फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: IFFM 2023 में तिरंगा फहराएंगी शबाना आजमी और करण पर फिर भड़कीं कंगना रणौत, पढ़ें फिल्मी खबरें

Mon, 31 Jul 2023 07:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शबाना आजमी, कंगना रणौत - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
कंगना रणौत, ओपेनहाइमर - फोटो : social media
बॉलीवुड की क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रणौत के व्यक्तित्व से हर कोई वाकिफ है। वह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस किसी न किसी मुद्दे पर बेबाकी से बोलती नजर आती हैं। कभी वह किसी कलाकार पर तंज कसती हैं तो कभी किसी फिल्म पर। कंगना रणौत एक बार फिर अपने विचारों और बेबाकी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही विदेशी फिल्म 'ओपेनहाइमर' कंगना रणौत के दिल को भी भा गई है। हाल ही में, कंगना रणौत ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को लेकर अपने विचार और पसंदीदा सीन का खुलासा किया। 
Kangana Ranaut: 'रॉकी और रानी' पर भड़कने के बाद 'ओपेनहाइमर' की फैन हुईं कंगना, बताया किस सीन ने जीता दिल
विज्ञापन

3 of 11
फरदीन खान और नताशा माधवानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से सितारों की तलाक की खबरें आना आम बात हो चली है और इस लिस्ट में अब अभिनेता फरदीन खान का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फरदीन खान और नताशा माधवानी की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों शादी के 18 साल के बाद तलाक लेने जा रहे हैं। अब खबर आ रही है कि फरदीन और नताशा के तलाक लेने की वजह उनके बच्चों की शिक्षा है।
Fardeen Khan: इस वजह से अलग हुए फरदीन और नताशा के रास्ते, अभिनेता के दोस्त ने असल समस्या का किया खुलासा

4 of 11
ग्रेटा गेरविग - फोटो : सोशल मीडिया
'बॉर्बी' इन दिनों दुनियाभर के बॉक्स  ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स से इसकी निर्देशक ग्रेटा गेरविग भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म ने अपने पहले ही वीकएंड में फिल्म ने सभी अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए और दुनियाभर में 162 मिलियन डॉलर की शानदार कमाई की। 
Barbie: 'बार्बी' का बनेगा सीक्वल? निर्देशक ग्रेटा गेरविग ने फिल्म के दूसरे भाग को लेकर कही यह बड़ी बात
 
विज्ञापन

5 of 11
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम जैसे सितारों से सजी फिल्म 'ओएमजी 2' लगातार चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट भी अब नजदीक आ रही है, मगर इसके साथ ही इसकी रिलीज के रास्तों में भी कई अड़चनें आ रही हैं। अब खबर आ रही है कि अक्षय की इस फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दे दिया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
OMG 2: 'ओएमजी 2' के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने दिया U/A सर्टिफिकेट, अक्षय के शिव किरदार को बदलने की दी सलाह

विज्ञापन

6 of 11
मीका सिंह, दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम 3' चर्चा में है। बीते दिनों अभिनेता अरशद वारसी ने 'वेलकम 3' की पुष्टि की थी। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और रोचक जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दलेर मेहंदी और मीका सिंह भी इस चर्चित फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त का हिस्सा होंगे। दिलचस्प बात यह है कि दोनों अभिनय के जरिए फैंस का दिल जीतते नजर आएंगे।
Welcome 3: 'वेलकम 3' में मीका सिंह और दलेर मेहंदी की एंट्री, अक्षय-अरशद के साथ साझा करेंगे स्क्रीन

विज्ञापन

7 of 11
अनुराग कश्यप-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यही नहीं,कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी करण जौहर के निर्देशन में बनी इस  फिल्म की जमकर तारीफ की है। इस लिस्ट में मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप का नाम भी शामिल है। 
Anurag Kashyap: RARKPK की आलोचना करने वालों पर फूटा अनुराग कश्यप का गुस्सा, ट्रोल्स की लगाई जमकर क्लास

8 of 11
राहुल महाजन पत्नी नताल्या के साथ - फोटो : social media

पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके राहुल महाजन अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच खबर है कि राहुल अपनी तीसरी पत्नी नताल्या इलीना से तलाक लेने वाले हैं। जी हां कथित तौर पर कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी पांच साल के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। मगर अभी तक इस संबंध में कपल ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया है कि उन्होंने पिछले साल तलाक के लिए अर्जी दी थी।
Rahul Mahajan: शादी के पांच साल बाद जुदा होंगी राहुल-नताल्या की राहें? तलाक की खबरें आईं सामने

9 of 11
करण जौहर-कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत को बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कहा जाता है। वह अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कह जाती हैं, जिससे बवाल होना तय होता है। कंगना अक्सर नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड पर निशाना साधती नजर आती हैं। कंगना करण जौहर पर हमेशा नेपोटिज्म को लेकर भी आरोप लगाती हैं। बीते दिन कंगना ने करण जौहर पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बदलने का आरोप लगाया था। अब एकबार फिर कंगना ने करण जौहर का एक पुराना वीडियो साझा किया है और उसपर अपनी बात रखी है। 
Kangana Ranaut: करण जौहर पर फिर भड़कीं कंगना रणौत, फिल्मों की स्टार रेटिंग को लेकर कही यह बात

10 of 11
शबाना आजमी - फोटो : social media

अभिनेत्री शबाना आजमी इन दिनों फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्हें लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आई है, जिससे सभी देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। शबाना आजमी इस साल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। बता दें कि इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) देश के बाहर भारतीय सिनेमा का एक बड़ा वार्षिक उत्सव है। 
Shabana Azmi: आजादी के जश्न के मौके पर IFFM 2023 में तिरंगा फहराएंगी शबाना आजमी, एक्ट्रेस ने जताई खुशी

विज्ञापन

11 of 11
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अभिनेत्री नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपने लिए खास जगह बनाई है। इसके अलावा उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है। मुख्य रूप से नोरा अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। फिल्म 'सत्यमेव जयते' में अपने 'दिलबर' गाने से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। एक्ट्रेस ने फिल्म 'रोअर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' (2014) के जरिए हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। इसके अलावा पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 9वें सीजन का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
Nora Fatehi: नोरा को मिली थी पॉपुलर एक्टर को डेट करने की सलाह? बॉलीवुड पीआर को लेकर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें