फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मलयालम सुपरस्टार ममूटी हुए कोरोना संक्रमित और 'बच्चन पांडे' के सेट पर लगी आग, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 16 Jan 2022 07:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ममूटी, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अभिनेताओं पर कोरोना का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला है 50 वर्षीय मलयालम सुपर स्टार ममूटी का जो कि कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उन्होंने अपकमिंग फिल्म CBI-5 की शूटिंग दो हफ्ते के लिए टाल दी है। साउथ फिल्मों के न्यूज ट्रेकर मनोबाला विजयबालन ने अपनी पोस्ट में ममूटी के कोरोना पॉजिटिव होने का खुलासा किया। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में यह कहा जा रहा है कि ममूटी को गले में हल्की खराश हुई थी, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया। यह पॉजिटिव आया है। बता दें कि एक हफ्ते पहले, ममूटी ने अपनी आगामी फिल्म सीबीआई 5 का फर्स्ट-लुक का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया था। ममूटी सेतुराम अय्यर की भूमिका निभाते हुए वापस आएंगे। ममूटी ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, "आधिकारिक लीक! #CBI5 #untitled (sic)।"

कोरोना का कहर: मलयालम सुपरस्टार ममूटी हुए संक्रमित, टालनी पड़ी सीबीआई 5 की शूटिंग
विज्ञापन

2 of 10
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस बीच 'बच्चन पांडे' के सेट पर आग लगने की खबरें सामने आ रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस समय मेकर्स फिल्म के पैचवर्क पर काम कर रहे हैं। यही वजह है कि शनिवार को सेट पर अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कृति सेनन पैचवर्क की शूटिंग करने में व्यस्त थे। इसी दौरान सेट पर किन्हीं कारणवश आग लग गई। खबरों के अनुसार, आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया था और किसी तरह के नुकसान होने की पुष्टि नहीं की गई है।

Bachchan Pandey: 'बच्चन पांडे' के सेट पर लगी आग, घटना के वक्त अक्षय कुमार और कृति सेनन कर रहे थे शूट
विज्ञापन

3 of 10
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva
गायिका लता मंगेशकर अभी कुछ समय और अस्पताल में भर्ती रहेंगी। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है। उन्होंने बताया कि अभी गायिका को देखभाल की जरूरत है, इसलिए वह कुछ और दिनों तक आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। उनकी हालत पहले जैसी ही है। अभी किसी को भी उनसे मिलनी की अनुमति नहीं दी जा रही है। लता मंगेशकर को आईसीयू में डॉक्टर की निगरानी में रखे एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है। उनके डॉक्टर, प्रतीत समदानी ने खुलासा किया कि गायिका का अभी भी आईसीयू में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी बताया कि गायिका नहीं चाहती हैं कि उनके स्वास्थ्य की जानकारी को पब्लिक किया जाए।

Lata Mangeshkar Health Update: अभी आईसीयू में ही रहेंगी लता मंगेशकर, डॉक्टर ने बताया सेहत का हाल

4 of 10
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद लगातार लोगों की प्रितिक्रिया सामने आ रही है। क्रिकेट जगत के दिग्गजों से लेकर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों तक सभी ने कोहली को कप्तान के रूप में शानदार कैरियर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने विराट के कप्तान बनने से लेकर अब तक की सभी यादें साझा की हैं। अनुष्का ने इस लंबे चौड़े पोस्ट के साथ विराट की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वो भारत की टेस्ट जर्सी पहने हुए हैं और खुलकर हंस रहे हैं। विराट की तरह अनुष्का ने भी अपनी पोस्ट में धोनी का जिक्र किया है। हालांकि इसके अलावा किसी दूसरे खिलाड़ी के बारे में अनुष्का ने नहीं लिखा है। अंत में उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी इस सात सालों की सीख अपने पिता में देखेगी।

Virat Kohli Captaincy resign: विराट के कप्तानी छोड़ने पर भावुक हुईं अनुष्का, धोनी के बारे में कही यह बात
विज्ञापन

5 of 10
विशाल ददलानी के पिता का निधन, लिखी भावुक पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम/vishaldadlani
गायक और संगीत निर्देशक विशाल ददलानी ने अपने दिवंगत पिता के लिए सोशल मीडिया पर एक मार्मिक नोट शेयर किया है। आपको बता दें कि विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी की 8 जनवरी को मृत्यु हो गई थी, लेकिन कोविड पॉजिटिव होने के चलते विशाल उनके अंतिम समय में साथ नहीं थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पिता के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनको याद करते हुए बेहद ही भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखी है। विशाल ददलानी ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके पिता एक पार्क में बैठकर कुत्ते के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विशाल ददलानी ने लिखा-, "मेरी माँ, बहन, भतीजी और मैंने आज अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। वह अब हमेशा के लिए मेरे साथ चलते हैं, जैसे मेरे सीने में दर्द।"

सिंगर विशाल ददलानी ने अपने दिवंगत पिता के लिए की भावुक पोस्ट, कहा-"वह हमेशा मेरे साथ चलते हैं"
विज्ञापन

6 of 10
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कुछ समय पहले ही प्रियंका और निक जोनस के तलाक की अफवाह उड़ी थी, जिसे प्रियंका चोपड़ा ने काफी समझदारी से खत्म कर दिया था। इसके बाद से ही प्रियंका और निक की कई रोमांटिक तस्वीरें फैंस के बीच सामने आ चुकी हैं, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुछ और रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों समुद्र किनारे क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को प्रियंका और निक की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।

Photos: बीच पर रोमांटिक अंदाज में टहलते दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, वायरल हुईं दोनों की ये तस्वीरें
विज्ञापन

7 of 10
अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल कहे जाने वाले एक्टर अविनाश सचदेव और एक्ट्रेस पलक पुरसवानी अब हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं। अविनाश और पलक पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों जल्द ही शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार थे। इतना ही नहीं, अविनाश और पलक का साल 2021 में ही रोका हुआ था। लेकिन इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में परेशानियां आनी शुरू हो गईं। इसी वजह से अब अविनाश और पलक ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है और इस बात की पुष्टि पलक पुरसवानी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में की है। पलक पुरसवानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने और अविनाश के ब्रेकअप को सच बताया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘हर रिश्ता उतार-चढ़ाव का सामना करता है। कई दिक्कतें आती हैं, जो हर किसी के लिए सामान्य होती हैं।

Avinash Sachdev-Palak Purswani Breakup: अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी का हुआ ब्रेकअप, जल्द करने वाले थे शादी

8 of 10
अर्जुन कपूर और मलाइका फिर देखे गए साथ - फोटो : Instagram@ VIiral Bhiyani
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मशहूर डांसर मलाइका अरोड़ा हाल ही में इंटरनेट पर उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आने के बाद सुर्खियों में आए थे। इस खबर को सुनकर कई फैंस के दिल टूट गए और हर कोई बस यही सोचता रहा कि आखिर क्या हुआ? लेकिन, अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और इन सभी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया। दरअसल, दोनों को लंच डेट के लिए बाहर जाते हुए देखा गया और  दोनों स्टाइलिश कपड़े पहने हुए स्पॉट किए गए। शानदार तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा सफेद रंग की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फ्रिल की कई परतों के साथ एक सफेद बॉडीकॉन ड्रेस फ्लॉन्ट करते हुए अभिनेत्री बेहद आकर्षक लग रही थीं। ड्रेस में प्लंजिंग नेकलाइन थी और इसमें बैलून स्लीव्स थीं।

Viral Pics: ब्रेकअप की अफवाहों के बाद एक बार फिर साथ स्पॉट हुए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, देखिए तस्वीरें

9 of 10
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल शादी के बाद भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस समय विक्की अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर में हैं। कटरीना कैफ भी इस समय अपने पति विक्की कौशल को इंदौर में जॉइन किया है। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ सेल्फी पोस्ट की हैं। यूजर्स उनकी इन सेल्फी पर जी भरकर प्यार बरसा रहे हैं और एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं। कटरीना ने अपनी जो नई सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं उनमें वह लाल रंग  की शर्ट में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, इंदौर में घर के अंदर। इसी के साथ उन्होंने संडे सेल्फी का हैशटैग भी यूज किया है।

Instagram: कटरीना ने इंदौर से शेयर की ऐसी सेल्फी कि लोग बोले-'विक्की की तरफ देख रही हो"
विज्ञापन

10 of 10
खेसारी लाल यादव - फोटो : Social Media
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इस साल की शुरुआत से ही टॉप पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'दो घूंट' लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। अब खेसारी ने इस गाने के हिट होने के बाद नए गाने का टीजर भी सरप्राइज के तौर पर लोगों के बीच शेयर किया है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। खेसारी जल्द ही एक और गाने के साथ लोगों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। उन्होंने अपने नए गाने 'आशिक' का टीजर कर दिया है जो 18 जनवरी को 'वीवायआरएल' भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।

Teaser Release: खेसारी लाल यादव के नए गाने 'आशिक' की पहली झलक आई सामने, भोजपुरी स्टार का विलायती अंदाज देख खुश हो गए फैंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें