फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज और शिव ठाकरे का कास्टिंग काउच पर खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 30 Mar 2023 08:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आदिपुरुष, शिव ठाकरे - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया से हर दिन नई खबरें सामने आती हैं। फैंस भी अपने फिल्मी सितारों और पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखते हैं। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। किसी स्टार की फिल्म तो किसी स्टार की निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट सामने आई हैं। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
नवाजुद्दीन और आलिया - फोटो : social media

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ उनका झगड़ा अब जगजाहिर है। बता दें कि कपल के दो बच्चे हैं। बच्चों की खातिर अदालत आलिया और नवाजुद्दीन के बीच सुलह का रास्ता निकालने की कोशिशों में जुटी है। इसके लिए अगली सुनवाई बंद कमरे में होगी। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सुनवाई के दौरान इस बार बच्चों को भी लेकर आना होगा।
Nawazuddin-Aaliya: नवाजुद्दीन-आलिया के बीच सुलह कराएगा कोर्ट, इस तारीख को होगी सुनवाई

विज्ञापन

3 of 11
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज भी कोरोना महामारी की चपेट में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी बकायदा वीडियो पोस्ट कर दी है। इतना ही नहीं माही ने यह भी खुलासा किया है कि वह इस समय खुद का कैसे ख्याल रख रही हैं। साथ ही क्या-क्या एहतियात बरत रही हैं।
Mahhi Vij: कोरोना महामारी की चपेट में आईं माही विज, पोस्ट कर बयां किया बेटी से दूर रहने का दर्द

4 of 11
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में अचानक से बढ़ते कोरोना  वायरस के बीच अब बॉलीवुड भी इसकी चपेट में आ रहा है। पहले किरण खेर फिर पूजा भट्ट और माही विज के बाद अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। खबरों के अनुसार राज कुंद्रा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वहीं राज कुंद्रा के चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं। 
Raj Kundra: माही विज के बाद अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी कोरोना की चपेट में, यूजर्स ने किया ट्रोल
विज्ञापन

5 of 11
केआरके-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके अक्सर अपने ट्वीट्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह आए दिन बॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों पर तंज कसते नजर आते हैं। इसके अलावा वह नई रिलीज फिल्मों पर टिप्पणी करने में भी पीछे नहीं रहते। केआरके अपने हालिया ट्वीट को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इसमें केआरके अजय देवगन पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। बता दें कि आज अजय देवगन की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'भोला' रिलीज हो गई है। 
KRK Tweet: केआरके ने 'भोला' को बताया ढाई घंटे का टॉर्चर, बोले- अजय देवगन को माफी मांगनी चाहिए

विज्ञापन

6 of 11
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : social media
नमह पिक्चर्स के साथ साजिद नाडियाडवाला की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मूवी के जरिए कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक बार फिर स्क्रीन स्पेस साझा करने जा रहे हैं। वहीं, अब इस फिल्म के शूटिंग सेट से एक बेहद महत्वपूर्ण पल का वीडियो वायरल हो गया है। यह सात फेरों का सीक्वेंस है, जिसमें कियारा-कार्तिक कुछ इस अंदाज में नजर आ रहे हैं-
Satyaprem Ki Katha: 'सत्यप्रेम की कथा' का मंडप सीक्वेंस वायरल, कियारा संग फेरे लेते वक्त रोते दिखे कार्तिक
विज्ञापन

7 of 11
मैसी विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

'गेम ऑफ थ्रोन्स' में आर्या स्टार्क का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वाली अभिनेत्री मैसी विलियम्स इस समय भारत में हैं। वह मुंबई के एक होटल में ठहरी हैं, जहां से उन्होंने अपना वीडियो शेयर किया है। वह कमरे में भगवान कृष्ण की फोटो, सजावट और उन्हें मिले छोटे-छोटे गिफ्ट्स को देख काफी प्रभावित और बेहद खुश हुईं। इसके अलावा उन्होंने और भी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसके जरिए ये देखा जा सकता है कि भारत में वो कैसा महसूस कर रही हैं और क्या कर रही हैं।
Maisie Williams: भारतीय रंग में रंगी नजर आई गेम्स ऑफ थ्रोन की मैसी विलियम्स, वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी

 

8 of 11
मैदान - फोटो : social media
सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म मैदान का ऑफिशियल टीजर आखिर आज रिलीज हो गया है। यह टीजर अभिनेता की फिल्म भोला के साथ ही रिलीज हुआ है। अभिनेता की यह फिल्म काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इसकी रिलीज डेट में कई बार बदलाव भी आ चुका है। इस फिल्म में अजय देवगन भारतीय फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन दर्शकों को फुटबॉल का गोल्डन एरा दिखाएंगे।
Maidaan Teaser Released: कोच बन 'मैदान' में उतरे अजय देवगन, 'भोला' के साथ है टीजर का खास कनेक्शन

9 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2019 में पत्रकार से मारपीट और दुर्व्यवहार मामले में एक्टर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है। बता दें कि वर्ष 2019 में एक पत्रकार ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। गुरुवार को बॉम्बे हाइकोर्ट ने इस शिकायत को खारिज कर दिया है।
Salman Khan: सलमान खान को मिली बड़ी राहत, पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में दर्ज एफआईआर रद्द

10 of 11
शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
शोबिज की दुनिया की चमक-धमक लोगों को इसके ओर खूब आकर्षित करती है। जहां इंडस्ट्री को लेकर कई प्रेरित करने वाली जानकारियां सामने आती हैं। तो वहीं बुरी चीजों में कास्टिंग काउच का नाम आज भी सबसे ऊपर है। लगभग सभी दशक की कोई ना कोई एक्ट्रेस इंडस्ट्री में फैले कास्टिंग काउच का कच्चा-चिट्ठा खोल चुकी है। इतना ही नहीं बीते कुछ सालों से एक्टर भी कास्टिंग काउच का दर्द बयां करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने इसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था। अब 'बिग बॉस 16' के फर्स्ट रनर-अप शिव ठाकरे ने अपने उस बुरे दौर को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है। 
Shiv Thakare: 'वह मुझे रात को 11 बजे...,' अब शिव ठाकरे ने खोला कास्टिंग काउच का कच्चा-चिट्ठा
विज्ञापन

11 of 11
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

रामनवमी के पावन अवसर पर प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर सामने आ गया है। साथ ही इसकी नई रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। पोस्टर में प्रभास, श्रीराम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके बगल में कृति सेनन माता सीता के किरदार में देखी जा रही हैं। इतना ही नहीं सनी सिंह भी लक्ष्मण के किरदार में खूब जंच रहे हैं। 
Adipurush New Poster: रामनवमी पर हुए 'आदिपुरुष' के दर्शन, प्रभास को देख फैन बोले- अब टूटेंगे सभी रिकॉर्ड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें