फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monalisa: मोनालिसा ने पति संग किए लालबाग के राजा के दर्शन, साझा की खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 04 Sep 2022 07:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोनलिसा पति विक्रांत के साथ - फोटो : social media
गणपति उत्सव को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर-घर में गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है। महाराष्ट्र में इस उत्सव को लेकर सबसे ज्यादा धूम देखने को मिलती है। मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करने दूर दूर से लोग यहां पहुंचते हैं।  टीवी और सिनेमा जगत के सितारे भी इस उत्सव को जमकर सेलिब्रेट करते हैं। अब भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने पति के साथ लाल बाग के राजा के दर्शन करने मुंबई पहुंची हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, और साथ ही दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।
 
विज्ञापन

2 of 4
मोनालिसा पति विक्रांत के साथ - फोटो : insta
शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
साझा की गई तस्वीरों में मोनालिसा और उनके पति को बप्पा का आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस के पति अभिनेता विक्रांत नीले रंग के कुर्ते में थे तो मोनालिसा को साड़ी में देखा जा सकता है। दोनों के माथे पर लाल बाग के राजा के चरणों का सिंदूर लगा हुआ नजर आ रहा है। मोनालिसा के चेहरे पर विघ्नहर्ता के दर्शन की खुशी अलग ही दिखाई दे रही है। उन्होंने कैप्शन के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।
विज्ञापन

3 of 4
मोनालिसा ने पति विक्रांत संग किए लाल बाग के राजा के दर्शन - फोटो : insta
बोलीं कब से इस पल का इंतजार था
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- 'लाल बाग चा राजा.. इस पल के लिए बरसों इंतजार किया है हमने...और कितना अच्छा लग रहा है कितने खुश हैं हम बता नहीं सकते...सब कुछ अच्छा होने वाला है। फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मोनालिसा - फोटो : social media
बात करें मोनालिसा की तो वह भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम तो हैं ही, इसके साथ ही वह टीवी पर भी अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ चुकी हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर भोजपुरी की वह सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें