फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सुकेश मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया खुलासा और सोनू सूद ने भारत सरकार से मांगी मदद, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 25 Feb 2022 07:27 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की निजी तस्वीरें लीक होने के बाद ये रिश्ता जगजाहिर हो चुका है।
विज्ञापन
1 of 10
सुकेश और जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की निजी तस्वीरें लीक होने के बाद ये रिश्ता जगजाहिर हो चुका है। इस केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। नोरा फतेही, सारा अली खान, जान्हवी कपूर भी सुकेश की हिट लिस्ट में रह चुकी हैं। अब एक और खबर आ रही है कि सुकेश ने जैकलीन को टिफनी ब्रांड की डायमंड की रिंग देकर प्रपोज किया था। सुकेश ने जैकलीन को एक डायमंड रिंग भी दी थी, जिसमें J और S नाम के अक्षर लिखे हैं। इससे पहले भी खुलासा हुआ था कि सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों के गिफ्ट दिए थे। जैकलीन ने ED अधिकारियों को बताया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें कहा था कि वे जयललिता के परिवार से जुड़ा है। हालांकि पूछताछ में जैकलीन ने सुकेश संग रिश्ते से इनकार किया था।

Jacqueline Fernandez: सुकेश ने करोड़ों की डायमंड रिंग देकर किया था जैकलीन को प्रपोज, लड़ाई सुलझाने के लिए पिंकी ईरानी को दिए 10 करोड़
विज्ञापन

2 of 10
राखी सावंत और रितेश - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने अजीबोगरीब बयानों और अटपटी हरकतों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। बिग बॉस खत्म होने के बाद राखी सावंत का उनके पति के साथ रिश्ता भी खत्म हो गया है। टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में राखी भ कंट्स्टेंट के रुप में नजर आई थीं। राखी और उनके पति रितेश की लव स्टोरी भी शो में दिखाई गई थी। अब राखी अपने पति से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था। लेकिन ऐसा लगता है कि राखी अपने पति रितेश को भुला नहीं पा रही हैं। 
 
Drama Queen: पति रितेश को भुला नहीं पा रहीं राखी सावंत, अलग होने के बाद बोलीं- बेवफा तेरा मासूम चेहरा...
 
विज्ञापन

3 of 10
करण कुंद्रा, अभिजीत बिचुकले - फोटो : insta
बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट रहे अभिजीत बिचुकले अपनी हरकतों के चलते शो में लगातार चर्चा में रहे। हालांकि वह पहले ही शो से बाहर हो गए थे, लेकिन शो के खत्म होने बाद भी अभिजीत बिचुकले के बिगड़े बोल लगातार जारी हैं। बिग बॉस में भी सभी सदस्य अभिजीत बिचकुले की हरकतों से परेशान थे और बिग बॉस से बाहर होने के बाद उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान को लेकर काफी उल्टी सीधी बातें कहीं थी और अब उन्होंने शो को सेकेंड रनरअप रहे करण कुंद्रा के खिलाफ अपना जहर उगला है। अभिजीत बिचुकले ने उन्हीं बेरोजगार बताते हुए, पेड़ें (मिठाई) का विज्ञापन करना तक का ऑफर दे दिया है, साथ ही कहा कि वह करण को 150 रुपये मजदूरी भी देंगे।
 
बिगड़े बोल: अभिजीत बिचुकले ने सलमान खान के बाद अब करण कुंद्रा पर साधा निशाना, कहा-'तू मेरे पेड़ें का एड करेगा क्या? 150 रुपये दूंगा'

4 of 10
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद उन अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने कोरोना के समय लोगों की काफी मदद की है। ऑक्सीजन से लेकर दवाएं पहुंचाने, दूसरे राज्यों मे फंसे लोगों को घर पहुंचाने तक उन्होंने लोगों की खूब मदद की है। इस समय सोनू सूद को रुस-यूक्रेन संकट के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को लेकर चिंता जाहिर की है। बॉलीवुड अभिनेता ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से किसी तरह वापस लाया जाए। रूस के राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यूक्रेन पर हमले का आदेश देने के कुछ घंटों बाद अभिनेता ने गुरुवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर यह बात कही। अभिनेता ने कहा कि वह यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए 'प्रार्थना' कर रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में #IndiansInUkrain भी लिखा।
 
Russia-Ukraine War: सोनू सूद को सताई यूक्रेन में फंसे भारतीयों की चिंता, भारत सरकार से किया छात्रों की मदद का आग्रह
विज्ञापन

5 of 10
भीमला नायक - फोटो : सोशल मीडिया
बिग स्क्रीन्स पर अब सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों का राज नहीं रह गया है। इसपर रीजनल इंडस्ट्रीज की फिल्में भी जमकर कमाई कर रही हैं। लोगों ने पुष्पा को अपना जबरदस्त प्यार दिया। अब ऐसा ही कुछ टॉलीवुड फिल्म 'भीमला नायक' के साथ देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के लिए लोगों का उत्साह देखने ही बन रहा है। इस फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली है। इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 
Bheemla Nayak: पवन कल्याण की फिल्म 'भीमला नायक' को देख क्रेजी हुए फैंस, बॉक्स ऑफिस पर मिली बंपर ओपनिंग
 
विज्ञापन

6 of 10
Lock Upp - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप' में अब पहलवान बबीता फोगाट की एंट्री होने जा रही है। अल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर 27 जनवरी से प्रसारित होने वाले इस शो के कई सारे सदस्यों के नाम का खुलासा हो चुका है। अभी तक टीवी अभिनेत्री निशा रावल, स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और मॉडल से एक्ट्रेस बनी पूनम पांडे के शो में आने की पुष्टि हो गई है। हालांकि अभी भी राखी सावंत के पति रितेश और बिदाई फेम सारा खान की एंट्री पर सस्पेंस बना हुआ है।

Lock Upp: भारत के लिए गोल्ड लाने वालीं पहलवान अब करेंगी असली दंगल, कंगना रणौत के शो में पहुंचीं बबीता फोगाट
 
विज्ञापन

7 of 10
लिली सिंह - फोटो : Insatagram- @lilly
कॉमेडियन लिली सिंह अक्सर अपने फैंस के लिए यूट्यूब पर वीडियोज अपलोड करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में लिलि ने अपनी सेहत को लेकर खुलासा कर अपने प्रशंसकों को झटका दिया है। लिली ने खुलासा किया है कि वह ओवेरियन सिस्ट से ग्रसित हैं और काफी दर्द झेल रही हैं। अपने YouTube चैनल के माध्यम से बड़े पैमाने पर प्रसिद्धि पाने वाली कॉमेडियन ने खुलासा किया कि वह बेहद तकलीफ में हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए वह लिखती हैं, "आज का दिन मैंने ईआर में बिताया। मेरी दोनों ओवेरी में सिस्ट है। मुझे इसे समझने दो। यह मुझे हर महीने में एक बार पीड़ित करेगा और इसके साथ ही यह मुझे मेरे पीरियड्स के दौरान भी परेशान करेगा। मैं वीक हो गई हूं। मैं सचमुच अपने अंगों से अधिक काम करने की उम्मीद करती हूं।''
 
Hospitalised: इंडो-कैनेडियन कॉमेडियन लिली सिंह को हुई ये गंभीर बीमारी

8 of 10
अरशद वारसी ने शेयर किया मीम - फोटो : सोशल मीडिया
रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध में एक्टर अरशद वारसी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया। इसके जरिए उन्होंने मजाकिया अंदाज में रूस-यूक्रेन के बीच हो रही इस वॉर को समझाने की कोशिश की है। हालांकि इस पोस्ट के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। जिसके बाद अब अरशद ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी है। हालांकि इस मामले में उन्होंने माफी नहीं मांगी है।

Russia-Ukraine Conflict: रूस-यूक्रेन युद्ध का मजाक बना ट्रोल हुए थे अरशद वारसी, अब डिलीट किया ट्वीट

9 of 10
द कश्मीरी फाइल्स के लिए अनुपमा चोपड़ा पर भड़के विवेक अग्नीहोत्री - फोटो : social media
बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीरी फाइल्स' पर विवाद गहराता जा रहा है। विवेक अपने नए ट्वीट्स में फिल्म समीक्षक और विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा पर इल्जाम लगाया है। विवेक अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का लगातार बचाव करते रहे हैं क्योंकि लोगों का एक वर्ग इसे 'प्रोपेगैंडा फिल्म' कह रहा है। विवेक अग्निहोत्री ने अनुपमा चोपड़ा पर निशाना साधते हुए उन पर कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित उनकी फिल्म में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
 
The Kashmiri Files: विवेक अग्निहोत्री ने साधा अनुपमा चोपड़ा पर निशाना, कहा "विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी...."
विज्ञापन

10 of 10
भोजपुरी गाना बवाल करेंगे रिलीज - फोटो : यूट्यूब
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि दर्शक बेसब्री से भोजपुरी फिल्मों और इसके गानों का इंतजार करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही आज भोजपुरी गाने देश भर में मशहूर हो चुके हैं। ऐसे में अब देश भर में मौजूद भोजपुरी गानों के फैंस के लिए सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक नया गाना लेकर आए हैं। दोनों की इस जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। दोनों की यह जोड़ी दर्शकों को हमेशा से ही काफी पसंद रहे हैं। इसलिए अक्षरा और खेसारी के रिलीज हुए कई गानों को दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

Bhojpuri: अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का नया गाना ‘बवाल करेंगे’ रिलीज, दर्शकों को पसंद आ रही दोनों की जोड़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें