फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कंगना का महेश भट्ट पर कटाक्ष और इस दिन आएगा विक्रम वेधा का ट्रेलर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 04 Sep 2022 07:43 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत में रोज कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं।
विज्ञापन
1 of 11
कंगना रणौत,ऋतिक रोशन और सैफ अली खान - फोटो : Social media
मनोरंजन जगत में रोज कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं। आज एक ओर जहां अभिनेत्री कंगना रणौत ने फिल्म मेकर महेश भट्ट पर निशाना साधा तो वहीं अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का 17 साल पुराना गाना रिलीज हो गया है। तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
महेश भट्ट, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इंडस्ट्री में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर कंगना लगभग हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर व्यक्त करती हैं। वह बिना किसी डर के इंडस्ट्री और इसके लोगों  के बारे मेंभी अपनी पक्ष रखती हैं। इसी क्रम में एक बार अभिनेत्री सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट पर निशाना साधा है। कंगना ने महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए कटाक्ष किया है।

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने महेश भट्ट पर साधा निशाना, कहा- दूसरी शादी के लिए उन्होंने किया धर्म परिवर्तन
विज्ञापन

3 of 11
फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के किरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'विक्रम वेधा' साल 2022 की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है, जिसका फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म का टीजर सामने आ चुका है। इस टीजर में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के धांसू अवतार ने फैंस को फिल्म के लिए और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया। इसी बीच अब इस फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी बड़ी जानकारी भी सामने आ गई है। ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान किया है। 

Vikram Vedha: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की 'विक्रम वेधा' का धांसू ट्रेलर

4 of 11
brahmastra - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी की बिग बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' एक लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। बायकॉट के बीच फिल्म को हिट कराने के लिए बॉलीवुड से लेकर साउथ के कलाकारों ने कमर कस ली है। जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नार्थ इंडिया में इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं वहीं इन दोनों को साउथ में एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर का साथ मिला है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक समय ऐसा भी आया था जब अमिताभ बच्चन फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी से नाराज हो गए थे। 

Brahmastra: अयान मुखर्जी की वजह से भड़क गए थे अमिताभ बच्चन, करण जौहर के सामने ब्रह्मास्त्र को कहा 'डिजास्टर'!
विज्ञापन

5 of 11
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Youtube
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों ही कलाकारों ने ऐतराज, मुझसे शादी करोगी, वक्त जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि, फिल्म वक्त के बाद दोनों फिर कभी साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर नहीं आए। ऐसे में फैंस लंबे समय से दोनों के साथ में आने का इंतजार कर रहे थे। इसी क्रम में अब फैंस का यह इंतजार अब खत्म हो गया है।

Woh Pehli Barsaat: 17 साल बाद रिलीज हुआ अक्षय और प्रियंका का गाना, शानदार केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
विज्ञापन

6 of 11
बिग बॉस तेलुगू 6 - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस' टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो है, जिससे कई सारी कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ी हुई है। हिंदी में इस रियलिटी शो को सलमान खान कई वर्षों से होस्ट करते नजर आ रहे हैं और हर सीजन में वह कुछ नया भी करते हैं। 'बिग बॉस' का तेलुगू वर्जन भी काफी लोकप्रिय है और तेलुगू में 'बिग बॉस' के सीजन 6 को शुरू होने में अब चंद घंटे बचे हुए हैं। आज यानी 4 सितंबर को 'बिग बॉस' तेलुगू का ग्रैंड प्रीमियर है, जिससे पहले शो के मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को एक लेवल बढ़ा दिया। 

Bigg Boss Telugu: कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते दिखेंगे नागार्जुन, सामने आया 'बिग बॉस' तेलुगू का नया प्रोमो
विज्ञापन

7 of 11
सौम्या टंडन-दीपेश भान - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत का लोकप्रिय शो 'भाबी जी घर पर हैं' के मशहूर एक्टर दीपेश भान इस दुनिया में नहीं हैं। ब्रैन हैमरेज की वजह से 23 जुलाई 2022 को अभिनेता ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। दीपेश भान के निधन के बाद जहां एक तरफ उनकी पत्नी नेहा पर बेटे की जिम्मेदारी आ गई तो दूसरी तरफ उनके परिवार पर होम लोन का भी बोझ आ गया था। बीते दिनों इस बात का जिक्र अभिनेत्री सौम्या टंडन ने भी कई बार किया था और अब सौम्या की वजह से ही दीपेश भान की पत्नी और उनके परिवार की सारी परेशानी खत्म हो गई है। 

Deepesh Bhan: सौम्या टंडन की मदद से कर्ज से मुक्त हुआ दीपेश भान का परिवार, एक्टर की पत्नी ने कहा- शुक्रिया

8 of 11
nora fatehi - फोटो : instagram
नोरा फतेही मनी लॉन्ड्रिंग केस में बुरी तरह फंसती नजर आ रही हैं। सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में उनसे अब तक चार बार पूछताछ की जा चुकी है। ईडी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुटे हैं। एक्ट्रेस को परेशानी में देख उनके फैंस भी काफी परेशान हैं। मगर, इस बीच नोरा ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। जी हां, वर्क फ्रंट पर नोरा के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है, जिससे नोरा बेहद खुश हैं।

Nora Fatehi: मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी नोरा के हाथ लगी बड़ी सफलता, सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की खुशी

9 of 11
हेरा फेरी, वेलकम - फोटो : सोशल मीडिया
'हेरा फेरी' और 'वेलकम' हिंदी सिनेमा की हिट फिल्म सीरीज है। दोनों के दो-दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और अब फैंस के बीच 'हेरा फेरी' और 'वेलकम' के तीसरे पार्ट का इंतजार है। 'हेरा फेरी' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल नजर आए थे तो वहीं, 'वेलकम' में अनिल कपूर और नाना पाटेकर ने गैंगस्टर बन लोगों का दिल जीत लिया था। अब इन दोनों फिल्मों के तीसरे पार्ट से जुड़ा अपडेट सामने आ गया है। 

Hera Pheri 3 & Welcome 3: खत्म हुआ इंतजार, जल्द शुरू होगा 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम 3' पर काम, जानें सारी डिटेल

10 of 11
कपिल शर्मा, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन कपिल शर्मा बहुत जल्द अपने ने शो के साथ वापस लौट रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनके नए शो का प्रोमो भी जारी हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। कपिल के नए शो की शूटिंग भी तेजी से चल रही है। बता दें कि द कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। 2022 अक्षय कुमार के लिए ठीक नहीं रहा है। उनकी चौथी फिल्म 'कठपुतली' भले ही ओटीटी पर रिलीज हुई हो, लेकिन इस फिल्म को भी कुछ खास रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इससे पहले उनकी 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई है। 

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा की वजह से नहीं चल रहीं अक्षय कुमार की फिल्में? शो में हुआ बड़ा खुलासा
विज्ञापन

11 of 11
मेहविश हयात - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान में इन दिनों बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है, तो लाखों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ ने पाकिस्तान के लोगों के जीवन को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। ऐसे में वहां के सितारे लोगों का साथ देने के लिए आगे आ रहे हैं और दूसरों से भी उनकी मदद करने की गुहार लगा रहे हैं। इसी बीच अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हालत ने बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर निशाना साधा है।

Pakistan Floods: बाढ़ पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़कीं पाक एक्ट्रेस मेहविश हयात, बोलीं- इंसानियत धर्म नहीं जानती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें