बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आज अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उर्वशी रौतेला को सेलेब्स लेकर फैंस तक अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं। तो दूसरी तरफ उर्वशी भी अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को खुश कर रही हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाईं, जिसमें अभिनेत्री धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, अब उर्वशी रौतेला ने अपने वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उर्वशी रौतेला हॉट अंदाज में एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं।
दरअसल, उर्वशी रौतेला अपने जन्मदिन पर मालदीव में एंजॉय कर रही हैं और अभिनेत्री ने यहीं से अपना एक वीडियो फैंस के बीच शेयर किया है। इस वीडियो में उर्वशी समुद्र किनारे नीले आसमान के नीचे मस्ती करती दिख रही हैं। उर्वशी का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।