फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सामने आई 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट और ट्वीट को लेकर विवादों में रामगोपाल वर्मा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 18 Jan 2022 08:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित एक्शन कॉमेडी फिल्म 'बच्चन पांडे' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म के निर्माताओं द्वारा पहले जारी की गई तारीख को बदल दिया गया है। अब यह फिल्म 18 मार्च, 2022 को रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
1 of 10
बच्चन पांडे, रामगोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित एक्शन कॉमेडी फिल्म 'बच्चन पांडे' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म के निर्माताओं द्वारा पहले जारी की गई तारीख को बदल दिया गया है। अब यह फिल्म 18 मार्च, 2022 को रिलीज की जाएगी। यानी अक्षय और कृति अब होली के त्योहार पर प्रशंसकों का मनोरंजन करने पहुंचेंगे। अक्षय ने फिल्म के दो नए पोस्टर साझा करते हुए तारीख की घोषणा की है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दो पोस्टर साझा किए हैं। एक पोस्टर में अक्षय अपने बैकपैक में राइफल के साथ घातक अवतार में दिख रहे हैं। माथे पर बंदना, कूल एविएटर्स और बिना बटन वाली शर्ट के साथ, सुपरस्टार घातक लेकिन तीव्र लग रहा था। वहीं दूसरे पोस्टर में अक्षय को हथियारों से भरे ट्रैक्टर के ऊपर बैठे देखा जा सकता है।

Bachchan Pandey: जानिए कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे'? अभिनेता ने पोस्टर शेयर कर दी जानकारी
 
विज्ञापन

2 of 10
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल नागार्जुन और समांथा के तलाक के बाद अब हाल ही में अभिनेता धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के तलाक में सभी हैरान कर दिया है। धनुष और ऐश्वर्या ने सोमवार को अपनी 18 साल की शादी खत्म करने की जानकारी फैंस के साथ साझा की। स्टार कपल के इस ऐलान के बाद से ही उनके कई चाहने वालों के दिल टूट गए। धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की खबर से जहां उनके फैंस बुरी तरह आहत हैं, तो वहीं निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल वर्मा ने शादी और तलाक के मुद्दे पर अपने ऐसे विचार रखे कि वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किए जा रहे हैं।

Dhanush Aishwaryaa Split: राम गोपाल वर्मा ने तलाक को लेकर किया विवादित ट्वीट, कहा- शादी एक बुरा रिवाज…
 
विज्ञापन

3 of 10
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, सामने आ रही खबरों के मुताबिक मेकर्स ने एक बार फिर फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला किया है। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही इस बारे में कोई घोषणा की जा सकती है। इससे पहले पहले यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज की जाने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट बदलकर 14 अप्रैल कर दी गई। लेकिन अब मेकर्स ने फिर से फिल्म की रिलीज डेट बदलने का फैसला कर लिया है।

Lal Singh Chaddha: मेकर्स ने फिर किया फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव, जानिए क्या है वजह?
 

4 of 10
एक्टर दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिलीप के खिलाफ एक यौन उत्पीड़न के मामले में जांच चल रही है और इस मामले में आए दिन नया अपडेट सामने आ रहा है, जिस वजह से अभिनेता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी वजह से अभिनेता दिलीप ने सोमवार को केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और उनके खिलाफ मुकदमे से संबंधित खबरों के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगाने का आग्रह किया था। वहीं, अब इस मामले में केरल हाईकोर्ट का निर्देश सामने आ गया है। केरल हाईकोर्ट ने राज्य की पुलिस को निर्देश दिया है कि वह अभिनेता दिलीप की याचिका पर जांच और रिपोर्ट दर्ज करें।

Actress Assault Case: मीडिया रिपोर्टिंग रोकने के लिए अभिनेता दिलीप ने दायर की याचिका, केरल हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

 
विज्ञापन

5 of 10
नीतीश भारद्वाज - फोटो : Instagram
टीवी के एतिहासिक सीरियल 'महाभारत' में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले कलाकार नीतीश भारद्वाज का शादी के 12 साल बाद तलाक हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता अपनी पत्नी स्मिता से सितंबर 2019 में अलग हो गए थे। नीतीश ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अपने तलाक के बारे खुलकर बात की। उन्होंने तलाक को मौत से भी दर्दनाक बताया है।

Nitish Bhardwaj: शादी के 12 साल बाद पत्नी स्मिता से अलग होने पर छलका महाभारत के कृष्ण का दर्द, कहा- 'तलाक मौत से भी...'

 
विज्ञापन

6 of 10
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव अक्सर अपना फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके खेसारी लाल के चाहने वालों की आज कमी नहीं है। उनके फैंस बेसब्री से उनके गानों का इंतजार करते हैं। अपने फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए खेसारी ने अब अपना एक नया गाना रिलीज कर दिया है। हाल ही में रिलीज हुए इस भोजपुरी रोमांटिक गाने के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेरा आशिक’ हुआ रिलीज, फैंस को भा रहा अभिनेता का रोमांटिक अंदाज

 
विज्ञापन

7 of 10
धनुष और ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं और इस बात की जानकारी धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर दी है। दोनों ने एक-एक नोट शेयर किया है, जिसमें लगभग एक जैसी बातें ही लिखी हैं।

Dhanush Aishwaryaa Split: अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने लिया अलग होने का फैसला, खत्म की 18 साल की शादी

8 of 10
तनुश्री दत्ता - फोटो : Instagram/iamtanushreeduttaofficial
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में वह 'मी टू' कैंपेन के चलते चर्चाओं का विषय बनी थीं। वहीं अब उन्हें अपने 'विकिपीडिया' पर मौजूद बायो से परेशानी हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने दर्द को बयान किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से मदद भी मांगी है।

Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता अपने विकिपीडिया बायो से हुईं परेशान, सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख, कहा- "मेरी साख को कम..."

9 of 10
पुष्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भाषाओं की सरहदें सिनेमा में इतनी हल्की इससे पहले कभी नहीं हुई। दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों का जादू हिंदी सिनेमा के पारंपरिक दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जब भी जिसका पूरे परिवार के साथ कुछ देखने का मन करता है, वह इन दिनों गोल्डमाइंस फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर चला आता है। परंपराओं से लगाव, संस्कारों से सहमति और संगीत की साधना, इन तीन मूल मंत्रों को गांठ बांधे चल रहे दक्षिण के सिनेमा के पांच बेहद चर्चित कलाकार अब हिंदी सिनेमा की तरफ कदम बढ़ा चुके हैं। सब कुछ ठीक रहा तो ये सितारे नए साल में सिनेमा के नए पाठ हिंदी फिल्मों में पढ़ते नजर आएंगे। चलिए आपको बताते हैं साउथ की इन पांच सनसनियों के बारे में।

‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली समेत साउथ के इन पांच सितारों पर टिकी हिंदी सिनेमा की नजर, धर्मा के बैनर पर होगा इन दो का डेब्यू
विज्ञापन

10 of 10
राखी सावंत और करण-तेजस्वी - फोटो : social media
बिग बॉस का सीजन 15 अब धीरे- धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस सीजन में जब से राखी सावंत की एंट्री हुई है, तब से एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ गया है। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो के मुताबिक अपकमिंग एपिसोड़ में सदस्यों को अपने घरवालों से बात करने का मौका मिलाता है। इस दौरान राखी सावंत अपनी मां को देख भावुक हो उठीं।

Bigg Boss 15: मां को देख छलक उठे राखी सावंत के आंसू, करण कुंद्रा के साथ रिश्ते पर तेजस्वी प्रकाश के भाई ने कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें