फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Controversial Films: विवाद के बाद भी इन फिल्मों ने लहराया सफलता का परचम, बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई

Sun, 30 Jul 2023 07:02 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें रिलीज से पहले विवाद का सामना करना पड़ा। हालांकि, जब इन मूवीज ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, तो कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 
विज्ञापन
1 of 7
विवादित फिल्में - फोटो : अमर उजाला
सिनेमा का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। इसी का नतीजा है कि किसी फिल्म की अनाउंसमेंट मात्र से ही दर्शकों का बज हाई हो जाता है। साथ ही इससे जुड़ा हर एक अपडेट सुर्खियों का हिस्सा बनता है। हालांकि, कई दफा फिल्म से जुड़ा कोई पोस्टर या गाना रिलीज से पहले ही चर्चाओं का विषय बन जाता है। जहां एक वर्ग को यह काफी पसंद आता है। तो वहीं, दूसरा वर्ग इसका विरोध करने लग जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लेकर खूब विवाद हुआ। हालांकि, जब ये मूवीज पर्दे पर रिलीज हुईं, तो तगड़ी कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड ब्रेक करती नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 7
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने चार वर्ष के ब्रेक के बाद फिल्म 'पठान' के जरिए पर्दे पर वापसी की। हालांकि, मूवी रिलीज से पहले ही इसका गाना 'बेशरम रंग' सुर्खियों में छा गया। गाने में दीपिका पादुकोण के जरिए भगवा रंग की बिकिनी पहनने पर जबर्दस्त बवाल हुआ। इसे लेकर कई संगठनों ने आवाज उठाई, और फिल्म के बायकॉट की मांग की। इन सबके बावजूद 'पठान' जब पर्दे पर रिलीज हुई, तो कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। विरोध प्रदर्शन के बावजूद फिल्म ने 1050 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 
विज्ञापन

3 of 7
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' के टीजर रिलीज के बाद से ही विवाद खड़ा हो गया था। मूवी को लेकर पहले दावा किया गया था कि यह केरल की 32 हजार लड़कियों की कहानी है, जिनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। उनका शारीरिक शोषण हुआ, और फिर उन्हें आईएसआईएस को सौंप दिया गया। इस दावे के बाद काफी बवाल मचा और एक वर्ग ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म का टैग दे दिया। विवाद को बढ़ता देखकर मेकर्स ने इसे महज चार लड़कियों की कहानी कहा। वहीं, जब यह फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर आई, तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया। मूवी अपनी रिलीज के एक सप्ताह के अंदर ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी।

Cillian Murphy: ओपेनहाइमर के बाद एमसीयू के विलेन बनेंगे सिलियन मर्फी? अभिनेता ने दिया यह जवाब

4 of 7
पीके - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान स्टारर फिल्म 'पीके' भी अपने एक पोस्टर को लेकर विवादों में घिर गई थी। पोस्टर में एक्टर सेमी न्यूड हालत में एक ट्रांजिस्टर से अपना प्राइवेट पार्ट छिपाते नजर आए थे। इसे लेकर इतना बवाल हुआ कि आमिर खान को कोर्ट तक जाना पड़ गया। हालांकि, जब मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, तो लोगों ने इसे खूब पसंद किया। फिल्म की कमाई ने ट्रोल्स के होश उड़ा दिए थे। 

Made In Heaven 2: 'मेड इन हेवन 2' के मेकर्स ने जारी किया मृणाल-राधिका का नया लुक, दुल्हन बनी नजर आईं अभिनेत्री
विज्ञापन

5 of 7
दंगल - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की एक और फिल्म 'दंगल' को भी रिलीज से पहले विरोध का सामना करना पड़ा था। एक्टर को फिल्म की रिलीज से पहले दिया गया एक बयान काफी भारी पड़ा। आमिर ने कहा था कि उनकी पत्नी किरण का मानना है कि भारत देश को छोड़ देना चाहिए, क्योंकि यहां का माहौल ठीक नहीं है। एक्टर के इस बयान से पूरा देश आहत हुआ था। यही कारण रहा कि लोग 'दंगल' के बायकॉट की मांग कर रहे थे। हालांकि, विवाद के बाद भी मूवी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, इसने भारत में 387.38 करोड़ रुपये की कमाई की।

Dia Mirza: पार्ट टाइम अभिनेत्री के रूप में काम करना चाहती हैं दीया मिर्जा, पर्यावरण को अधिक समय देंगी एक्ट्रेस
विज्ञापन

6 of 7
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' भी विवादों से अछूती नहीं रही। सेक्स वर्कर गंगूबाई के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती इस मूवी पर आरोप लगा कि इसमें कहानी को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है। हालांकि, विरोध का इसकी कमाई पर असर नहीं पड़ा। आलिया भट्ट की इस मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 129.10 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पद्मावत - फोटो : सोशल मीडिया
लिस्ट में दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' का भी नाम शामिल है। मूवी में रानी पद्मावती के जौहर को लेकर विरोध हुआ था। कुछ महिला संगठनों का कहना था कि देश में जौहर और सती प्रथा पर रोक है। ऐसे में इसे दर्शाना रुढिवादिता को बढ़ावा देना है। राजपूत घराने भी इसका पुरजोर विरोध करते देखे गए थे। तमाम प्रदर्शन, विरोध और विवाद के बाद भी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 585 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें