फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मां बनीं सोनम कपूर और बॉलीवुड को मुकेश खन्ना ने सुनाई खरी खोटी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 20 Aug 2022 07:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सोनम कपूर-आनंद आहूजा, मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत को चाहने वाले अपने पसंदीदा कलाकारों की हर छोटी बात जानना चाहते हैं और फिल्मी रैप में हम आपको रोजाना मनोरंजन जगत की खबरों के बारे में बताते हैं। आज फैंस को सोनम कपूर ने एक गुड न्यूज दी है। इतना ही नहीं, अक्षय कुमार ने अपनी फ्लॉप हो रहीं फिल्मों पर चुप्पी तोड़ी है। आइए आपको मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों से बताते हैं कि आज दिन भर सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 11
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
शक्तिमान फेम दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना हर बात पर अपनी बेबाक राय रखते नजर आते हैं। चाहे बॉलीवुड का कोई मुद्दा या फिर सितारों का दिया विवादित बयान कई बार अभिनेता अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी दर्ज करवाते हैं। मुकेश खन्ना अब तक कई सिनेमा के कई सितारों को खरी-खोटी सुना चुके हैं, आज अभिनेता ने एक बार फिर से बॉलीवुड पर निशाना साधा है। वहीं नाम लिए बिना आमिर खान और अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्मों पर अपनी दो टूक बात रख दी है और साउथ की  रिलीज हुई फिल्म कार्तिकेय की तारीफ की है।

Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना की खरी-खरी, बोले- 'कार्तिकेय ने बॉलीवुड के बुद्धिजीवियों को चटा दी धूल'
विज्ञापन

3 of 11
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' में दिग्गज अभिनेता महिमा चौधरी की एंट्री हो गई है। कंगना ने फिल्म में महिमा का पहला लुक शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। फिल्म में महिमा, भारतीय सांस्कृतिक कार्यकर्ता और लेखिका पुपुल जयकर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। बता दें कि पुपुल जयकर, गांधी-नेहरू परिवार की बेहद करीबी, और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दोस्तों में से एक रही थीं।

Emergency: फिल्म 'इमरजेंसी' में पुपुल जयकर का किरदार निभाएंगी महिमा चौधरी, सामने आया पहला लुक

4 of 11
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत से शनिवार को एक खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में खुद अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की तरफ से है। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने शनिवार यानी 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। 

Good News: शादी के चार साल बाद मां बनीं सोनम कपूर, बेटे को दिया जन्म
विज्ञापन

5 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब अक्षय कुमार फिल्म 'कठपुतली' में नजर आने वाले हैं। आज फिल्म 'कठपुतली' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। शनिवार को अभिनेता अक्षय कुमार, अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'कठपुतली' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता ने मीडिया से बातचीत करते वक्त सिनेमाघरों में फिल्मों के खराब प्रदर्शन के बारे में बात की।

Akshay Kumar: क्यों फ्लॉप हो रहीं अक्षय की फिल्में? अभिनेता ने बताई वजह, कहा- यह मेरी गलती है, मुझे समझना होगा
विज्ञापन

6 of 11
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर दिए बयान की वजह से अलोचना झेलने के बाद वह अब एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में करीना अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन के लिए रितेश देशमुख के नए शो 'केस तो बनता है' शो में गई हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि ट्रोल्स को एक बार फिर उन पर तीखे हमले करने का मौका मिल गया। करीना ने कहा कि मेरे वजह से ही हैरेम पैंट्स की सेल और भारतीय रेलवे का रेवन्यू बढ़ा है।

Kareena Kapoor: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद अब भारतीय रेलवे पर करीना कपूर ने कह दी ऐसी बात, लोग जमकर कर रहे ट्रोल
विज्ञापन

7 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन मौजूदा समय का एक ऐसा नाम हैं जिन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं। वह इस समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेता हैं। अनुपम खेर के अलावा वह इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिल्म इस साल सुपरहिट रही है। हाल ही में उनकी 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में उनके रूह बाबा के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रहे अभिनेता के पास अब जश्न मनाने का एक और कारण है क्योंकि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 11 साल पूरे कर लिए हैं। 
 
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के इंडस्ट्री में 11 साल पूरे, इस साल आमिर- अक्षय जैसे स्टार्स को दे चुके हैं मात

8 of 11
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने रहते हैं। अपनी फिल्मों और रियलिटी शोज के अलावा अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। हमेशा से ही अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले सलमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीते दिन एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली ने उन पर एक बार फिर निशाना साधा था। सोमी ने सोशल मीडिया पर सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया का एक पोस्टर शेयर करते हुए जमकर भड़ास निकाली थी।

Salman Khan: सोमी अली ने डिलीट किया सलमान खान के खिलाफ किया पोस्ट, मारपीट का लगाया था आरोप

9 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेड एनालिस्ट और अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अक्सर सोशल मीडिया पर अपने किसी ना किसी ट्वीट या बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। आए दिन बॉलीवुड पर निशाना साधने वाले केआरके लगभग हर फिल्म को लेकर अपने विचार लोगों के साथ शेयर करते हैं। अपने मूवी रिव्यू को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले केआरके ने एक बार फिर अपने एक ट्वीट से सभी को हैरान कर दिया है। 

KRK: केआरके ने ट्विटर पर बदला अपना नाम, ‘खान’ हटाकर पत्नी के सरनेम से दी खुद को नई पहचान

10 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : social media
बिग बॉग ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन मुंबई की सड़कों पर किसी ने किसी नए अवतार में स्पॉट की जाती हैं। अपने बोल्ड अंदाज के लिए पॉपुलर उर्फी अपने कपड़ों के साथ हर बार नए-नए प्रयोग करती रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपने फैंस को साथ भी अपनी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं, जिसके कारण वह नेटिजन्स के निशाने पर भी आ जाती हैं और लोग उनके वीडियो पर भद्दे-भद्दे कमेंट भी करते हैं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उर्फी का एक और नया अवतार सामने आया है। कुछ ही देर पहले सामने आए एक वीडियो में उर्फी एक बार फिर अतरंगी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। 

Urfi Javed: फिर अतरंगी ड्रेस पहने नजर आईं उर्फी जावेद, इस बार पत्थरों से बदन ढक ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
विज्ञापन

11 of 11
गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी - फोटो : Instagram
टीवी एक्ट्रेस देबिना मुखर्जी पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, बेटी को जन्म देने के चार महीने बाद एक्ट्रेस एक बार फिर प्रेग्नेंट हो गई हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि एक्ट्रेस भी मुंहतोड़ जवाब देकर ट्रोल्स की बोलती बंद कर चुकी हैं। इस बीच अब उनके पति और एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी और अपनी बेटी लियाना पर खुलकर बात की है।
 

Debina Bonnerjee: देबिना के प्रेग्नेंसी की बात को मजाक समझ रहे थे पति गुरमीत चौधरी, ऐसा था रिएक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें