‘आज हम ऐसे दौर में हैं जहां कई तरह का सिनेमा बन रहा है। अब कोई कलाकार किसी भी तरह की भूमिका निभा सकता है। वह दौड़ सकता है, पहाड़ों पर चढ़ सकता है और बॉक्सिंग कर सकता है।’ यह कहना है अनुपम खेर का। अनुपम खेर की नई फिल्म 'शिव शास्त्री बलबोआ' का पोस्टर शुक्रवार को मुंबई में मशहूर बॉक्स मैरी कॉम ने लांच लिया। अनुपम खेर ने इस मौके पर कहा कि मेरी यह फिल्म 10 फरवरी को कई बड़े स्टार्स की फिल्मों के साथ रिलीज हो रही है इसलिए मेरी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई है। मेरी यही कोशिश है कि फिल्म को अधिक से अधिक से अधिक प्रमोट करूं। गौरतलब है कि 10 फरवरी को ही कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ भी रिलीज हो रही है।