महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में सह आरोपी जैकलीन फर्नांडीस की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। अब एक्ट्रेस नोरा फतेही ने जैकलीन पर बड़ा आरोप लगाया है। नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस के बीच बुरी तरह ठन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा ने जैकलीन के खिलाफ 200 करोड़ रुपये मानहानि का केस दायर किया है।