फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कार्तिक आर्यन फिर कोरोना पॉजिटिव और निरहुआ की राजनीति में एंट्री, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 04 Jun 2022 08:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया का सहारा लेकर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था कि कोरोना से रहा नहीं गया।
विज्ञापन
1 of 10
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

अभिनेता कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया का सहारा लेकर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था कि कोरोना से रहा नहीं गया। अब कोविड के कारण उनका आईफा अवॉर्ड्स के लिए अबू धाबी जाना भी टल गया है। इससे पहले कार्तिक दूसरी लहर में कोरोना की चपेट में आए थे।

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव, आईफा अवॉर्ड्स में नहीं करेंगे शिरकत

विज्ञापन

2 of 10
केआरके का सम्राट पृथ्वीराज पर बयान - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज हो गई है, जिसमें अभिनेता के साथ मानुषी छिल्लर नजर आ रही हैं। इस फिल्म में अक्षय 'सम्राट पृथ्वीराज' की भूमिका में हैं और अभिनेता का काम फैंस को पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म 'पृथ्वीराज' की तारीफ भी कर रहे हैं। इन सबके बीच कमाल आर खान (केआरके) की इस फिल्म पर प्रतिक्रिया सामने आ गई है। केआरके के मुताबिक, इस फिल्म के शो खाली हैं।   

Samrat Prithviraj: केआरके ने उड़ाया 'सम्राट पृथ्वीराज' का मजाक, थिएटर की फोटो शेयर कर बोले- अक्षय को शर्म…

विज्ञापन

3 of 10
दिनेश लाल - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत से जुड़े सितारों का राजनीति से गहरा नाता है। बॉलीवुड के साथ साथ कई भोजपुरी स्टार्स भी राजनीति में उतर चुके हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम भी शामिल है। निरहुआ एक बार फिर राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल उर्फ निरहुआ आजमगढ़ सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। दिनेश लाल ने लोगों से वोट मांगना भी शुरू कर दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से कमल का बटन दबाने की बात कही है।

Bhojpuri: एक बार फिर राजनीति में किस्मत आजमाएंगे निरहुआ, जानें फिल्मों में अब तक कैसा रहा सफर

4 of 10
डॉन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

2018 से बड़े पर्दे से दूरी बनाने के बाद अब शाहरुख खान बैक-टू-बैक अपनी अपकमिंग फिल्मों का अनाउंमेंट कर रहे हैं। 2023 में किंग खान की पहले 'पठान', फिर 'जवान' और उसके बाद 'डंकी' रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि 2006 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन' का सीक्वल आने वाला है। 
 

विज्ञापन

5 of 10
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों हुई मूसेवाला की निर्मम हत्या ने पूरी पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। उनकी मौत की खबर ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया था। जहां सभी उनके निधन के गम में डूबे हैं, वहीं दूसरी तरफ लगातार उनके मर्डर में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि 28 साल के इस मशहूर पंजाबी सिंगर को गैंगस्टर्स द्वारा लगातार धमकाया जा रहा था और उनकी मौत के पीछे भी ऐसे ही गैंगस्टर्स का हाथ है। उनके मर्डर के बाद अब पंजाब के बाकी नामी सिंगर्स को भी गैंगस्टर्स द्वारा धमकाए जाने की खबरें आ रही हैं।

Sidhu Moose Wala: मीका ने किया पंजाब में गैंगस्टर्स के खौफ का खुलासा, बोले-'पैसों के लिए बहुत से सिंगर्स..'
विज्ञापन

6 of 10
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री नुसरत भरूचा और पावेल गुलाटी अभिनीत फिल्म 'जनहित में जारी' लगातार चर्चा में है। अब फिल्म अपने टाइटल ट्रैक को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि फिल्म का ट्राइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। इसे रैपर रफ्तार और नक्श अजीज ने अपनी आवाज दी है। टाइटल ट्रैक के बोल काफी उम्दा हैं। 'सब पर एक वुमनिया भारी है, यह सूचना जनहित में जारी है....' यह लाइन इस टाइटल ट्रैक की पंचिंग लाइन है। इस गाने को फैंस से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Janhit Mein Jaari Title track: 'सब पर एक वुमनिया भारी है...' रफ्तार ने मजेदार अंदाज में कही गंभीर बात
विज्ञापन

7 of 10
श्रेया लेंका - फोटो : सोशल मीडिया
महीनों की मेहनत और कठिन ऑडिशन के बाद भारत की श्रेया लेंका ने आखिर इतिहास रच दिया है। 18 वर्षीय श्रेया दक्षिण कोरिया के मशहूर बैंड 'ब्लैकस्वान' की पांचवी सदस्य बन गईं हैं। इस खास उपलब्धि पर श्रेया ने कहा, 'एक सपना सच हुआ। यह बेहद कीमती है।' बता दें कि श्रेया ने हाल ही में जूम कॉल के जरिए मीडिया से बात की है। इस दौरान उन्होंने अपनी इस दिलचस्प यात्रा के बारे में कई बातें साझा की हैं। श्रेया को लंबे और कठिन ऑडिशन के बाद इस बैंड में चुना गया है। श्रेया पश्चिमी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला शहर की रहने वाली हैं। उन्हें पिछले हफ्ते ब्राजील की गैब्रिएला डाल्सिन के साथ बैंड के लिए चुना गया है। इस बैंड की मूल सदस्य- यंगहेउन, फातोउ, जूडी और लीया हैं।

K-pop artist Sriya: भारत की श्रेया ने रचा इतिहास, मशहूर कोरियन बैंड में शामिल होने वाली पांचवीं सदस्य
 

8 of 10
केके, रुपांकर बागची - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत गायक केके पर विवादित टिप्पणी देकर बंगाली गायक रुपांकर बागची मुश्किल में फंस गए। 31 मई को केके के निधन से पहले रुपांकर बागची ने फेसबुक लाइव के दौरान पूछा था कि केके कौन हैं? इसके कुछ घंटे बाद ही कोलकाता के नजरूल मंच में लाइव परफॉर्म करते हुए केके का निधन हो गया और उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद से ही रुपांकर बागची को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन हंगामे और धमकियों का सामना करने के बाद उन्होंने अब केके के परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

Singer KK: कौन हैं केके? पूछने वाले बंगाली सिंगर ने ट्रोल होने के बाद मांगी माफी, फेसबुक पोस्ट भी किया डिलीट

9 of 10
उर्फी जावेद - फोटो : social media

अपनी ड्रेसिंग सेंस से लाखों लोगों के होश उड़ाने वाली एक्स बिग बॉस (OTT) कंटेस्टेंट उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हर बार कुछ नया पहनने की आदत ने उर्फी को डिजाइनर बना दिया है। वह अपनी ड्रेस अपने आप डिजाइन करती हैं। यही कारण है कि वह अलग-अलग मटेरियल से बनी ड्रेसिज पहनकर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अपनी अजीबो-गरीब फैशन सेंस और बोल्डनेस के लिए आए दिन ट्रोल होने वाली उर्फी ने फिर एक बार कुछ ऐसा पहन वीडियो अपलोड किया, जिसे देख सबके होश उड़ गए।

Urfi Javed: बोरे की ड्रेस पहन उर्फी ने दिखाया टशन, नेटिजन्स बोले-"इस बार टारजन बन गई "

 
विज्ञापन

10 of 10
दीपिका सिंह, तुषार सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ से घर घर लोकप्रिय हुई अभिनेत्री दीपिका सिंह अब बड़े परदे पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। एक संस्कारी बहु और एक मजबूत महिला की इमेज वाली दीपिका अपनी पहली फिल्म को लेकर बहुत रोमांचित हैं। अपनी पहली फिल्म 'टीटू अंबानी' में दीपिका ने जो किरदार अपनी पहली फिल्म के लिए चुना है वह आज की लड़की है और जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती है। फिल्म का नाम है, ‘टीटू अंबानी’। दीपिका कहती है, "मौसमी को ऐसा लगता है कि टीटू और वह एक-दूसरे के लिए ही बने हैं लेकिन मुश्किल तब पैदा होती है जब टीटू के फैसलों से उनके बीच प्यार के रिश्ते पर खतरा पैदा हो जाता है।"

Deepika Singh: ‘दीया और बाती हम’ की दीपिका ने टीवी को कहा अलविदा, बड़े परदे के लिए बनाया ये ‘अंबानी’ कनेक्शन’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें