रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। वह लंबे समय से इस इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अब तक वह कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। इसी वजह से रानी चटर्जी की पॉपुलैरिटी सिर्फ यूपी-बिहार तक ही सीमित नहीं है। एक्ट्रेस को देश और विदेश के लोगों का प्यार भी मिलता है। एक सच्चाई ये भी है कि रानी चटर्जी ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था तब एक्ट्रेस का वजन काफी ज्यादा था और इसी वजह से वह कई बार बॉडी शेमिंग का शिकार भी हो चुकी हैं लेकिन अब रानी चटर्जी एक दम फिट हो चुकी हैं, जिसकी झलक उनकी तस्वीरों में देखने को मिलती है।
हाल ही में रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी स्लिम और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ रानी चटर्जी ने उन लोगों को भी करारा जवाब दिया है, जो स्ट्रेच मार्क की वजह से अभिनेत्री को ट्रोल करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रानी चटर्जी ने फैंस के बीच अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस काफी फिट नजर आ रही हैं। उनका ये लुक कई लोगों को इंस्पायर करने जा रहा है। तस्वीरों में रानी बॉडी फिटिंग ड्रेस में मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। इस दौरान उनका अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है। इन तस्वीरों में रानी चटर्जी के स्ट्रेच मार्क भी साफ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों के साथ रानी चटर्जी ने एक मजेदार कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने उन लोगों को खरी-खोटी सुनाई है, जो स्ट्रेच मार्क की वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल करते हैं। रानी ने लिखा, ‘मैंने 80 से 65 किलो वजन कर लिया है। क्या स्ट्रैच मार्क के निशान होंगे? मगर फिर भी कुछ गधे ऐसे हैं जो बेतुके सवाल पूछते हैं। वजन कम करना आसान नहीं होता है।’
4 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी के इस कैप्शन पर फैंस लगातार उनका सपोर्ट कर रहे हैं। हर कोई उन्हें क्वीन बता रहा है। कुछ लोगों ने रानी का हौंसला भी बढ़ाया है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह मत सोचो कि लोग क्या सोचते हैं। वजन कम करना चाय का कप नहीं है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत समर्पण, निरंतरता, कड़ी मेहनत और धैर्य की आवश्यकता होती है।’
वर्कफ्रंट की बात करें, तो रानी चटर्जी जल्द की कई फिल्मों में नजर आएंगी। उनके पास ‘लेडी सिंघम’, ‘भाभी मां’, ‘बाबुल की गलियां’, ‘छोटकी ठकुरैन’, ‘कसम दुर्गा की’, ‘तेरी मेहरबानियां’ और ‘हेराफेरी’ जैसी कई फिल्में हैं