बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फिल्मों में अपने शानदार एक्शन सीन्स के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता की अब तक जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, उसमें टाइगर के एक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। टाइगर श्रॉफ जल्द ही 'हीरोपंती 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में भी अभिनेता के एक से एक एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे, जिसकी झलक टाइगर ने एक वीडियो शेयर कर दिखाई है। टाइगर ने फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर ऋतिक रोशन भी टाइगर की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए हैं।