फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: करण जौहर का बायकॉट गैंग पर निशाना और चाहत से शादी करना चाहता था सुकेश, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 28 Jan 2023 07:51 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Filmy Wrap Karan Johar on Pathaan Collection Aamir khan new look sukesh chandrashekhar propose chahatt khanna
विज्ञापन
1 of 11
करण जौहर, चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की इस रंगीन दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ हलचल होती रहती हैं। किसी नई फिल्म की रिलीज का एलान होता है,तो सितारों से जुड़ी खबरें सामने आती हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। देश और दुनिया में अपने अभिनय का सिक्का जमाने के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आज शनिवार को सुपरस्टार वेंकटेश के साथ अपनी तेलुगू डेब्यू फिल्म 'सैंधव' की घोषणा की। ट्विटर पर नवाजुद्दीन ने कई तस्वीरें साझा कीं और अपने फैंस को इस खबर की जानकारी दी। शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राणा दग्गुबाती और नागा चैतन्य भी नजर आएंगे।

Nawazuddin Siddiqui: साउथ में रंग जमाने को तैयार नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वेंकटेश के साथ की 'सैंधव' फिल्म की घोषणा
विज्ञापन

3 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ट्विटर पर तकरीबन डेढ़ साल बाद वापसी करने के बाद इन दिनों फुल स्विंग में नजर आ रही हैं। एक बार फिर ट्विटर पर अभिनेत्री का वही पुराना अंदाज दिखाई पड़ रहा है। कंगना के निशाने पर इस समय बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान और इसके फैंस हैं। क्वीन को लेकर लगातार ट्वीट्स कर रही हैं, जो किंग खान के फैंस को बिलकुल भी रास नहीं आ रहा है। लेकिन कंगना फैंस के कमेंट्स से डरने वालों में से बिलकुल नहीं हैं। ऐसे में एक बार फिर आज सुबह-सुबह पठान पर निशाना साधते हुए हिंदूवाद का नारा लगा दिया है। इसके साथ ही बॉलीवुड को एक बार फिर धमकी भी दे दी है।

Kangana Ranaut: 'पठान' के बहाने कंगना का बॉलीवुड पर निशाना, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो नहीं तो...

4 of 11
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'पठान' तहलका मचा रही है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर हुई शाहरुख खान की वापसी फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं है और ऐसे में उनके अंदर फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज भी देखने को मिल रहा है। विरोध के बाद भी 'पठान' पहले ही दिन से कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं और तीन दिन में ही वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार कलेक्शन करने में सफल रही है। ऐसे में फिल्म निर्माता करण जौहर ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताई और बायकॉट की धमकियों और ट्रोलिंग को मिथक बताया है।

Pathaan: बॉक्स ऑफिस पर पठान की सफलता से खुश करण जौहर ने बायकॉट ट्रेंड को बताया मिथक, बोले- फिल्म अच्छी हो तो..
विज्ञापन

5 of 11
आमिर खान, जस्सी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने का एलान कर दिया था। अभिनेता ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि वह परिवार को वक्त देना चाहते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है। हालांकि, इसके बाद वह कई मौकों पर नजर आ चुके हैं। इस बीच हाल ही में आमिर एक इवेंट में नजर आए। इस कार्यक्रम में अभिनेता के लुक ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया  है।

Aamir Khan: ग्रे बालों के साथ अलग अंदाज में नजर आए आमिर खान, लोग बोले- वापसी का इरादा नहीं लग रहा
विज्ञापन

6 of 11
सोनू सूद - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस महामारी के दौरान कई लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे थे। उस दौरान उन्होंने कई लोगों को उनके घरों तक सही सलामत पहुंचाया था। वह अक्सर अपने काम को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गाना गाते हुए दिख रही है। उस महिला का गाना इतना वायरल हुआ कि अभिनेता सोनू सूद ने भी उसे अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया। 

Sonu Sood: बेटी के लिए गाना गुनगुना रही थी मां, वीडियो देख सोनू सूद ने दे दिया इतना बड़ा ऑफर
विज्ञापन

7 of 11
चाहत खन्ना, सुकेश - फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ के ठगी मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जहां एक तरफ जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट ने राहत देते हुए विदेश यात्रा की अनुमति दे दी है, वहीं दूसरी तरफ सुकेश चंद्रशेखर ने बीते दिनों नोरा के खिलाफ चिट्ठियों के जरिए जमकर जहर उगला है। सुकेश ने नोरा पर आरोप लगाने के साथ ही निक्की तंबोली और चाहत दोनों के ही नामों का जिक्र किया था। सुकेश के मुताबिक यह दोनों अभिनेत्रियां उससे केवल पेशेवर कामों के लिए जुड़े हुए थे। हालांकि, चाहत खन्ना ने हाल ही में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में दर्ज कराए अपने बयान में सुकेश और अपने रिश्ते की इससे एकदम उलट तस्वीर बयां की है। इसके बाद एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ कई बड़े खुलासे किए हैं, जिन्हें सुन सब हैरान हैं।

Chahatt Khanna: चाहत खन्ना के बच्चों का बाप बनना चाहता था ठग सुकेश, तिहाड़ में अभिनेत्री को किया था प्रपोज

8 of 11
Hannah Spearritt - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की मशहूर सिंगर हन्ना स्पीरिट (Hannah Spearritt)  इन दिनों काफी परेशानियों का सामना कर रही हैं। हाल ही में सिंगर ने बताया है कि पिछले छह महीने से उनके पास घर नहीं है और ऐसे में उन्हें अपने परिवार के साथ कभी दोस्तों के घर, तो कभी उनके ऑफिस में रहना पड़ रहा है। सिंगर के मुताबिक क्रिसमस से पहले उनसे उनका घर छीन गया था और तभी से वह ऐसे ही अपने परिवार के साथ स्ट्रगल कर रही हैं।

Hannah Spearritt: दो बच्चों के साथ ऑफिस में रहने को मजबूर हुई यह मशहूर सिंगर, छह महीने पहले खो दिया था अपना घर

9 of 11
पठान में शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने आते ही अपना परचम लहरा दिया है। महज तीन दिन के अंदर ही 'पठान' 300 करोड़ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा पार करते हुए रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। हर तरफ इस फिल्म के ही चर्चे हैं। 'पठान' की शानदार सफलता के बाद शाहरुख खान ने पहला आस्क एसआरके सेशन रखा, जिसमें उन्होंने एक बार फिर फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए। इस सेशन में शाहरुख ने सलमान खान से भी जुड़े सवालों के जवाब दिए।

#AskSrk: 'पठान' की शानदार सफलता के बाद फैन ने की सलमान खान से शाहरुख की तुलना, किंग खान ने दिया यह मजेदार जवाब

10 of 11
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : social media
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' लगातार सफलता के नए रिकॉर्ड दर्ज कर रही है। इस फिल्म का गाना 'नाटू-नाटू' बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुका है। इससे पहले भी फिल्म कई अवॉर्ड जीत चुकी है। अब इस फिल्म के नाम एक और सफलता लगी है, जिसने न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि भारत का नाम भी गर्व से ऊंचा हुआ है। फिल्म 'आरआरआर' जापान में बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

RRR In Japan: 'आरआरआर' को जापान में बड़ी कामयाबी, एसएस राजामौली ने ट्वीट कर जाहिर की खुशी
विज्ञापन

11 of 11
सुष्मिता सेन, चारु आसोपा - फोटो : instagram
मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी चारू आसोपा अपने पति राजीव सेन से तलाक ले रही हैं। चारू और राजीव दोनों ने साल 2019 में शादी की थी, लेकिन 2020 में उनके रिश्ते में परेशानियां आने लगीं। उस समय भी दोनों के तलाक लेने की चर्चाएं सामने आई थीं, परंतु उन्होंने अपने रिश्ते को संभाल लिया। साल 2021 में जोड़े ने अपने घर में नन्ही सी बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने जियाना रखा। अब एक बार फिर दोनों के तलाक लेने की बातें चल रही हैं और इस बार चारू ने खुलासा किया है कि वह राजीव से तलाक ले रही हैं।

Charu Asopa: चारू असोपा ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- जून में राजीव से मिल जाएगा तलाक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें