फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shelved Top 10: बंद हो गईं आमिर, सलमान, अजय और दीपिका की ये फिल्में, जानिए किस फिल्म की क्या रही वजह

Fri, 06 Jan 2023 07:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल से पहले हिंदी फिल्म जगत में कई मेगा बजट फिल्मों की घोषणा हुई, लेकिन उनमें से कई फिल्मों की शूटिंग अब तक शुरू नहीं हुई है। इन फिल्मों से जुड़े लोगों की मानें तो इनमें से कुछ फिल्मे हमेशा के लिए डिब्बा बंद हो गई हैं। ऐसी फिल्में भी इस लिस्ट में शामिल हैं जिनको शुरू होने के तुरंत बाद सिर्फ इसलिए बंद कर देना पड़ा क्योकि इसके सितारे अपनी फीस कम करने को तैयार नहीं हुए। अभी दो दिन पहले ही करण जौहर ने एक बयान दिया है जिसके मुताबिक पांच करोड़ रुपये की ओपनिंग की गारंटी भी न रखने वाले सितारे उनसे 20 करोड़ रुपये मांगते हैं। इन अटकी, भटकी फिल्मों में सबसे ज्यादा फिल्में भी करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की ही शामिल हैं...
विज्ञापन

2 of 11
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अजय देवगन की 'चाणक्य'

निर्माता निर्देशक नीरज पांडे ने साल 2018 में अभिनेता अजय देवगन को लेकर एक ऐतिहासिक फिल्म ‘चाणक्य’ बनाने की घोषणा की थी। तब से फिल्म को लेकर यही अपडेट आ रहे थे कि फिल्म जल्द ही शुरू होने वाली है। 'चाणक्य’ को लेकर जब भी नीरज पांडे से बात हुई तो उन्होंने हमेशा ही इस बात का आश्वासन दिया कि फिल्म जल्द ही शुरू करेंगे। लेकिन अभी ‘दृश्यम 2’ के दौरान खुद अजय देवगन ने साफ कर दिया है कि वह नीरज पांडे के साथ 'चाणक्य’ पर काम नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका पादुकोण की 'द इंटर्न' 

जनवरी 2020 में दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' की हिंदी रीमेक बनाने की घोषणा की थी। तब इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर लीड रोल में थे। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म की घोषणा करते हुए जानकारी दी कि इस फिल्म को वह को-प्रोड्यूस कर रही हैं। ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी भूमिका में अमिताभ बच्चन को लिया गया था। इसी बीच खबर आई कि दीपिका पादुकोण फिल्म से अलग हो गई हैं और उनकी जगह परिणीति चोपड़ा को फिल्म में लिया गया है। लेकिन अब इस फिल्म का कुछ अता पता नहीं।

4 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका पादुकोण की 'द्रोपदी' 

दीपिका पादुकोण को निर्माता बनाने का ख्वाब निर्माता मधु मंटेना ने दिखाया था। वह टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी क्वान से तब जुड़े हुए थे। फिर क्वान प्रबंधन में शामिल लोग मीटू में घिरे तो ये कंपनी बंद करके नई कंपनी कलेक्टिव खोल ली गई।  मधु मंटेना ने साल 2019 में दीपिका पादुकोण को लेकर फिल्म 'द्रौपदी' की घोषणा की थी। इसमें महाभारत को द्रौपदी के नजरिये से दिखाये जाने की तैयारी थी। कुछ समय पहले मधु ने 'द्रौपदी' के बारे में पूछे जाने पर नया शिगूफा छेड़ा है कि वह 'द्रौपदी' से पहले दीपिका पादुकोण के साथ 'रामायण' पर फिल्म बनाएंगे।

विज्ञापन

5 of 11
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर खान की 'मुगल' 

टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार अपने पिता की बायोपिक 'मुगल' के नाम से बनाना चाह रहे थे। बायोपिक की पूरी पटकथा सुभाष कपूर ने तैयार की थी और उनके निर्देशन में प्रस्तावित इस फिल्म में सबसे पहले अक्षय कुमार आए। अक्षय ने फिल्म छोड़ी तो उन्होंने ऐलान किया कि वह फिल्म में अक्षय से बड़ा हीरो लेकर आएंगे। फिल्म के लिए आमिर खान ने हां भी कर दी लेकिन फिर मामला स्क्रिप्ट पर ऐसा अटका कि आमिर ने इस फिल्म में काम करने से इंकार ही कर दिया। सूत्र बताते हैं कि फिल्म की स्क्रिप्ट से गुलशन कुमार की पत्नी संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन

6 of 11
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिषेक, ऐश्वर्या राय की  'गुलाब जामुन' 

ईरॉस के पैसे से बनी निर्माता आनंद एल राय की फिल्म 'मनमर्जियां' के दौरान ही खबर आई थी कि इसके निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी अगली फिल्म अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर बतौर निर्माता बनाना चाहते हैं। फिल्म का नाम भी तय हो गया था, 'गुलाब जामुन'। लेकिन फिल्म का अब तक अता पता नहीं है। फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा करने वाले थे, लेकिन फिल्म अब तक नहीं शुरू हो पाई है। अब सर्वेश मेवाड़ा की बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'तेजस' इस साल मई में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

7 of 11
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान की 'इंशाअल्लाह' 

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से पहले निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली अभिनेता सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म 'इंशाअल्लाह' की शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच वैचारिक मतभेद हो गए और फिल्म नहीं शुरू हो पाई। सलमान खान के बाद संजय लीला भंसाली ने ऋतिक रोशन के साथ 'इंशाअल्लाह' बनानी चाही तो वहां भी बात नहीं। चूंकि आलिया भट्ट 'इंशाअल्लाह' के लिए पहले से साइन थी इसलिए संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट को लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का निर्माण किया।

8 of 11
अश्वत्थामा का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विक्की कौशल की 'अश्वत्थामा' 

'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' की सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर विक्की कौशल को लेकर 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' बनाना चाह रहे थे। लेकिन फिल्म की घोषणा के बाद फिर बात आगे नहीं बढ़ी। आदित्य इस फिल्म को एक भारी भरकम बजट के साथ बनाना चाह रहे थे और इसके लिए जो स्टोरी बोर्ड उन्होंने बनाया था, उसके हिसाब से इसमें स्पेशल इफेक्ट्स की भी काफी जरूरत थी। फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने जब फिल्म का ये बजट देखा और विकी कौशल की बॉक्स ऑफिस वैल्यू से इसका मिलान किया तो ये फिल्म उन्हें घाटे का सौदा लगी। आदित्य ये फिल्म लेकर जियो स्टूडियोज के पास भी गए लेकिन वहां भी बात बनी नहीं।

9 of 11
बेधड़क के पोस्टर में शनाया कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शनाया कपूर की 'बेधड़क' 

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने जा रही करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन सुनने में ये आ रहा है कि ये फिल्म अभी हाल फिलहाल शुरू नहीं होने वाली। बीते साल फिल्म बंद होने की जब खबरें आईं थीं तो करण जौहर ने बाकायदा एक बयान जारी करके फिल्म की शूटिंग 2023 में शुरू होने की बात कही थी लेकिन धर्मा प्रोडक्शंस में फिलहाल इस फिल्म को लेकर किसी तरह की तैयारी नहीं चल रही है। शनाया कपूर के साथ करण जौहर इस फिल्म में दो और नए चेहरे लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा को भी लांच करना चाहते हैं।

10 of 11
तख्त का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करण जौहर की 'तख्त' 

धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्मों के ऐलान के बाद बंद होने का सिलसिला करण जौहर के निर्देशन में प्रस्तावित पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' से शुरू हुआ। इस फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर जैसे कलाकारों को लिया गया था। ये फिल्म ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स के पैसे से बननी थी लेकिन इसी बीच इस कंपनी को डिज्नी ने खरीद लिया। धर्मा प्रोडक्शंस और ट्वेटिंएथ सेंचुरी फॉक्स के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत सामने आने के बाद कंपनी के नए प्रबंधन ने धर्मा के साथ कोई नई फिल्म करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

11 of 11
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टाइगर श्रॉफ की 'स्क्रू ढीला' 

करण जौहर ने फिल्म ‘हीरोपंती 2’ फ्लॉप होने के तुरंत बाद इसके हीरो टाइगर श्रॉफ को लेकर फिल्म 'स्क्रू ढीला' की घोषणा की लेकिन फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। फिर खबरें आईं कि फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ अपनी फीस कम करने को तैयार नहीं है। फिल्म अटक गई। फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना ने भी इसी सबके चलते फिल्म से हाथ जोड़ लिए हैं। फिल्म की शूटिंग के हाल फिलहाल शुरू होने के आसार दूर दूर तक नजर नहीं आ रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें