फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज और याददाश्त खो रहे हैं केआरके, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 02 Oct 2022 08:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
केआरके, आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों की नजरें मनोरंजन जगत पर बनी रहती हैं और इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। फिल्मी रैप में हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें एक ही जगह पर बताते हैं। आज प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलीज हो गया है और खबर आई है कि केआरके अपनी यादाश्त खो रहे  हैं। सके अलावा और सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ? आइए 10 खबरों के जरिए बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक ओम राउत की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि कुछ समय पहले इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। वहीं आज इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। अयोध्या से जारी किए गए फिल्म के टीजर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्म के हीरो प्रभास, हीरोइन कृति सेनन और निर्देशक ओम राउत भी अयोध्या पहुंचे हैं।

Adipurush Teaser Released: 'आदिपुरुष' ने अयोध्या में लिया अवतार, अधर्म का विध्वंस करने आ गए हैं प्रभास
विज्ञापन

3 of 11
केजीएफ 2, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा' का बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है। यह फिल्म देश में तो शानदार कलेक्शन करने में सफल रही ही है, साथ ही विदेशो में भी डंका बजा रही है। अब फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। जिससे जाहिर तौर पर मेकर्स काफी खुश होंगे। दरअसल जानकारी के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र' संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

Brahmastra: साल 2022 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ब्रह्मास्त्र, यहां KGF 2 को भी छोड़ा पीछे

4 of 11
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन इस वर्ष 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके पर बिग बी की 11 ब्लॉकबस्टर फिल्में देश के 17 अलग-अलग शहरों में दिखाई जाएंगी। अमिताभ और जया की जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आदर्श जोड़ी मानी जाती है। लेकिन हाल ही में जया बच्चन ने अमिताभ को बूढ़ा करार दे दिया है। जया का कहना है कि अमिताभ को उनकी सहेलियों का घर आना-जाना बिल्कुल पसंद नहीं है। उनका कहना है कि अमिताभ काफी बदल गए हैं।

What The Hell Navya: जया बच्चन ने अमिताभ को बताया बूढ़ा, बोलीं- सहेलियों के घर आने पर चिढ़ जाते हैं
विज्ञापन

5 of 11
करीना कपूर ने खरीदी न्यू व्हाइट मर्सिडीज - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान की गिनती गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारों में होती हैं। वहीं सैफ नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखते हैं ऐसे में वह अपने लग्जरी लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। कपल को के पास कई लग्जरी कारों के बेहतरीन कलेक्शन है और अब इसी बीच करीना कपूर ने हाल ही में एक और नई कार खरीदी है। इस नई चमचमाती मर्सिडिज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन लोग करीना को जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

Kareena New Car: करीना कपूर ने खरीदी न्यू ब्रांड चमचमाती कार, सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल
विज्ञापन

6 of 11
सलमान खान, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द ही एक साथ कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें 'टाइगर 3', साउथ इंडस्ट्री में उनकी पहली डेब्यू फिल्म 'गॉड फादर' और 'किसी का भाई किसी की जान' शामिल है। 'गॉडफादर' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने फिल्म और उससे जुड़े कई किस्सों पर बात की। इस दौरान सलमान खान ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर भी एक अच्छी खबर दी है। दरअसल, साउथ के सुपरस्टार रामचरण फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कैमियो करते नजर आएंगे। वहीं, हाल ही में नागार्जुन ब्रह्मास्त्र में कैमियो करते नजर आए थे।

Salman Khan: नागार्जुन के बाद अब यह साउथ अभिनेता करेगा बॉलीवुड फिल्म में कैमियो, भाईजान ने किया खुलासा
विज्ञापन

7 of 11
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू होने वाली हैं। प्रीवेंडिंग फोटोशूट के बाद अब ऋचा और अली की मेहंदी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं दोनों हल्दी की रस्म की भी फोटोज सामने आई हैं, जिसमें दोनों जमकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दोनों जमकर एंजॉय कर रहे हैं और एक-दूसरे के प्यार के रंग में रंगे हैं। इस दौरान दोनों के परिवार के लोग और दोस्त नजर आ रहे हैं।

Richa Chaddha-Ali Fazal Wedding: अली के इश्क के रंग में रंगी नजर आईं ऋचा, फ्लाइंग किस कर जताया प्यार

8 of 11
पीेएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म निर्देशक मणिरत्नम के ड्रीम 'पोन्नियिन सेल्वन' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह फिल्म भारतीय टिकट खिड़की के साथ दूसरे देशों में भी अपना परचम लहरा रही है। आइए जानते हैं चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, जयराम रवि और तृषा स्टारर यह फिल्म किन-किन देशों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

PS-1 Box Office Collection: विदेशों में भी धमाल मचा रही 'पीएस-1', जानें किन देशों में नंबर वन बनी फिल्म
 

9 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
कमाल आर खान यानी केआरके आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों केआरके को एक पुराने ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया गया था और वह कुछ दिन जेल में भी रहे थे। वहीं, जेल से बाहर आने के बाद केआरके सोशल मीडिया पर पहले से कम एक्टिव हो गए हैं और हाल ही में उन्होंने अपने एक ट्वीट से सबको हैरान कर दिया है। केआरके ने अपने याददाश्त जाने की बाद कही है। इसके साथ ही दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का भी जिक्र किया है।

KRK: याददाश्त खो रहे हैं केआरके, ट्वीट कर कहा- मर गया तो याद रखना पहले सुशांत और अब मेरे साथ...

10 of 11
Gandhi Talks - फोटो : Social media

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों ही जानकारी सामने आई थी कि अभिनेता बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब अभिनेता की एक और नई फिल्म का एलान कर दिया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आज अभिनेता की नई फिल्म गांधी टॉक्स का टीजर जारी कर दिया गया है। 

Gandhi Talks: विजय सेतुपति की नई फिल्म का हुआ एलान, बिन कुछ कहे ही गंभीर मुद्दे को उजागर करेगी ‘गांधी टॉक्स’

विज्ञापन

11 of 11
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस अपने नए सीजन के बाद एक बार फिर टीवी पर वापसी कर चुका है। कल यानी 1 अक्तूबर को 'बिग बॉस 16' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार का शो पिछले 15 सीजन से अलग होने वाला है, जिसकी झलक पहले ही दिन बिग बॉस ने दिखा दी। शो में सभी 14 सितारे एंट्री ले चुके हैं और निमरत कौर को सीजन का पहला कैप्टन भी बना दिया गया है। लेकिन इसके साथ बी बिद बॉस ने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को भी तोड़ दिया है।

Bigg Boss 16: पहली सुबह ही बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को दिया तगड़ा झटका, तोड़ी शो की 15 साल पुरानी परंपरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें