फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'शमशेरा' का ट्रेलर रिलीज और पत्नी कोमल से तलाक लेंगे रफ्तार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 24 Jun 2022 07:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शमशेरा, रफ्तार-कोमल - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत में रोज कुछ न कुछ होता रहता है। यहां पर कभी किसी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होता है तो कभी कोई स्टार अचानक ही सुर्खियों में आ जाता है। इस चकाचौंध भरी दुनिया को दर्शक खूब पसंद करते हैं और इसके बारे में जानना चाहता है। तो आज फिल्मी दुनिया में क्या कुछ हुआ है। आपको इसके बारे में बताते हैं। रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके अलावा, रैपर रफ्तार से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। आइए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरें...
विज्ञापन

2 of 11
शमशेरा ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे रणबीर की इस फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही क्रेज देखने को मिल रहा था। वहीं, अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में डकैत के किरदार में रणबीर कपूर बेहतरीन लग रहे हैं, तो दरोगा बने संयज दत्त भी हर बार की तरह अपने नेगेटिव रोल में छा गए हैं।

Shamshera Trailer: ‘शमशेरा’ का ट्रेलर रिलीज, क्या डकैत बनकर ‘रॉकी भाई’ की ‘केजीएफ 2’ को टक्कर देंगे रणबीर?
विज्ञापन

3 of 11
रफ्तार और कोमल - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर रैपर रफ्तार उर्फ दिलिन नायर और उनकी पत्नी कोमल शादी के छह साल बाद तलाक रहे हैं। दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं और अब ऑफिशियली अलग होने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 2020 में ही तलाक के लिए अर्जी दे दी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनका तलाक हो नहीं पाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच शादी के कुछ समय बाद से ही परेशानियां शुरू हो गई थीं। अब दोनों ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और तलाक ले रहे हैं।

Raftaar Divorce: पहली नजर में ही कोमल पर दिल हार बैठे थे रफ्तार, अब शादी के छह साल बाद ले रहे तलाक

4 of 11
स्वरा भास्कर, रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर बॉलीवुड की वह अभिनेत्री हैं जो चल रहे सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। लेकिन हाल ही में पता चला है कि अभिनेत्री ने रणवीर शौरी को अचानक से ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। हालांकि अभी तक रणवीर ने इसकी कोई वजह नहीं बताई है और न ही स्वरा की तरफ से कोई बयान सामने आया है। लेकिन रणवीर शौरी को जब इस बात का पता चला तो जो रिएक्शन दिया है उसे देखकर आप जरूर हंसने लगेंगे। वहीं रणवीर के ट्वीट पर भी लोगों ने खूब कमेंट किए हैं।

Social Media: स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर रणवीर शौरी को किया ब्लॉक, अभिनेता का रिएक्शन देख नहीं रुकेगी हंसी
 
विज्ञापन

5 of 11
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए रणबीर चॉकलेट बॉय से एक्शन हीरो की तरफ अपना कदम रख रहे हैं, जिस वजह से अभिनेता के लिए यह फिल्म काफी जरूरी है। फिल्म में रणबीर का डबल रोल होगा, जिसकी झलक फैंस ट्रेलर में देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के इस ट्रेलर को खूब प्यार मिल रहा है लेकिन इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने फिल्म का बायकॉट करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, ट्विटर पर बायकॉट बॉलीवुड तक ट्रेंड करने लगा है। आइए इसकी वजह बताते हैं।

Shamshera Trailer: ‘शमशेरा’ का ट्रेलर देख भड़के लोग, बायकॉट करते हुए बोले, ‘हिंदुओं को बदनाम करना बंद करो’
विज्ञापन

6 of 11
मैन वर्सेस बी - फोटो : insta-Netflix
कॉमेडी जॉनर के आइकन कहे जाने वाला रोवन एटकिंसन अपने दर्शकों के लिए एक बार फिर से हंसी का डबल डोज लेकर हाजिर हो गए हैं। मिस्टर बीन बनकर बिना किसी डायलॉग से सिर्फ अपने हावभाव से जमकर हंसाने वाले रोवन एटकिंसन कॉमेडी सीरीज 'मैन वर्सेस बी' से सबका मनोरंजन करने वाले हैं। इस बार उनके और मधुमक्खी के बीच घमासान देखने को मिलने वाला है। ये सीरीज आपको कॉमेडी का डबल डोज देने का वादा करती है। अगर आप कॉमेडी जॉनर कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो ये सीरिज आपके लिए अच्छा विकल्प है।

Man vs Bee: कॉमेडी सीरीज 'मैन बर्सेज बी' रिलीज, इंसान-मधुमक्खी की जंग देख हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन

7 of 11
कार्तिक आर्यन, भूषण कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों सफलता की नई बुलंदियां छू रहे हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म 'भूल-भुलैया 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है और दर्शकों का दिल जीत रही है। ये फिल्म पहले दिन से ही शानदार कमाई कर रही है। फिल्म की सफलता को देखते हुए और कार्तिक आर्यन से खुश होकर 'भूल भुलैया 2' के निर्माता भूषण कुमार ने अभिनेता को एक शानदार और बेशकीमती तोहफा दिया है। भूषण कुमार ने कार्तिक को भारत की पहली जीटी, एक पॉश ऑरेंज रंग की मैकलारेन कार गिफ्ट में दी है।

Kartik Aaaryan: भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को दिया 'भूल भुलैया 2' की सफलता का फल, गिफ्ट की इतने करोड़ रुपये की कार
 

8 of 11
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : insta-
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं के साथ बड़े पर्दे पर इश्क फरमाने वाली अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के चर्चे साउथ से लेकर बॉलीवुड तक मशहूर हैं। बड़े पर्दे पर अपनी किलर अदाओं का जादू चलाने वाली रकुल प्रीत की फैन फॉलोइंग में दिन-ब-दिन इजाफा होते जा रहा है। रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने फैंस के साथ अपना एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं उनके इस वीडियो पर कथित बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी ने भी कमेंट किया है।

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह के सिजलिंग डांस पर दीवाने हुए बॉयफ्रेंड जैकी, वीडियो पर दिया मजेदार रिएक्शन

9 of 11
the gone game 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना काल में आई ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'द गॉन गेम' ने दर्शकों को खूब लुभाया था। बेहतरीन कहानी और जबरदस्त स्टार कास्ट वाली इस वेब सीरीज को महामारी के दौरान बड़ी मुश्किलों से शूट किया गया था। लेकिन उन सबके बावजूद भी दर्शकों ने इसे खूब सराहा था। 'द गॉन गेम' के पहले सीजन की लोकप्रियता और प्रशंसा को देखते हुए, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट ने इसके सीक्वल की घोषणा कर दी है। इस घोषणा को करते हुए प्लेटफॉर्म ने इसके दूसरे सीजन की पहली झलक भी दर्शकों के सामने रख दी है। 'द गॉन गेम 2' का पहला टीजर देख फैंस इसको लेकर और उत्साहित हो गए हैं।

Gone Game 2 Teaser: सामने आई 'द गॉन गेम 2' की पहली झलक, क्या कमाल कर पाएगी संजय कपूर की यह मर्डर मिस्ट्री

10 of 11
'हेरा फेरी' - फोटो : सोशल मीडिया
वर्षों पहले पर्दे पर आई फिल्म 'हेरा फेरी' में बॉलीवुड अभिनेताओं की जादुई तिगड़ी ने सभी को खूब गुदगुदाया था। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' ने दर्शकों के चेहरों पर मुस्कुराहट ला दी थी। श्याम, बाबूराव और राजू के किरदार और उनकी जुगाड़बाजी को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट का अंत कुछ इस तरह हुआ था कि लग रहा था बहुत जल्द इसका तीसरा पार्ट दर्शकों का मनोरंजन करता दिखेगा। हालांकि, अभी तक चाहने वालों की इच्छा पूरी नहीं हो सकी है, वह लोग लंबे समय से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सिनेमाघरों में इस तिगड़ी की वापसी हो सकती है।

Hera Pheri 3: जल्द आने जा रहा है 'हेरा फेरी' का तीसरा पार्ट! जानिए कौन निभाएगा 'बाबू भैया' का किरदार
विज्ञापन

11 of 11
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। वहीं, 26 जून को वह अपना 37वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। ऐसे में अपने दिन को खास बनाने और शांति से बिताने के लिए अर्जुन मलाइका के साथ दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस के लिए रवाना हो गए हैं। अर्जुन पेरिस में ही मलाइका के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

Arjun Kapoor-Malaika: दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर में अपना जन्मदिन मनाएंगे अर्जुन कपूर, मलाइका के साथ हुए रवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें