द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर केंद्रीय जीएसटी छूट की मांग को लेकर जीरो आवर नोटिस दिया है। इस फिल्म को मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, त्रिपुरा, गोवा, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में टैक्स फ्री किया गया है। यह फिल्म, जो 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के घाटी से पलायन पर आधारित है। 11 मार्च को रिलीज होने के बाद से फिल्म विवादों में घिर गई है और इस पर भाजपा और विपक्षी दलों के परस्पर विरोधी विचार हैं। फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के इर्द-गिर्द घूमती है।
The Kashmir Files: भाजपा सांसद सुशील मोदी ने की 'द कश्मीर फाइल्स' पर जीएसटी छूट की मांग, राज्यसभा में दिया नोटिस