फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सुकेश केस में नई एक्ट्रेस का नाम और शुभ्रा अयप्पा ने गुपचुप रचाई शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Fri, 20 Jan 2023 07:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सुकेश चंद्रशेखर ,शुभ्रा अयप्पा - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आती हैं तो कभी सितारों की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें। आज भी मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं...
विज्ञापन

2 of 11
महेश भट्ट - फोटो : ANI

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट को लेकर एक खबर सामने आई है। हाल ही में महेश भट्ट की हार्ट सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने वह अपने चेकअप के लिए गए थे, जहां उन्हें पता चला कि उनकी सर्जरी करानी होगी। ऐसे में अब उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और फिलहाल वह घर पर रिकवर कर रहे हैं।
Mahesh Bhatt: मशहूर निर्देशक महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, बेटे राहुल ने बताया अब कैसी है तबीयत

विज्ञापन

3 of 11
राखी सावंत - फोटो : social media

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले जहां राखी अपने शादी को लेकर चर्चा में थी, तो अब वह मुंबई पुलिस की पूछताछ के बाद से सुर्खियों में आ गई हैं। राखी सावंत को गुरुवार को पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद हिरासत में लिया था और पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। वहीं, अब राखी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपना दर्द बयां किया है।
Rakhi Sawant: पुलिस पूछताछ के बाद राखी ने बयां किया दर्द, पोस्ट साझा कर लिखा- दिल दुखाने से पहले दो बार सोचो

4 of 11
फिल्म पठान - फोटो : social media
बॉलीबुड के किंग खान यानि शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का वह जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं पठान के जरिए शाहरुख खान पूरे चार साल के बाद बड़े पर्दे पर वापस लौट रहे हैं। यही वजह है कि फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पठान की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन इसे कल से ही शुरू कर दिया गया है। वहीं अपने फेवरेट हीरो को लेकर फैंस में भी जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। 
Pathaan: शाहरुख खान का जबरा फैन, 'पठान' देखने के लिए बुक करा लिया पूरा थिएटर
विज्ञापन

5 of 11
लीना मणिमेकलाई - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई ने पिछले दिनों अपनी फिल्म काली को लेकर एक पोस्टर जारी किया था। जिसमें हिंदू देवी काली को एक हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा पकड़े और सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था। इस मामले में खूब बवाल हुआ था और लीना के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। पिछले दिनों लीना ने विभिन्न राज्यों में उनके खिलाफ दर्ज मामले में दर्ज सभी मुकदमों को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि निर्माता लीना मणिमेकलाई के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाया जाएगा। 
Kaali Poster Row: लीना मणिमेकलाई के खिलाफ नहीं होगी कठोर कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर जारी किया नोटिस

विज्ञापन

6 of 11
शाहरुख खान, केआरके - फोटो : Social media

केआरके सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह फिल्मी सितारों और फिल्मों पर निशाना साधते नजर आते हैं। इन दिनों केआरके शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर खूब प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया है। इसमें वह शाहरुख खान और उनके प्रशंसकों पर निशाना साधते नजर आए हैं। अपने हालिया ट्वीट में केआरके ने बायकॉट ट्रेंड और राजनीतिक दलों का भी जिक्र किया है।
KRK On Pathaan: केआरके ने साधा शाहरुख पर निशाना, बोले- 'पठान' फ्लॉप हुई तो नहीं चलेगा बायकॉट का बहाना 

 

विज्ञापन

7 of 11
शुभ्रा अयप्पा, विशाल शिवप्पा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय की चकाचौंध दुनिया में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। कई जोड़ियां शादी के बंधन में बन रही हैं। अब तेलुगू की मशहूर अभिनेत्री शुभ्रा अयप्पा ने अपनी जिंदगी में नए सफर की शुरुआत की है। शुभ्रा ने अपने बॉयफ्रेंड विशाल शिवप्पा के साथ शादी रचाई है। शुभ्रा ने बेंगलुरु में अपने पैतृक घर में विशाल के साथ शादी रचाई। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Shubra Aiyappa: साउथ अभिनेत्री शुभ्रा अयप्पा ने गुपचुप रचाई शादी, बॉयफ्रेंड विशाल संग पुश्तैनी घर में लिए फेरे

8 of 11
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान जल्द ही रिलीज होने वाली है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। हाल ही में खबर आई कि शाहरुख खान के फैंस ने फिल्म 'पठान' के लिए पूरा सिनेमाघर बुक कर लिया है। तो वहीं ऐसे ही एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जो पठान देखने के लिए अपनी जान तक देने को तैयार है। सुनने में थोड़ा अटपटा सा लगा न... लेकिन यही सच है। किंग खान के एक फैन ने सोशल मीडिया पर अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।
Pathaan: शाहरुख खान के फैन की खुली धमकी, वीडियो शेयर कर कहा- 'पठान की टिकट नहीं मिली तो मैं इसी तालाब...'

 

9 of 11
लाल रंग 2 - फोटो : insta

इस चकाचौंध भरी दुनिया में अपने अभिनय के दम पर पहचान बनाने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में रणदीप हुड्डा का नाम भी शामिल है। रणदीप एक ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने हर किरदार में कुछ इस तरह ढल जाते हैं कि उन्हें स्क्रीन पर देखने वाले लोग यह भूल जाते हैं कि वह सिर्फ एक फिल्म देख रहे हैं। अपने अभिनय का यही जादू चलाने के लिए रणदीप हुड्डा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर रणदीप हुड्डा ने आज अपनी एक नई फिल्म का एलान कर दिया है, जिसमें वह अपनी एक पुरानी भूमिका को फिर से पर्दे पर निभाने जा रहे हैं। कैसे चलिए जानते हैं... 
Laal Rang 2: रणदीप हुड्डा की 'लाल रंग 2' का हुआ एलान, जल्द शुरू होगी शूटिंग, पोस्टर में खून से लथपथ दिखे एक्टर

10 of 11
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने फैंस को अपना दीवाना बना देते हैं। खेसारी ने बीते वर्षों में दर्शकों का खूब दिल जीता है। खेसारी का अपना सरल अंदाज ही उनकी पहचान है। सोशल मीडिया पर अक्सर खेसारी अपने फैंस की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अब हाल ही में खेसारी और उनके फैन से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे ऐसा लग रहा है कि लड़की ने फैन होने की सारी सीमाओं को पार कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।
Bhojpuri: खेसारी लाल की दीवानी है यह नेपाली लड़की, अभिनेता के नाम का टैटू गुदवाकर गले लगाकर खूब रोई
विज्ञापन

11 of 11
जैकलीन, सुकेश, नोरा - फोटो : social media
श्रीलंकाई ब्यूटी और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस के कारण लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ प्रोजेक्ट्स में काम कर रही जैकलीन के काम से ज्यादा, उनके और ठग सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते की चर्चा जोरों पर हैं। अभिनेत्री को लगातार मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया जा रहा है। लेकिन सुकेश का दिल सिर्फ जैकलीन पर ही नहीं बॉलीवुड एक और नामी एक्ट्रेस पर आया था, जो श्रीलंकन ब्यूटी की तरह ही कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रही हैं। हालांकि, अब इस केस में जैकलीन, नोरा के बाद एक और अभिनेत्री का नाम इस मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह एक्ट्रेस अक्सर ठग सुकेश से मिलने तिहाड़ जेल जाती थी। तो चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है...
Money Laundering Case: जैकलीन-नोरा के बाद इस एक्ट्रेस से जुड़े सुकेश के तार, एक मीटिंग के लिए लेती थी लाखों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें