फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: फिल्मी दुनिया में कैप्टन कूल की एंट्री और मिशन मजनू पर भड़के PAK एक्टर, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Fri, 27 Jan 2023 07:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
महेंद्र सिंह धोनी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media
मनोरंजन जगत से हर दिन नई और दिलचस्प खबरें सामने आती हैं। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में फैंस की भी पूरी दिलचस्पी रहती है। अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर पर प्रशंसकों की नजर रहती है। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
फिल्म पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान की चार साल बाद 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी रंग ला रही है। ओपनिंग डे पर ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही है और पहले दिन हिंदी सिनेमा में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। शाहरुख खान की यह फिल्म सही मायने में बॉलीवुड के सूखे के लिए रामबाण साबित हुई है। वहीं, अब 'पठान' ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 'पठान' ने कश्मीर में वो कर दिखाया है, जो पिछले 32 साल से नहीं हुआ था।
Pathaan: कश्मीर में भी ‘पठान’ की सुनामी, 32 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, थिएटर के बाहर लगे हाउसफुल के बोर्ड
विज्ञापन

3 of 11
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रॉडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म प्रॉडक्शन में कदम रख लिया है। धोनी के प्रॉडक्शन वेंचर में बन रही पहली तमिल फिल्म 'एलएसजी: लेट्स गेट मैरिड' का निर्माण कर लिया गया है। साथ ही, इसका मोशन पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के नाम और कास्ट का भी खुलासा कर दिया है।
Lets Get Married: कैप्टन कूल के बाद अब फिल्म प्रोड्यूसर बने माही, पहली तमिल फिल्म का पोस्टर रिलीज

 

4 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
इस वक्त शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का हल्ला हर ओर हो रहा है। यह फिल्म ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। इसके अलावा महज दो दिनों के अंदर फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के पार हो गया है। हर किसी को फिल्म की कहानी पसंद आ रही है। सिने जगत के तमाम सितारे भी शाहरुख खान और 'पठान' की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इस बीच कंगना रणौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके अपनी बात रखी है। कंगना का कहना है कि 'पठान' सिर्फ एक फिल्म हो सकती है, गूंजेगा तो यहां 'जय श्री राम'।
Kangana Ranaut: कंगना ने शाहरुख की फिल्म को दिया नया नाम, बोलीं- कहानी के मुताबिक यह है 'भारतीय पठान'
विज्ञापन

5 of 11
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : social media
ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत मिली है। एक्ट्रेस ने एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए दुबई जाने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी। कोर्ट ने एक्ट्रेस को इजाजत दे दी है। बता दें कि जैकलीन ने बीते बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में आवदेन दायर किया था। आज उस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें दुबई जाने की अनुमति दे दी है।
Jacqueline Fernandez: विदेश जा सकेंगी जैकलीन फर्नांडीज, दिल्ली की अदालत ने दी इजाजत
विज्ञापन

6 of 11
फिल्म पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान की पठान इन दिनों सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि फैंस के सिर पर चढ़कर ही बोल रही है। लोगों में पठान का क्रेज इस कदर है कि वह एक बार नहीं बल्कि चार-चार बार फिल्म देखने जा रहे हैं। पहले ही दिन इस फिल्म ने तमाम मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ते हुए देशभर में महज दो दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। देशभर में दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
Pathaan Worldwide Collection: पठान ने बिगाड़ा दुनियाभर का मौसम, दूसरे दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार
विज्ञापन

7 of 11
अभिनेता नंदामुरी तारक रत्न - फोटो : सोशल मीडिया

टॉलीवुड अभिनेता नंदामुरी तारक रत्न शुक्रवार को आंध्रप्रदेश के टीडीपी महासचिव एमएलसी नारा लोकेश की 'युवा गालम' नाम से चल रही पदयात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। जिसके बाद अभिनेता को आंध्रप्रदेश के कुप्पम में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
Taraka Ratna: टीडीपी नेता नारा लोकेश की 'युवा गालम' के दौरान बेहोश हुए साउथ अभिनेता तारक, अस्पताल में भर्ती

8 of 11
वैशाली ठक्कर - फोटो : social media
ससुराल सिमर का... टीवी सीरियल की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या ने सभी को चौंका दिया था। उनकी सगाई हुई थी और उसके बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया है। पुलिस ने चालान में बताया है कि आरोपी राहुल नवलानी ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया था। उसकी शादी पक्की होने पर राहुल ने मंगेतर को यह वीडियो भेज दिया था जिससे शादी टूट गई थी। इसके बाद वैशाली ने आत्महत्या कर ली थी। 
खुलासा: 'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस वैशाली का आरोपी राहुल ने नहाते समय बनाया था वीडियो

9 of 11
फिल्म पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर इन दिनों हर तरफ क्रेज देखने को मिल रहा है। यह फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है और सभी थिएटर लगभग हाउसफुल हैं। लोगों को टिकट नहीं मिल रहे हैं। टिकट के लिए फैंस ज्यादा पैसे देने को भी तैयार हैं। वहीं राजस्थान में भी ज्यादातर सिनेमाघरों के बाहर हाउसफुल का बोर्ड लग गया है। इसी क्रम में कोटा में सिनेमाघर हाउसफुल हो जाने के बावजूद टिकट बेचने और फिर अंदर सीट न मिलने पर लोगों ने जमकर बवाल और तोड़फोड़ किया। 
Pathaan: कोटा में ‘पठान’ को लेकर जमकर हुआ बवाल, हाउसफुल होने के बावजूद बेचा टिकट तो सिनेमाघरों में की तोड़फोड़

10 of 11
अदनान और सिद्धार्थ - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म ‘मिशन मजनू’ 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी, जो स्पाई-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में इस बार सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ जमी थी। इस फिल्म को मिक्स रिएक्शन मिल रहे थे। अब हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी ने इस फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Adnan Siddiqui: पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी ने मिशन मजनू पर साधा निशाना, कहा- हम टोपी...

विज्ञापन

11 of 11
विवेक अग्निहोत्री, नाना पाटेकर - फोटो : insta

पिछले साल कश्मीर घाटी में हुए नरसंहार को दर्शाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का एलान विवेक ने कुछ ही दिनों पहले किया था। हालांकि, 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग आखिरकार खत्म हो गई है। विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की स्टार कास्ट की घोषणा अभी तक नहीं की थी, लेकिन निर्देशक ने बीते दिनों खुलासा किया कि सप्तमी गौड़ा 'द वैक्सीन वॉर' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। हालांकि, अब शूटिंग खत्म होने के बाद आज निर्देशक ने 'द वैक्सीन वॉर' के मुख्य अभिनेता का खुलासा कर दिया है, जिसे सुनकर सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।
The Vaccine War: 'द वैक्सीन वॉर' में मुख्य किरदार निभाएंगे नाना पाटेकर, विवेक ने पोस्ट के जरिए किया एलान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें