लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नेहा धूपिया ने लिखा है, 'लाल सिंह चड्ढा सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह जादू है। एक पंख आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहां सिर्फ अच्छाइयां ही मौजूद हैं। सच्चाई और पवित्रता, क्योंकि यहां सिर्फ दिल हैं। आमिर खान जीनियस हैं। उन्होंने फिल्म में हर भारी मूमेंट को लाइट बनाया है और लाइट मूमेंट को जादुई क्षणों में तब्दील कर दिया है। मैं जब यह सब लिख रही हूं तो मुझे फिल्म के कुछ दृश्य और स्टार्स की एक्टिंग याद आ रही है। सिर्फ एक्टर होना की काफी नहीं है, आपको इससे ज्यादा होना पड़ता है। नेहा धूपिया ने अपनी पोस्ट में आमिर खान, करीना कपूर, मोना सिंह को भी टैग किया है। उन्होंने आगे लिखा है, 'मेरा सभी से आग्रह है कि जो कहा जा रहा है उस पर ध्यान मत दीजिए, समय निकालकर इस आर्ट पीस या कहें कि इस हार्ट पीस को देख लीजिए।' नेहा ने साथ में लिखा, 'कोई प्लीज मेरा यह संदेश आमिर खान तक पहुंचा दे।'