फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार और KRK ने बताया आमिर का नया प्लान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 16 Aug 2022 07:50 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
केआरके, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया में रोजाना बहुत कुछ होता है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से लेकर फिल्मों के बारे में बताते रहते हैं। इन दिनों हर तरफ सिर्फ 'लाल सिंह चड्ढा' की चर्चा है और आज भी कमाल आर खान यानी केआरके ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बहाने आमिर खान को निशाने पर लिया है। इसके अलावा, फिल्मी दुनिया में क्या-क्या हुआ है। आइए आपको 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं, जो अक्सर हर मुद्दे पर अपने विचार खुल कर रखते हैं। अपनी बेबाकी और खुलकर बोलने के अपने अंदाज के लिए मशहूर अभिनेता ने एक बार फिर एक मामले पर अपनी राय रखी है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर से एक बार फिर दिल दहलाने वाली खबर सामने आई। दरअसल, राज्य में आतंकवादियों ने आम जन पर हमला कर दिया। इस गोलीबारी में में एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई है, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। इस घटना की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आनी भी शुरू हो गई।

Anupam Kher: जम्मू में कश्मीरी पंडित की हत्या पर भड़के अनुपम खेर, कहा- पिछले 30 वर्षों से….
विज्ञापन

3 of 11
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही अस्पताल में भर्ती हैं। उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है और सात दिन बाद भी वह होश में नहीं आए हैं। कॉमेडियन की तबीयत को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हालांकि अभी भी वह वेंटिलेटर पर हैं। ज्ञात हो कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान वह बेहोश होकर गिर गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव की सेहत में हो रहा है सुधार, कॉमेडियन के पर्सनल सेक्रेटरी ने दिया ताजा अपडेट

4 of 11
कटरीना कैफ - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इंडस्ट्री की मशहूर और टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्सर चर्चाओं में रहने वाली कटरीना अपनी शादी के बाद से ही पति विक्की कौशल के साथ आए दिन क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं। अपनी शादी के बाद से विक्की- कटरीना अक्सर कपल गोल्स देते भी नजर आते रहे हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर भी काफी समय से चर्चा सुनने को मिल रही है। हाल ही में एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज हो गई है। 

Katrina Kaif: ढीले-ढाले कपड़ों में एयरपोर्ट पहुंचीं कटरीना कैफ, लुक देख फैंस ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास
विज्ञापन

5 of 11
द डर्टी पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन का नाम उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जो ज्यादातर क्लासिक फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। हालांकि इधर काफी दिनों से तो सिनेमाघरों में अभिनेत्री की कोई फिल्म नहीं आई है, हालांकि कुछ समय पहले अभिनेत्री ओटीटी पर अपनी फिल्म जलसा के साथ नजर आई थीं। दर्शकों को ये फिल्म बहुत कुछ खास तो पसंद नहीं आई थी, लेकिन विद्या बालन के काम की तारीफ जरूर हुई थी। इसके अलावा साल 2011 में रिलीज हुई विद्या बालन, नसीरूद्दीन शाह और इमरान हाशमी की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' अपने समय की बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। भारी विरोध के बाद रिलीज हुई फिल्म को बड़े पर्दे पर काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। 

The Dirty Picture Sequal: द डर्टी पिक्चर के सीक्वल पर काम शुरू, विद्या बालन नहीं ये अभिनेत्री आ सकती हैं नजर!
विज्ञापन

6 of 11
लाल सिंह चड्ढा, केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान सदमे में हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' उनके करियर की दूसरी सबसे फ्लॉप फिल्म बनने की कगार पर है। 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'लाल सिंह चड्ढा' पांच दिनों में अपनी लागत का 30 फीसदी तक कमाने में नाकाम रही। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म सोमवार तक केवल 45.83 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इसे बायकॉट करने का ट्रेंड खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं केआरके भी लगातार आमिर खान पर निशान साध रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आमिर खान को एक बार फिर ट्रोल किया है।

KRK on Aamir Khan: केआरके का बड़ा दावा- एक साल तक सदमे में रहेंगे आमिर खान, बोले- फिर पांच साल बाद...
विज्ञापन

7 of 11
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : social media
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। दरअसल, देबिना और गुरमीत दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। जी हां, अपने पहले बच्चे लियाना चौधरी का स्वागत करने के चार महीने बाद देबिना दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं। कुछ लोग देबिना के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें और गुरमीत को बधाई दे रहे हैं, तो कोई पहली प्रेग्नेंसी के चार महीने बाद दोबारा प्रेग्नेंट होने पर हैरानी जाहिर कर रहे हैं।

Gurmeet-Debina: बेटी के जन्म के चार महीने बाद फिर प्रेग्नेंट हुईं देबिना, फैंस बोले- भगवान जब देता है छप्पर...
 

8 of 11
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram
 
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। बिपाशा और करण के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है, जिसको लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है। इन तस्वीरों में बिपाशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, तो पति करण भी साथ में पोज दे रहे हैं। दोनों की तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
 

Bipasha Basu Pregnancy: बिपाशा-करण के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ शेयर की फोटोज

9 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से लाइमलाइट में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया सेंसेशन ने पिछले दिनों एक पोस्ट साझा कर पंजाबी इंडस्ट्री के शख्स पर उन्हें ब्लैकमेल और मोलेस्ट करने का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी दावा किया था कि मुंबई पुलिस ने अभी तक उनकी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया है। लेकिन आज उर्फी ने सोशल मीडिया के जरिए मुंबई पुलिस का आभार जताया है। 

Urfi Javed: सलाखों के पीछे पहुंचा उर्फी जावेद को परेशान करने वाला शख्स, एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस का जताया आभार

10 of 11
सैफ अली खान बर्थडे सेलिब्रेशन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड इंडस्ट्री के नवाब यानी अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सैफ सोशल मीडिया पर बेशक एक्टिव नहीं हैं। लेकिन अभिनेता को चाहने वाले लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए ही उन्हें अलग अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सैफ ने आज के दिन को अपने परिवार के साथ सेलिब्रट किया और इस खास मौके की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में सैफ सभी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं।

Saif Ali Khan Birthday: परिवार संग सैफ अली खान ने मनाया 52वां जन्मदिन, तस्वीरें देख फैंस बोले- नवाब साहब...
विज्ञापन

11 of 11
Sushmita Sen - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट साझा करती नजर आती हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। एक बार फिर सुष्मिता ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें सुष्मिता बारिश के सुहाने मौसम का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनकी खुशी साफ दिखाई दे रही है।

Sushmita Sen: मुंबई की बारिश में लॉन्ग ड्राइव पर निकलीं सुष्मिता सेन! बोलीं- ये लड़की बारिश को...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें