फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आइफा अवॉर्ड्स में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन और ऋषि कपूर- नीतू का वेडिंग कार्ड वायरल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 08 Apr 2022 06:58 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड में इन दिनों एक बार फिर शादी का माहौल बना हुआ है। इंडस्ट्री के मशहूर सेलेब्स कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रणबीर- आलिया की शादी को लेकर तैयारियां भी जोर- शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन
1 of 10
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में इन दिनों एक बार फिर शादी का माहौल बना हुआ है। इंडस्ट्री के मशहूर सेलेब्स कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रणबीर- आलिया की शादी को लेकर तैयारियां भी जोर- शोर से चल रही हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की शादी से पहले नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। वायरल हुए शादी के कार्ड की इस तस्वीर को देख फैंस भावुक हो गए हैं।

Ranbir Alia Wedding: रणबीर- आलिया की शादी के बीच वायरल हुआ ऋषि कपूर और नीतू कपूर का वेडिंग कार्ड, फैंस हुए भावुक
विज्ञापन

2 of 10
IIFA 2022 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े उत्सव अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार का 22वां संस्करण 20 और 21 मई, 2022 को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह का आयोजन अरब संयुक्त अमीरात के अबू धाबी स्थित यस आईसलैंड में किया जाएगा। हर साल होने वाले भारतीय सिनेमा के इस उत्सव में बॉलीवुड मेगास्टार कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही अपनी शानदार परफॉर्मेंस से शाम को और रंगीन बनाएंगे। वहीं इस भव्य वैश्विक कार्यक्रम की मेजबानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल करेंगे।

IIFA 2022: आइफा अवॉर्ड्स में साथ नाचेंगे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे, रोज बढ़ती जा रही सितारों की बारात
विज्ञापन

3 of 10
एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म "आरआरआर" और "बाहुबली" के लेखक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद एक नई कहानी लेकर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद, बंकिम चंद्र चटर्जी की बंगाली नॉवल 'आनंदमठ' (1882) पर बन रही फिल्म '1770 - एक संग्राम' का लेखन करेंगे। आज यानी आठ अप्रैल को भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार 'महर्षि' बंकिम चंद्र चटर्जी की 128वीं पुण्यतिथि है। इस विशेष दिन पर फिल्म निर्माता राम कमल मुखर्जी और जी स्टूडियोज के पूर्व प्रमुख सुजॉय कुट्टी ने 'के वी विजयेंद्र प्रसाद' के साथ फिल्म के लिए कॉनट्रैक्ट साइन किया।

1770-Ek Sangram: 'बाहुबली' और 'आरआरआर' के राइटर अब लिखेंगे 'आनंदमठ' की रीमेक, यहां पढ़िए मेगा बजट फिल्म की पूरी जानकारी

4 of 10
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट ने लंबे ब्रेक के बाद फिल्म 'सड़क 2' से इंडस्ट्री में कमबैक किया था। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी, जो उस समय बुरी तरह फ्लॉप हुई। इसके बाद पूजा भट्ट 'बॉम्बे बेगम्स' में नजर आईं, जिसमें अभिनेत्री के काम और अंदाज दोनों को खूब पंसद किया गया। वहीं, अब पूजा भट्ट ने अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दे दी है। पूजा भट्ट निर्देशक सुधांशु सारिया की फिल्म 'सना' के साथ जुड़ गई हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी।  

Sanaa: महिला केंद्रित फिल्म में पूजा भट्ट दिखाएंगी अपना जलवा, अभिनेत्री ने की खास घोषणा
विज्ञापन

5 of 10
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की मशहूर जोड़ियों में से एक अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते दिनों से ही अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह कपल अगले हफ्ते 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाला है। इतना ही नहीं शादी के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसी बीच अब शादी को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक शादी से पहले, आलिया भट्ट की सबसे अच्छी दोस्त अनुष्का रंजन और आकांक्षा रंजन ने एक्ट्रेस के लिए एक बैचलर्स पार्टी की योजना बनाई है।

Ranbir Alia Wedding: शादी से पहले आलिया भट्ट के लिए बैचलर्स पार्टी आयोजित करेंगी आकांक्षा और अनुष्का, बचपन के सभी दोस्त होंगे शामिल
विज्ञापन

6 of 10
एंथोनी मैकी संग एंडिंग थिंग्स में दिखाई देंगी प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपने पांव जमा चुकी हैं। वह हाल ही में हाल ही में 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' में अभिनय करती हुई दिखाई दीं थी और अब वह जल्दी ही एक अन्य हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' में दिखाई देने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 'एंडिंग थिंग्स' में मार्वल सीरीज फेम एंथोनी मैकी के साथ नजर आने वाली हैं। बता दें कि हॉलीवुड अभिनेता एंथोनी मैकी 'कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर', 'एंट-मैन', 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर', 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' सहित कई फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं। प्रियंका और एंथोनी की यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी और इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा।

Ending Things: मार्वल सीरीज फेम एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
विज्ञापन

7 of 10
शहनाज गिल का नया वीडियो - फोटो : insta
बिग बॉस फेम और पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल को उनके चुलबुले और दिल खुश अंदाज के लिए जाना जाता है। वह जहां भी जाती हैं, बस माहौल खुशनुमा कर देती हैं। हालांकि एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से अभिनेत्री शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई थीं और उनके चेहरे की हंसी जैसे गायब हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खुद को बेहद मजबूती से संभाला और दोबारा से अपनी लाइफ के साथ काम पर भी फोकस करना शुरू कर दिया है। वह अब सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गई हैं और तस्वीरें वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से शहनाज ने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर की है, जिसमें वह अपने पड़ोसियों के साथ गिद्दा करती नजर आ रही हैं।

Shehnaaz Gill: लंबा घूंघट डाल पड़ोसियों संग जमकर गिद्दा करती दिखाई दीं शहनाज गिल, फैंस बोले-'पुरानी शहनाज वापस आ गई'

8 of 10
फुजिको फुजियो ए - फोटो : social media
हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक प्रसिद्ध जापानी मंगा कलाकार फुजिको फुजियो ए ( Fujiko Fujio A) का निधन हो गया है। बच्चों के जाने- माने कार्टून निंजा हतौड़ी और लिटिल घोस्ट क्यू-टारो सहित के लिए मशहूर फुजियो ए ने 88 वर्ष की आयु में अंतमि सांस ली। इस बारे में स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को जानकारी दी।

दुखद: डोरेमॉन फेम फुजिको फुजियो ए का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

9 of 10
आरआरआर 2, पुष्पा 2 और बाहुबली 3 - फोटो : सोशल मीडिया
एस एस राजामौली की तीसरी पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर' के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद से ही इसके सीक्वल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं फिल्म ‘आरआरआर’ की सक्सेस पार्टी के दौरान लेखक के वी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा 'आरआरआर 2' का जीक्र किए जाने के बाद से ही फैंस इसके बारे में और जानने के लिए बेताब हैं। ऐसे में आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि साउथ की सुपरहित फिल्मों - आरआरआर, बाहुबली और पुष्पा का अगला सीक्वल कब आ सकता है और इसकी क्या संभावनाएं हैं। पढ़िए…

RRR, Pushpa & Baahubali Sequel: कब आएंगे आरआरआर, पुष्पा और बाहुबली के सीक्वल? यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन

10 of 10
श्रीनिवासन - फोटो : social media
साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर श्रीनिवासन की हाल में ही बायपास सर्जरी हुई है। कार्डिएक अरेस्ट के बाद 30 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी सेहत में पहले से ज्यादा सुधार है। ताजा जानकारी के मुताबिक कोरोनरी केयर यूनिट में उनका इलाज किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Health Update: बायपास सर्जरी के बाद श्रीनिवासन की हालत में सुधार, 30 मार्च को पड़ा था दिल का दौरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें