फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: लता मंगेशकर की सेहत में सुधार और काजोल कोरोना संक्रमित, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 30 Jan 2022 07:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, लेकिन वह अभी भी आईसीयू में हैं। इस बात की जानकारी उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने दी है। सूत्रों के मुताबिक उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई है।
विज्ञापन
1 of 10
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva
Lata Mangeshkar Health Update: स्वर कोकिला लता मंगेशकर की सेहत में हुआ सुधार, दो दिन से हैं वेंटिलेटर से बाहर

गायिका लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, लेकिन वह अभी भी आईसीयू में हैं। इस बात की जानकारी उनका इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने दी है। सूत्रों के मुताबिक उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई है। बता दें कि 92 वर्षीय गायिका ने हल्के लक्षणों के साथ कोरोनावायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। जिसके बाद 8 जनवरी को उन्हें दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका इलाज डॉ प्रतीत समदानी और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। डॉ.समदानी के मुताबिक, मंगेशकर ने मामूली सुधार के संकेत दिए हैं। डॉ.समदानी ने न्यूज एजेंसी को जानकारी दी है कि, "वह ढाई दिनों से वेंटिलेटर से बाहर है, लेकिन अभी भी निगरानी में है। स्वास्थ्य में मामूली सुधार के कारण उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। हालांकि उन्हें अभी भी आईसीयू में रखा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 10
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
कोविड-19 से सभी परेशान हैं। आए दिन लोगों के संक्रमित होने की खबरें सामने हा रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इसके प्रकोप से बच नहीं पाए हैं। करीना कपूर खान से लेकर स्वरा भास्कर तक कई सेलेब्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री काजोल भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह ऐसे समय में वह अपनी बेटी न्यासा देवगन को बहुत मिस कर रही हैं। 

Kajol Devgan Covid Positive: काजोल हुईं कोरोना संक्रमित, बेटी न्यासा देवगन की फोटो शेयर कर कही ये बड़ी बात
विज्ञापन

3 of 10
अमोल कोल्हे - फोटो : सोशल मीडिया
राकांपा सांसद और अभिनेता डॉ. अमोल कोल्हे ने फिल्म ‘वाय आई किल्ड गांधी’ में नाथूराम गोडसे का किरदार निभाया है, जिसके बाद से ही वह विवादों मे बने हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगाने की मांग की। दूसरी तरफ सांसद अमोल कोल्हे को भी खूब आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, खुद राकांपा भी अमोल के इस काम से खफा है, जिस वजह से वह मुश्किलों में फंस गए हैं। वहीं, अब अमोल कोल्हे ने फिल्म ‘वाय आई किल्ड गांधी’ में नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाने पर दुख व्यक्त किया है। सांसद अमोल कोल्हे ने कहा है कि वह कभी भी महात्मा गांधी के हत्यारे की विचारधारा का समर्थन नहीं करेंगे।
Why I Killed Gandhi: नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाने पर अमोल कोल्हे ने मांगी माफी, बोले- कभी समर्थन नहीं करूंगा

4 of 10
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ दिखीं मिस्ट्री गर्ल की चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया यूजर्स भी पूछ रहे हैं कि आखिर वह कौन है जिसके साथ ऋतिक रोशन डेट कर रहे हैं। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन के तलाक को आठ साल हो चुके हैं। दोनों का साल 2014 में तलाक हुआ था। हालांकि, उसके बाद भी ऋतिक और सुजैन को कई मौकों पर साथ देखा गया। इस बीच ऋतिक रोशन एक और लड़की के साथ स्पॉट हुए जिसके बाद उनके डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। हाल ही में ऋतिक रोशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे हुए दिख रहे हैं। यह मिस्ट्री गर्ल एक्ट्रेस और म्यूजिशन सबा आजाद हैं।
Hrithik Roshan: जानिए कौन है ऋतिक रोशन के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल, अभिनेता से क्या है कनेक्शन?
विज्ञापन

5 of 10
Shaheer Sheikh new song - फोटो : insta
एक्टर शाहिर शेख इस समय सीरियल पवित्र रिश्ता सीजन 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इसी के साथ उनका नया गाना 'ताश के पत्ते' भी 28 जनवरी यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। फैंस को उनका ये गाना खूब पसंद आ रहा है और यूजर्स इस पर खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस नए म्यूजिक एलबम में शाहिर शेख के अपोजिट निशा गुरगैन नजर आ रही हैं जो एक फेमस सोशल मीडिया स्टार हैं। शाहिर शेख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है और फैंस से इस गाने का बारे में उनकी प्रतिक्रिया पूछी है।

Shaheer Sheikh New Song: शाहिर शेख का नया गाना 'ताश के पत्ते' हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल
विज्ञापन

6 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले के पहले दिन शनिवार को करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच एक क्षण काफी मजाकिया हो गया। दरअसल,करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के गाल पर किस किया जिससे तेजस्वी प्रकाश के माता-पिता काफी शर्मिंदा दिखे। शनिवार के एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने घरवालों को उनके परिवारों और बिग बॉस के घर से बेदखल प्रतियोगियों के साथ बातचीत करने के लिए कहा। इस दौरान शमिता शेट्टी और तेजस्वी के बीच बहस हो गई। यह बहस शमिता के तेजस्वी प्रकाश को असुरक्षित कहने को लेकर हुई। सलमान खान ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी दोनों बहस करते रहे।

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने माता-पिता के सामने तेजस्वी को किया 'किस', फैंस भड़के
विज्ञापन

7 of 10
उर्वशी रौतेला - फोटो : social media
मॉडलिंग की दुनिया से अपना नाम बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को आज कौन नहीं जानता। वह अपने हुस्न और जलवों से पूरी दुनिया में फेमस हो चुकी हैं। पूर्व मिस यूनिवर्स रही इस अभिनेत्री की खूबसूरती का हर कोई कायल है। अपनी खूबसूरती का जलवा एक बार फिर अभिनेत्री ने अरब फैशन वीक में बिखेरा है। इसमें पहने गए उनके गाउन की खूब चर्चा हो रही है। अभिनेत्री उर्वशी ने हाल ही में अरब फैशन वीक में शिरकत की। इससे पहले भी वह इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुकी हैं। गौरतलब है कि उर्वशी इस फैशन वीक में दो बार जाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। यह भारत के लिए गौरव की बात है।
 
Urvashi Rautela: अरब फैशन वीक में उर्वशी रौतेला ने पहनी सोने की ड्रेस, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

8 of 10
ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी उन स्टार किड्स में से हैं जो हमेशा ही सुर्खियां बटोरते हैं। वैसे तो आराध्या को ज्यादातर उनकी मां ऐश्वर्या राय के साथ ही स्पॉट किया जाता है लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आराध्या देश भक्ति गीत 'सारे जहां से अच्छा और वंदे मातरम' पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। उनकी इस परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि यूजर्स उन्हें कोरियाई सेलिब्रिटी पॉप स्टार लिसा ब्लैकपिंक (लालिसा मनोबल) की तरह बता रहे हैं।

Instagram: आराध्या बच्चन ने देशभक्ति गाने पर किया परफॉर्म, लोगों ने बताया- कोरियाई सेलिब्रिटी लिसा की कार्बन कॉपी

9 of 10
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने एक्ट्रेस वाली मौनी रॉय अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मौनी ने 27 जनवरी 2022 को गोवा के हिल्टन रिसॉर्ट में सूरज नांबियार संग शादी के बंधन में बंधी हैं। कपल ने पहले मलयालम और फिर बंगाली रीति रिवाज से शादी की। टीवी जगत के कई जाने माने सितारे मौनी रॉय की शादी में शामिल हुए। प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी तक में सभी सितारें जमकर मस्ती करते नजर आए। प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर मौनी की शादी तक की हर एक अपडेट भी सामने आ चुकी हैं। मौनी और सूरज नांबियार की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी मौनी रॉय के वेडिंग फंक्शन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। अब उन्होंने कपल को शादी की मुबारकबाद देते हुए दिल को छू लेने वाली पोस्ट लिखी है।
Instagram: अर्जुन बिजलानी ने लिखी दिल छू लेने वाली बात, कहा- हमारी मौनी को हमेशा खुश रखना
विज्ञापन

10 of 10
हॉलीवुड सुपर स्टार कीनू रीव्स - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड सुपर स्टार कीनू रीव्स के तिब्बत हाउस यूएस बेनिफिट कॉन्सर्ट में शामिल होने की खबर को लेकर वे चीनी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, चीन के सोशल मीडिया यूजर कीनू की हालिया रिलीज मूवी द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस (मैट्रिक्स-4) को चीन में फ्लॉप करने के लिए अभियान भी चला रहे हैं।

भड़का ड्रैगन: तिब्बत से जुड़े कार्यक्रम पर चीन में हॉलीवुड स्टार ट्रोल, मैट्रिक्स अभिनेता कीनू रीव्स की फिल्म फ्लॉप करने का अभियान छेड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें