फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रिलेशनशिप में हैं विजय-रश्मिका मंदाना?  'एनिमल' से खौफजदा हैं रणबीर कपूर, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

Mon, 02 Jan 2023 08:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया से हर दिन नई खबरें सामने आती हैं। फैंस भी अपने फिल्मी सितारों और पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखते हैं। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। किसी स्टार की फिल्म तो किसी स्टार की निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट सामने आई हैं। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को फैंस पर्दे पर खूब पसंद करते हैं। असल जिंदगी में भी इनकी सुपरहिट जोड़ी को फैंस एक साथ देखना चाहते हैं। अक्सर इन दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ती रहती हैं। कई बार इन दोनों की एक साथ बाहर जाकर छुट्टियां मनाने और डेटिंग खबरें सामने आई हैं, लेकिन इन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। भले ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने किसी को भी नए साल पर वेकेशन पर जाने की खबर न दी हो, लेकिन सामने आईं तस्वीरों से पता चल गया है कि दोनों ही नए साल पर बाहर अपनी छुट्टियां मना रहे हैं।
Vijay-Rashmika: क्या रिलेशनशिप में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना! वेकेशन की इन तस्वीरों से मिले संकेत
विज्ञापन

3 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। मेकर्स ने फिल्म के फर्स्ट लुक का पोस्टर कुछ इस तरह दिखाया, जिसमें रणबीर कपूर की शर्ट खून से सनी नजर आई। वह सिगरेट पीते हुए और बांह पर कुल्हाड़ी थामे दिखाई दिए। एनिमल के पोस्टर लुक से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। पोस्टर रिलीज के बाद लगातार कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी पोस्टर पर रिएक्ट किया है। 
Ranbir Kapoor: 'एनिमल' से बेहद खौफजदा हैं रणबीर कपूर, बोले- यह फिल्म मेरे कंफर्ट जोन से बाहर

4 of 11
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में हीरो-हीरोइनों के बीच अफेयर कोई नई बात नहीं है। इन दिनों बॉलीवुड के दो नए सितारे अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हम बात कर रहे हैं तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने नई साल का जश्न भी साथ मनाया है। बता दें कि काफी वक्त से दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान के इनके एक वीडियो ने इनकी डेटिंग की खबरों को और हवा दे दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
Tamannah-Vijay Varma: विजय वर्मा को डेट कर रही हैं तमन्ना भाटिया? दोनों ने साथ मनाया नए साल का जश्न

विज्ञापन

5 of 11
आदर जैन, तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

नए साल की शुरुआत में बॉलीवुड से अब बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, तारा सुतारिया और आदर जैन का ब्रेकअप हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने अब अपनी राहें जुदा करने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस ब्रेकअप के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार है।
Tara Sutaria-Aadar Jain Breakup: तारा सुतारिया-आदर जैन की राहें हुईं जुदा? कई साल से कर रहे थे एक दूसरे को डेट

विज्ञापन

6 of 11
रोहित शेट्टी, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन ने नवंबर के महीने में 'दृश्यम 2' जैसी सुपरहिट फिल्म देकर साल शानदार तरीके से 2022 को अलविदा कहा था। अब एक्टर ने साल 2023 कि शुरुआत भी धमाकेदार की है। नए साल पर अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने मुलाकात की है। दोनों के बीच यह मुलाकात 'सिंघम एगेन' को लेकर हुई। इस दौरान रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई। दोनों के बीच हुई इस बैठक की जानकारी खुद अजय ने सोशल मीडिया पर दी।
Singham Again: सिंघम अगेन की कहानी सुन खुश हुए अजय देवगन, बोले- भगवान ने चाहा तो यह 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी

विज्ञापन

7 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

सीता रामम फिल्म एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपने अभिनय का जलवा इस कदर बिखेरा है कि हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब है। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का फिल्मी करियर इन दिनों बेहद शानदार चल रहा है। उन्होंने सीता रामम फिल्म में अपने दमदार अभिनय से खूब वाह-वाही लूटी थी। इसी क्रम में अब एक्ट्रेस ने एक और बड़ी फिल्म साइन कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मृणाल ठाकुर बहुत जल्द 'नानी 30' में नजर आने वाली हैं।  
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर का फैंस को नए साल पर तोहफा, 'नानी 30' का फर्स्ट लुक जारी

8 of 11
तुनिशा शर्मा केस प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टेलीविजन अभिनेत्री तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अभिनेता शीजान के घरवालों ने सोमवार को यहां मुंबई में मीडिया के सामने उन सारे आरोपों की सफाई दी जो अलग अलग रपटों या चैनलों के जरिये उन पर लगते रहे हैं। दो दिन बाद तुनिशा का जन्मदिन आने वाला है और पता ये भी चला है कि तुनिशा ये जन्मदिन शीजान के घर वालों के साथ मनाना चाहती थी। शीजान के घरवालों ने ये भी खुलासा किया कि संजीव कौशल नामक शख्स का मामला संदिग्ध है और ये भी कि तुनिशा अपनी मां के लिए एडवांस के बावजूद चंडीगढ़ जाकर म्यूजिक वीडियो शूट नहीं करना चाहती थी।
Tunisha Sharma: क्या मां ने डाला तुनिशा पर चंडीगढ़ जाने का दबाव, शीजान के घरवालों ने गिनाए बेगुनाही के सबूत

9 of 11
हितेन तेजवानी - फोटो : सोशल मीडिया
लोकप्रिय अभिनेता हितेन तेजवानी की छोटे परदे पर वापसी हो गई है। वह सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की कहानी में हुए बदलाव के चलते इस धारावाहिक में आए तो लोगों को यही लगा कि वह इस शो में राम कपूर की भूमिका निभा रहे हैं और नकुल मेहता की जगह लेने वाले हैं। नकुल मेहता और दिशा परमार दोनों ये शो छोड़ चुके हैं। ‘अमर उजाला’ से एक मुलाकात में हितेन ने अपनी इस नई भूमिका को लेकर लंबी बात की और साथ ही अपनी उस फिल्म 'जिंदगी शतरंज है' के बारे में भी बातें की जो इसी महीने रिलीज होने जा रही है।
Hiten Tejwani: छोटे पर्दे पर होने जा रही राम और लक्ष्मण की जंग, हितेन तेजवानी ने कहानी के सार से उठाया पर्दा

10 of 11
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया

एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में सुपरहीरो हॉकआई का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर हाल ही में भयानक हादसे का शिकार हो गए। वह वीकेंड पर अपने घर के आस पास जाने बर्फ को हटाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जेरेमी रेनर को कई चोटें आई हैं। वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल अभिनेता की हालत स्थिर बताई जा रही हैं।
Jeremy Renner: भयानक हादसे का शिकार हुए ‘एवेंजर्स’ फेम हॉलीवुड एक्टर जेरेमी रेनर, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन

11 of 11
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कलर्स चैनल पर टीवी एक्टर करण कुंद्रा, गशमीर महाजनी और एक्ट्रेस रीम शेख का शो 'इश्क में घायल' जल्द प्रसारित होने वाला है। इस शो प्रोमो रिलीज हो चुका है। शो का प्रोमो देखने के बाद फैंस इसे हॉलीवुड की सुपरहिट वेब सीरीज 'द वैम्पायर डायरीज' से कंपेयर कर रहे हैं। साथ ही, शो और एक्टर करण कुंद्रा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने शो को टीवीडी की सस्ती कॉपी कहकर मजाक उड़ाया।
Karan Kundra: रिलीज होते ही 'इश्क में घायल' बुरी तरह ट्रोल, प्रोमो देख यूजर्स ने लगाई करण कुंद्रा की क्लास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें