फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रजनीकांत के फैंस ने लगाई KRK की क्लास और लियोनार्डो को डेट नहीं कर रहीं नीलम, पढ़ें फिल्मी खबरें

Sun, 30 Jul 2023 07:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
केआरके, लियोनार्डो डिकैप्रियो, नीलम गिल - फोटो : social media
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

'टाइटैनिक' में जैक का किरदार निभाकर दुनियाभर में प्रसिद्ध हुए हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो पर देश और दुनिया की करोड़ों लड़कियां फिदा रहती हैं। लड़कियों के बीच मशहूर अभिनेता अपनी फिल्मों और मिलने वाले अवॉर्ड्स के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं। पिछले काफी दिनों से भी लियोनार्डो डिकैप्रियो के इश्क के चर्चे सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, काफी समय से 48 साल के लियोनार्डो का नाम 28 साल की भारतीय मूल की मॉडल नीलम गिल के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन अब नीलम गिल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिससे उन्होंने इन खबरों पर ब्रेक लगा दिया है। 
Neelam Gill: नीलम गिल ने बताया लियोनार्डो डिकैप्रियो संग अफेयर का सच, जानें क्या है दोनों का रिश्ता
विज्ञापन

3 of 11
दिशा वकानी, असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे का मशहूर फैमिली-ड्रामा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अपनी कहानी के साथ-साथ अपने विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहता है। शो में दिशा वकानी की एग्जिट के बाद से ही दर्शक उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। हालांकि, कई बार निर्माताओं से उन्हें शो में वापस लाने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। अब शो को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है। तो अगर आप भी  'तारक मेहता' शो के फैन है तो यह खुशखबरी आपके लिए ही है।
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी! असित मोदी ने कंफर्म की दिशा वकानी की वापसी

4 of 11
'ओपनहाइमर' में सिलियन मर्फी - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओपेनहाइनर' को दुनियाभर में खूब सराहना मिल रही है। इस फिल्म में सिलियन मर्फी ने रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर की भूमिका निभाई है, जिन्हें परमाणु बम का जनक माना जाता है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को जमकर तारीफ की जा रही है। मर्फी के इस प्रदर्शन से फैंस काफी खुश हैं। प्रशंसकों के मुताबिक इस बार अभिनेता सभी अवॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। 
Cillian Murphy: ओपेनहाइमर के बाद एमसीयू के विलेन बनेंगे सिलियन मर्फी? अभिनेता ने दिया यह जवाब
 
विज्ञापन

5 of 11
देवरा - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली की 'आरआरआर' की दमदार सफलता के बाद जूनियर एनटीआर एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। इस बार उन्होंने अपने आगामी फिल्म 'देवरा' के लिए फिर से कोराताला शिवा के साथ मिलकर काम किया है। इतना ही नहीं फिल्म में जान्हवी कपूर, प्रकाश राज और सैफ अली खान जैसे सितारे भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।
Devara: जूनियर एनटीआर की आवाज में जारी हुआ 'देवरा' का प्रोमो वीडियो, अभिनेता ने फिल्म को कहा- भावनात्मक यात्रा
विज्ञापन

6 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वालीं एक्ट्रेस कंगना रणौत का विवादों से गहरा नाता रहा है। वह कई बार वह विवादों में घिर चुकी हैं। वह किसी के भी खिलाफ बोलने से नहीं डरती हैं। शिवसेना नेता से बहसबाजी हो या फिर पत्रकार को निशाने पर लेना, कंगना खुलकर अपनी बात रखती हैं। कुछ साल पहले कंगना रणौत को केंद्र सरकार की तरफ से वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई। उस वक्त सरकार के इस फैसले पर विपक्ष के कई नेताओं ने सवाल उठाए थे। वहीं अब वरिष्ठ राजनेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना का नाम लिए बिना उनकी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है। 
Kangna Ranaut: सुब्रमण्यम स्वामी ने किया कंगना की वाई-प्लस सुरक्षा पर सवाल? कंट्रोवर्सी क्वीन ने दिया यह जवाब
विज्ञापन

7 of 11
गन्स एंड गुलाब्स - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' के ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसका ट्रेलर दो अगस्त को रिलीज किया जाएगा। वहीं, ट्रेलर से पहले, नेटफ्लिक्स ने वेब शो से जुड़ा एक धमाकेदार मोशन पोस्टर जारी किया है। इसमें राजकुमार राव दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। अभिनेता के अंदाज ने सीरीज के लिए फैंस की उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया है। 
Guns & Gulaabs Motion Poster: 'गन्स एंड गुलाब्स' का नया मोशन पोस्टर जारी, राजकुमार का धाकड़ अंदाज लूट रहा दिल

8 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए एक्ट्रेस फैंस को अपनी फिल्मों की जानकारी देने के अलावा तमाम अन्य मसलों पर भी चर्चा करती दिखती हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड के चर्चित सितारों की पोल भी खोलने में माहिर हैं। बॉलीवुड गुटों और नेपोटिज्म पर हमेशा आवाज बुलंद रखने वाली कंगना ने हाल ही में एक बॉलीवुड अभिनेता पर निधाना साधा है। कंगना ने बिना नाम लिए कहा है कि एक सुपरस्टार ने उन्हें डेट करने के लिए कहा था। इतना ही नहीं, इशारो-इशारों में एक बार फिर वह ऋतिक रोशन पर भी भड़क उठी हैं।
Kangana Ranaut: ऋतिक के बाद कंगना ने अब इस एक्टर की खोली पोल? बोलीं- मुझे सीक्रेट डेट के लिए किया था प्रपोज

9 of 11
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी स्पेस की सबसे सफल और चर्चित वेब सीरीज में से एक 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, दिव्येंदु शर्मा, कुलभूषण खरबंदा और अली फजल स्टारर इस क्राइम ड्रामा को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। वहीं, अब इसे लेकर एक बड़ी जानकारी आई है। प्राइम वीडियो के इस शो को निर्माता नया ट्विस्ट देने की योजना बना रहे हैं। 
Mirzapur: 'मिर्जापुर 3' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, सीरीज के बाद मेकर्स करने जा रहे फिल्म का निर्माण

10 of 11
फरदीन खान और नताशा माधवानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड से सितारों की तलाक की खबरें आना आम बात हो चली है और इस लिस्ट में अब अभिनेता फरदीन खान का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फरदीन खान और नताशा माधवानी की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। चर्चा है कि कपल अलग होने की ओर बढ़ रहे है और उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया है।
Fardeen Khan: शादी के 18 साल बाद पत्नी नताशा से रिश्ता तोड़ने जा रहे हैं फरदीन खान, लेने जा रहे हैं तलाक!
विज्ञापन

11 of 11
केआरके , रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। खुद को क्रिटिक कहने वाले केआरके बॉलीवुड स्टार्स पर कटाक्ष करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का अपने ट्वीट के जरिए मजाक उड़ाया है, जिसके बाद अभिनेता के फैंस ने ट्विटर पर उनकी क्लास लगा दी। दरअलस, शनिवार 29 जुलाई को केआरके ने ट्विटर पर रजनीकांत की एक फोटो शेयर की और लिखा कि एक अभिनेता को सुपरस्टार बनने के लिए हाइट, पर्सनालिटी या शिक्षा की आवश्यकता नहीं है।
KRK: केआरके को रजनीकांत की पर्सनालिटी का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, ट्विटर पर अभिनेता के फैंस ने जमकर लताड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें