फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कियारा आडवाणी करेंगी बड़ा एलान और 'टाइगर 3' पर आया अपडेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 27 Nov 2022 07:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कियारा आडवाणी, टाइगर 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोरंजन की दुनिया में रोजाना कुछ नया होता है। फैंस भी चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में हर जानकारी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कियारा आडवाणी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। कियारा का नाम बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जोड़ा जाता है। दावा है कि दोनों जल्द ही शादी का भी सोच रहे हैं। इसी बीच, कियारा आडवाणी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जल्द ही एक बड़ी अनाउंसमेंट करने की बात कही है। वहीं, कियारा के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर से उनकी और सिद्धार्थ की शादी की बात शुरू हो गई है।

Kiara-Sidharth: 2 दिसंबर को सिद्धार्थ संग शादी का एलान करेंगी कियारा? अभिनेत्री के पोस्ट ने फैंस को किया खुश
विज्ञापन

3 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। एक के बाद एक कई शानदार प्रोजेक्ट्स उनकी झोली में हैं। हाल ही में, खबर आई थी कि कार्तिक 'हेरा फेरी-3' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस खबर की पुष्टि एक्टर परेश रावल ने की। इसके बाद कार्तिक के फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं, अक्षय कुमार के फैंस को निराशा हुई। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कार्तिक को लेकर कई तरह की फनी रील्स और मीम्स भी वायरल होने लगे। इन पर अब कार्तिक आर्यन ने चुप्पी तोड़ी है।

खुद को 'रिप्लेसमेंट स्टार' कहे जाने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब मुझे कोई डर नहीं

4 of 11
ईवा ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

ईवा ग्रोवर टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। पिछले कुछ समय से उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में धमाकेदार वापसी की है। ईवा इन दिनों दंगल टीवी के नए शो 'जनम जनम का साथ' में अपने अभिनय का जलवा दिखाती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में ईवा ने एक इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। 

तलाक के बाद मुश्किल भरी रही इस एक्ट्रेस की जिंदगी, सिंगल मदर होने पर दर्द बयां करते हुए कही

विज्ञापन

5 of 11
सलमान खान, रेवती - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 लेकर बिजी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस में भी बिजी हैं। कहा जा रहा है कि सलमान और रेवती फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों फिल्म लव में दिखाई दिए थे। हालांकि, इसके बाद दोनों की जोड़ी दोबारा देखने को नहीं मिली, लेकिन सलमान खान नें हाल ही में अनाउंसमेंट किया है कि रेवती सलमान के साथ उनकी आगामी फिल्म में काम करेंगी। 


30 साल बाद फिर साथ आएंगे सलमान और रेवती, इस फिल्म में नजर आएगी जोड़ी

विज्ञापन

6 of 11
नोरा फतेही - फोटो : insta
नोरा फतेही बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं उनके एक-एक डांस मूव्स पर फैंस दिल हार बैठते हैं। उन्हें बॉलीवुड की दिलबर गर्ल कहा जाता है लेकिन एक टाइम ऐसा भी रहा कि इस दिलबर गर्ल का दिल भी किसी ने तोड़ा था। यह बात किसी और न नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने खुद बताई है। जिसका वीडियो एक फैन पेज से शेयर किया गया है।
 

Nora Fatehi: नोरा फतेही को भी मिला है प्यार धोखा! 'झलक दिखला जा' के सेट पर छलका दर्द, रोने लगीं एक्ट्रेस

विज्ञापन

7 of 11
अमिताभ बच्चन, विक्रम गोखले - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से हाल ही में दो दिग्गज सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते हफ्ते जानी-मानी अभिनेत्री तबस्सुम का निधन हो गया तो वहीं कल यानि शनिवार को दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया। दो दिग्गज अभिनेताओं के जाने से सिनेमाजगत काफी दुखी है। दोनों के निधन पर सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि विक्रम गोखले और तबस्सुम जैसे महान प्रतिभाशाली के कलाकारों के जाने से सिनेमाजगत वीरान हो गया है।

अमिताभ बच्चन ने विक्रम गोखले और तबस्सुम को दी श्रद्धांजलि, कहा- सब उजाड़ सा हो गया

8 of 11
शर्लिन चोपड़ा ने श्रद्धा वालकर को दी श्रद्धांजलि - फोटो : insta

श्रद्धा वालकर निर्मम हत्या कांड ने सभी को सकते में ला दिया है लोग सोशल मीडिया से लेकर अलग-अलग तरह से श्रद्धा के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। किसी न किसी बात को लेकर हर समय चर्चा में बनी रहने वाली शर्लिन चोपड़ा ने भी श्रद्धा को श्रद्धांजलि दी और साथ ही कैंडल मार्च भी निकाला। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कई यूजर्स उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।

शर्लिन चोपड़ा ने श्रद्धा वालकर को श्रद्धांजलि देते हुए मांगा इंसाफ, इस वजह से होने लगीं ट्रोल

9 of 11
जॉर्जिया एंड्रियानी, शहनाज गिल, अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज खान एक दूसरे को पिछले चार सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया सेंसेशन बने रहते हैं। अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चुप ही दिखाई देती हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान जब जॉर्जिया से मलाइका संग उनके तालमेल के बारे में पूछा गया तो मॉडल ने ऐसा जबाव दिया, जिससे एक बार फिर मलाइका अरोड़ा सुर्खियों में आ गई हैं।

मलाइका संग कैसे हैं जॉर्जिया एंड्रियानी के रिश्ते, अरबाज की गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा

10 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
कमाल आर खान अक्सर बॉलीवुड फिल्मों को  रिलीज से पहले ही फ्लॉप करार दे देते हैं और 'दृश्यम 2' के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले भी केआरके ने भविष्यवाणी की थी कि अजय देवगन की यह फिल्म भी फ्लॉप रहेगी। हालांकि फिल्म का कलेक्शन आने के बाद केआरके ने खुद माना कि उनका प्रीडिक्शन इस बार गलत रहा लेकिन इसके बावजूद वह 'दृश्यम 2' पर लगातार निशाना साधा रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया है और साथ ही लोगों को बायकॉट बॉलीवुड की याद भी दिलाई है।

KRK: केआरके ने वरुण धवन की 'भेड़िया' को बताया यातना, बोले- अरुणाचल के जंगलों में सड़क कैसे...

 
विज्ञापन

11 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद हमेशा अपने अतरंगी अवतार के लिए जानी जाती हैं। बीते शनिवार को उर्फी ने फिर कुछ अलग किया। इस बार वह अपनी स्किनटोन से मैच करता हुआ टॉप पहनकर सड़कों पर घूमती नजर आईं। इस ड्रेस को पहनने के बाद ऐसा लग रहा था कि उर्फी टॉपलेस हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। इस ड्रेस के साथ उर्फी ने डेनिम और प्लेटफॉर्म हील्स पहने थे। अब उर्फी जावेद ने खुलासा कर दिया है कि उन्होंने बताया कि कैसे उनकी ये ड्रेस बनी थी।

नया लुक पाने के लिए उर्फी को हजार बार डाई करना पड़ा कपड़ा, एक हफ्ते में सेट हो पाए थे डायमंड

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें