्स ने पूछा- मुस्लिम होकर ऐसा काम करती हो शर्म नहीं आती?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें