फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पत्नी के आरोपों पर नवाज ने तोड़ी चुप्पी और मंगलसूत्र को लेकर कियारा ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

Wed, 22 Feb 2023 08:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नवाजुद्दीन, सिद्धार्थ, कियारा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ न कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच इन दिनों विवाद चल रहा है। अभिनेता की पत्नी ने उनपर कई तरह के आरोप लगाए हैं। अभिनेता की पत्नी ने कहा था कि उनको घर में कैद रखा जाता है और बेसिक जरूरत का सामान उपलब्ध नहीं कराया जाता है। इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके बाद अभिनेता के दुबई वाले घर में रहने वाली हाउस हेल्प ने भी नवाज पर आरोप लगाए थे। लेकिन बाद में वह अपने आरोपों से मुकर गई और उनको क्लीन चिट दे दी। इन सब विवाद के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहली बार इस मामले पर रिएक्ट किया है।
Nawazuddin Siddiqui: पत्नी और हाउसहेल्प के गंभीर आरोपों के बाद पहली बार बोले नवाज, कहा- मेरी बस यही अपील है...
 
विज्ञापन

3 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
इस समय बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बीते दिन अपनी शादी के बाद पहली बार साथ स्पॉट हुए। शादी के दो हफ्ते बाद पहली बार साथ नजर आए सिद्धार्थ और कियारा दो हंसों के जोड़े से कम नहीं लग रहे थे। बीते दिन संगीत की तस्वीरें वायरल होने के साथ-साथ सिद्धार्थ और कियारा की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।  जहां फैंस दोनों की संगीत की तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं, वहीं कियारा के एयरपोर्ट लुक को देख नेटिजन्स भड़क गए हैं।
Sidharth Kiara: न मंगलसूत्र...न ही सिंदूर..एयरपोर्ट पर बेहद सिंपल लुक में नजर आईं कियारा, जमकर हुईं ट्रोल
 

4 of 11
आदिल दुर्रानी-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन राखी के नए नए वीडियो सामने आते रहते हैं और वह अपने पति और खुद के बारे में कुछ न कुछ बातें करती नजर आती हैं। राखी कभी अपने  पति पर गुस्सा निकालती नजर आती हैं तो कभी कुछ न कुछ शॉकिंग खुलासे करती रहती हैं। हाल ही में सपना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पैपराजी के सामने खुद को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। जानते हैं पूरा मामला क्या है।
Rakhi Sawant: पैपराजी के सामने फूट-फूटकर रोईं राखी, खुद को थप्पड़ मारते हुए बोलीं- फ्रिज में जाने से बच गई
विज्ञापन

5 of 11
Mahant Raju Das,Swara Bhaskar-Fahad Ahmad - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में शादी रचाई है। एक्ट्रेस ने सपा नेता फहद अहमद संग शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही तमाम लोग स्वरा भास्कर को ट्रोल कर रहे हैं। अब हाल ही में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने स्वरा भास्कर की शादी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। राजू दास ने राखी सावंत का भी उदाहरण दिया है। उन्होंने स्वरा को अल्टीमेटम देते हुए यहां तक कह दिया है कि 'स्वरा भास्कर अगर हजारों मर्दों के साथ रात बिताना चाहती हैं तो उन्हें यह शादी मुबारक'।
Swara Bhaskar Wedding: स्वरा की शादी पर महंत राजू दास का विवादित बयान, बोले- जिस कौम में रिश्ता जोड़ा, वहां...
विज्ञापन

6 of 11
मिमी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री फ्लाइट से सफर कर रही थीं। उन्हें खाना सर्व किया गया, जिसे देखकर वह बुरी तरह फ्लाइट मैनेजमेंट पर भड़क गईं। यहां तक कि मिमी ने इस संबंध में अमीरात एयरलाइन को मेल भी भेजा, जिसका अभी तक कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में अपनी शिकायत के लिए एक्ट्रेस ने ट्विटर का सहारा लिया।
Mimi Chakraborty: अमीरात एयरलाइन की इस हरकत पर भड़कीं TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती, ट्वीट कर कही यह बात
विज्ञापन

7 of 11
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार प्रभास की पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। हालांकि, कुछ महीने पहले जब इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था तो यह लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका था। टीजर सामने आने के बाद फिल्म की तारीफ तो दूर उल्टा लोग फिल्म के मेकर्स पर भड़क उठे थे। 
Adipurush: आदिपुरुष को ट्रोल करने पर फिल्म के एडिटर आशीष म्हात्रे का बड़ा बयान, बोले- 90 सेकंड के टीजर से...

8 of 11
अजय देवगन, मधु - फोटो : Twitter
 बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री मधु शाह एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। वह इंडस्ट्री में 12 साल बाद कमबैक कर रही हैं। मधु ने साल 1991 में 'फूल और कांटे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, इस फिल्म में अजय देवगन और मधु की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन कुछ फिल्में करने के बाद ही अभिनेत्री अचानक इंडस्ट्री से गुमनाम हो गई थीं।
Madhoo Shah: 12 साल बाद वापसी करेंगी अजय देवगन की हीरोइन मधु, जूही चावला और हेमा मालिनी से खास रिश्ता

9 of 11
Ranveer Singh-Bhumi Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में एंट्री किसके जरिए मिली, इस बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने ब्रेक मिलने को लेकर बात की है। उन्होंने इसके बारे में नेटफ्लिक्स के शो द रोमैंटिक्स में बताया।
Ranveer Singh: रणवीर को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने में भूमि पेडनेकर का बड़ा हाथ, एक्टर बोले- वह न होतीं तो...

10 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री का सबसे ज्यादा विवादित रियलिटी शो  लॉक अप काफी चर्चा में है। शो को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। लॉक अप का पहला सीजन काफी सफल रहा था। अब इसके दूसरे सीजन को लाने की तैयारी चल रही है, जिसमें कई कलाकार और सेलिब्रिटीज हिस्सा लेने वाले हैं। शो में इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद भी नजर आ सकती हैं। वहीं, शो को लेकर एक और अपडेट सामने आया है कि इसमें एक और सेलिब्रिटी जुड़ने वाले हैं। 
Lock Upp Season 2: कंगना के 'लॉक अप' में हो सकती है इस सर्जन की एंट्री! असीम रियाज से गहरा कनेक्शन
विज्ञापन

11 of 11
सुबी सुरेश - फोटो : social media
साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट सुबी सुरेश का बुधवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेत्री के निधन की पुष्टि उनके परिवार द्वारा की गई है। कथित तौर पर सुबी कुछ समय से लीवर संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। सुबी ने 41 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
Subi Suresh: मशहूर टीवी होस्ट सुबी सुरेश का निधन, मलायलम एक्ट्रेस ने 41 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें