फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: करीना कपूर ने लाल रंग की स्कर्ट में सोशल मीडिया पर बढ़ाई गर्मी, ननद सबा पटौदी भी बोलीं 'माशाअल्लाह' 

Tue, 01 Mar 2022 07:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर बॉलीवुड की क्वीन कही जाती हैं। वह हमेशा अपने फैंस के लिए फैशन आइकन हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह लाल धारीदार स्कर्ट और फ्रंट ओपन ब्लेजर पहने दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को सफेद रंग की हील्स के साथ पूरा किया है और बालों को वेव्स में खुला छोड़ दिया है। करीना की ये ड्रेस काफी अच्छी लग रही है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'मार्च में नया स्टाइल।' 
विज्ञापन

2 of 4
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना की इस फोटो पर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं। करीना की ननद ने उनकी फोटो पर माशाअल्लाह कहा है। साथ ही उन्होंने हार्ट और फायर वाली इमोजी भी बनाई। खबरों के अनुसार करीना ने जिस स्कर्ट को पहना है वह 'जिमर्मेन' ब्रांड की है। इसकी असल कीमत 43,999 रुपये है, लेकिन 10% छूट के बाद यह 39,500 रुपये की है। 
विज्ञापन

3 of 4
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इससे पहले भी उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो लगाई थी, जिसमें वह बिना मेकअप के दिखाई दे रही थीं। उन्होंने एक काली टीशर्ट और टोपी पहनी थी। करीना की  उस काली टोपी की कीमत करीब 23,317 रुपये है।
विज्ञापन

4 of 4
करीना कपूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना जल्द ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी गई थी। दरअसल फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाने की वजह से ये फैसला लिया गया था। अब ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें