फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: नोरा ने जैकलीन पर किया केस और उर्फी पर फिर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Mon, 12 Dec 2022 08:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नोरा फतेही-उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में सह आरोपी जैकलीन फर्नांडीस की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। अब एक्ट्रेस नोरा फतेही ने जैकलीन पर बड़ा आरोप लगाया है। नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस के बीच बुरी तरह ठन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा ने जैकलीन के खिलाफ 200 करोड़ रुपये मानहानि का केस दायर किया है।
महाठग सुकेश मामले में नोरा ने जैकलीन पर किया मानहानि केस, बोलीं- मेरा नाम घसीटा गया
विज्ञापन

3 of 11
उर्फी जावेद, शरवरी वाघ - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद अक्सर अपनी ड्रेसिंग सेंस और आउटफिट को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अपने सतरंगी कपड़ों से चर्चा में बनी रहने वाली अभिनेत्री अब एक नई मुसीबत में फंस गई हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उर्फी की ड्रेस ही उनके लिए परेशानी का सबब बनी है। दरअसल, उर्फी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उर्फी पर आरोप है कि वह सार्वजनिक जगहों और सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाती हैं। इतना ही नहीं शिकायत में यह भी कहा गया है कि वह अवैध हरकतें भी करती हैं। 
Urfi Javed: एक बार फिर मुश्किलों में घिरीं उर्फी जावेद, पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के मामले में दर्ज की शिकायत

4 of 11
विद्या बालन - फोटो : insta

अभिनेत्री विद्या बालन हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान उनके पति प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय भी साथ में नजर आए, लेकिन इसी बीच अभिनेत्री ऊप्स मोमेंट का शिकार होते-होते बचीं। इवेंट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें गलती से अभिनेत्री का पल्लू अचानक खिंच जाता है लेकिन वह समय रहते बहुत ही समझदारी से इसे संभाल लेती हैं।
Vidya Balan: ऊप्स मोमेंट का शिकार होते-होते बचीं विद्या बालन, एक्ट्रेस ने बड़ी समझदारी से संभाली स्थिति

विज्ञापन

5 of 11
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी  मैथ्री मूवी मेकर्स के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों को संदेह है कि कंपनी में प्रवासी भारतीयों के भी पैसे लगे हैं। इसी शक के आधार पर इनकम टैक्स विभाग ने कंपनी के तीन मालिकों यलमंचिली रविशंकर, नवीन अर्नेनी और चेरुकुरी मोहन के आवास सहित 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक यह रेड अभी भी जारी है।
Pushpa: पुष्पा के निर्माताओं के 15 ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, अधिकारियों को विदेशी फंडिंग का शक
विज्ञापन

6 of 11
गुनीत मोंगा, सनी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा का ख्वाब आखिर पूरा हो गया है। आज 12 दिसंबर को वह मंगेतर सनी कपूर संग शादी के बंधन में बंध गईं। कपल ने पारंपरिक सिख रीति-रिवाज के साथ शादी की है। दोनों ने मुंबई के गुरुद्वारे में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अपने जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव की ओर कदम बढ़ाया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखी जा सकती है।
Guneet Monga Wedding: एक-दूजे के हुए सनी कपूर और निर्माता गुनीत मोंगा, सामने आईं शादी की खूबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन

7 of 11
मनोज तिवारी उनकी पत्नी सुरभि तिवारी बने बेटी के माता-पिता - फोटो : twitter/@ManojTiwariMP

भोजपुरी अभिनेता, गायक और राजनेता मनोज तिवारी के घर एक बार फिर से खुशियों की किलकारी गूंजी है। उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट कर यह खुशखबरी साझा की है। उन्होंने अस्पताल से पत्नी सुरभि के साथ फोटो शेयर कर बेटी के जन्म की खुशखबरी दी। जिसके बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
Manoj Tiwari: प्यारी सी बेटी के पिता बने मनोज तिवारी, पत्नी संग अस्पताल से तस्वीर शेयर कर साझा की खुशखबरी

8 of 11
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। वह अपनी फिल्मों का वजह से खूब चर्चा में रहते हैं। लेकिन फिलहाल उनके चर्चा में आने का कारण बेहद खास है। राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला प्रेग्नेंट हैं। इस बारे में राम चरण ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा की है। बता दें कि अभिनेता शादी के 10 साल बाद पिता बनने वाले हैं। तेलुगू सुपरस्टार के फैंस के लिए भी ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है। 
Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, 10 साल बाद पिता बनेंगे RRR अभिनेता

9 of 11
पठान के पहले गाने 'बेशरम रंग' के लिए शाहरुख खान का पहला लुक - फोटो : insta/yrf

करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुछ कुछ होता है' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही। शाहरुख खान, काजोल, सलमान खान और रानी मुखर्जी जैसे सितारों से सजी 1998 में आई इस फिल्म का क्रेज आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और सलमान खान द्वारा अदा किए गए रोल इन दोनों सितारों से पहले इंडस्ट्री के तमाम अन्य एक्टर्स को ऑफर किए थे। लेकिन, सपोर्टिंग रोल होने के कारण कोई भी राजी न हुआ। बाद में सलमान खान इस रोल को करने के लिए राजी हुए, लेकिन उन्होंने इसके लिए करण जौहर से अच्छी खासी फीस की मांग रख डाली।
Salman Khan: 'कुछ कुछ होता है' के लिए सलमान ने मांगी थी मोटी फीस, करण जौहर हो गए थे परेशान?

10 of 11
निमृत कौर, साजिद खान, शिव ठाकरे - फोटो : Social media

शो 'बिग बॉस 16' में आए दिन किसी न किसी बात पर ग्रह युद्ध देखने को मिलता है। हर दिन शो में नई-नई बातों पर घमासान हो रहे हैं और दोस्त दुश्मन बनते जा रहे हैं। जहां बीते एपिसोड्स में टीना दत्ता की दोबारा एंट्री के बाद अभिनेत्री और शालीन भनोट पर जमकर लड़ाई देखने को मिली, वहीं अब आगामी एपिसोड्स में 'बिग बॉस' हाउस में कैप्टेंसी को लेकर युद्ध होता दिख रहा है। नया कैप्टन चुनने के लिए घर के सदस्यों में भिड़ंत देखने को मिल रही है। सभी अपने-अपने दोस्त को घर का नया राजा बनाना चाहते हैं। लेकिन कंटेस्टेंट्स की लड़ाई में कैप्टंसी एक ऐसे व्यक्ति के हाथ में जाती दिख रही है, जो अभी तक घर में अपने आपको ढंग से सेटल भी नहीं कर पाया है।
Bigg Boss 16: सीनियर बन पेड़ा खा रहे हैं साजिद खान? मंडली के दो वफादारों ने निर्माता पर लगाया गंभीर आरोप

 

विज्ञापन

11 of 11
रामगोपाल वर्मा (फाइल फोटो)
बॉलीवुड के चर्चित निर्देशकों में से राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने बयानों और बोल्ड फिल्में बनाने को लेकर सुर्खियों बने रहते हैं। पिछले दिनों रामू ने अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कुछ ऐसा किया था, जिसे देखकर सभी लोगों का दिमाग खराब हो गया था। सभी के दिमाग में रामू की वह हरकत देख यही आया था कि राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। दरअसल, पिछले दिनों राम गोपाल वर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें वह अपनी फिल्म की एक्ट्रेस आशु रेड्डी के पैरों को चूमते नजर आ रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर बवाल खड़ा हो गया था। अभी यह विवाद ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब राम गोपाल वर्मा ने अपनी तुलना कुत्ते से कर दी है।
Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने कुत्ते से की अपनी तुलना, बोले- मैंने इससे ही सीखा पैर चाटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें