फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: काजल अग्रवाल बनीं मां और जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Tue, 19 Apr 2022 07:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
kajal aggarwal, Jayeshbhai Jordaar - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल मां बन गई हैं। काजल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। काजल अग्रवाल ने अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय किया है और अब वह अपने पति गौतम किचलू के साथ अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अब तक काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है, जिस वजह से अब फैंस को सिर्फ कपल द्वारा शेयर की गई उस तस्वीर का इंतजार है, जिसमें काजल और गौतम अपने बेटे की झलक दिखाएंगे। वहीं, फैंस सोशल मीडिया के जरिए काजल और गौतम को बधाई भी दे रहे हैं।

खुशखबरी: 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल के घर गूंजीं किलकारियां, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म
विज्ञापन

2 of 10
जयेशभाई जोरदार ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
अपने हर किरदार से दर्शकों के दिलो-दिमाग में अलग छवि बनाने वाले अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वह अपनी धाकड़ छवि से कुछ अलग नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक गुजराती शख्स की भूमिका निभाई है। वहीं बोमन ईरानी रणवीर सिंह के पिता के किरदार में हैं, जो कि गांव के सरपंच बने हैं। फिल्म के ट्रेलर का दर्शक काफी दिनों के इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में कॉमेडी से साथ-साथ सोशल मैसेज भी दिया गया है। ये फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी में लड़का और लड़की के बीच के भेदभाव को दिखाया है।

Jayeshbhai Jordaar: रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के साथ सामाजिक कुरीतियों पर उठेंगे सवाल
विज्ञापन

3 of 10
डंकी - फोटो : social media
सुपरस्टार शाहरुख खान और बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी एक साथ डंकी  नाम के एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहें है, बता दें इंडियन सिनेमा में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब बॉलीवुड के यह दो बड़े दिग्गज साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का एलान एक प्यारी सी वीडियो यूनिट के साथ किया गया जिसमें फिल्म के टाइटल का खुलासा करने के साथ बताया गया कि इसमें राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान को एक साथ फिल्म में काम करते देखा जाएगा। बता दें, 3 इडियट्स, मुन्नाभाई फ्रैंचाइज़ी, पीके और संजू जैसी बड़ी कमर्शियली सक्सेसफुल फिल्में जिसने इंडस्ट्री में नए बेंचमार्क सेट किए है, के बाद अब  राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान के साथ अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम शुरू दिया है।

DUNKI: राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की फिल्म को नाम मिला 'डंकी', इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

4 of 10
जर्सी फिल्म का बीटीएस वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'जर्सी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म पर स्क्रिप्ट चोरी के आरोप लगे थे जिसके बाद इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। इस केस पर मुंबई हाई कोर्ट ने जर्सी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए फिल्म को रिलीज करने की इजाजत दे दी है। अब यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। बता दें कि फिल्म पर स्क्रिप्ट चोरी के आरोप के बाद ही मेकर्स ने रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाने का एलान कर दिया था।

Jersey: शाहिद कपूर की जर्सी ने जीता कोर्ट केस, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन

5 of 10
रवीना टंडन  - फोटो : Social media
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म का फैंस ने बेसब्री से इंतजार किया है और जैसे ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने बंपर ओपनिंग की और अब 'केजीएफ चैप्टर 2' कमाई के रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म के पहले चैप्टर में यश थे। लेकिन 'केजीएफ चैप्टर 2' में यश के अलावा, संजय दत्त और रवीना टंडन भी हैं, जिन्होंने फिल्म में आग लगा दी है। वहीं, अब रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंंने सिनेमाघरों का हाल दिखाया है।

KGF Chapter 2: फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने स्क्रीन पर फेंके सिक्के, वीडियो शेयर कर रवीना टंडन ने दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन

6 of 10
हुमा कुरैशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हुमा कुरैशी भारत की पहली होम शेफ तरला दलाल की भूमिका बड़े परदे पर निभाने जा रही हैं। दिवंगत शेफ तरला और उनके जीवन पर बनने वाली इस बायोपिक के फैसले के बारे में बात करते हुए, निर्माता अश्विनी अय्यर तिवारी कहते हैं, “तरला की कहानी एक प्रतिष्ठित शेफ होने की तुलना में बहुत अधिक है। यह एक वर्किंग मां की कहानी है, जिसने अकेले ही भारत में शाकाहारी कुकिंग का चेहरा बदल दिया और ऐसे कई घरेलू रसोइयों और स्टार्टअप्स के लिए अपने सपनों को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त किया।

तरला दलाल: हुमा कुरैशी खोलेंगी लजीज जिंदगी के राज, बनने जा रही देश की पहली शेफ बायोपिक
विज्ञापन

7 of 10
प्रीति जिंटा, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा जुड़वा बच्चों की मां हैं और आजकल मातृत्व का आनंद उठा रही हैं। उनका सोशल मीडिया भी इस बात का सबूत है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह अपने जुड़वा बच्चों के साथ फ्लाइट में सफर कर रही थी। इस दौरान उन्हें अपने दोस्त ऋतिक रोशन से मदद मिली, जिसके लिए उन्होंने ऋतिक का धन्यवाद किया। प्रीति जिंटा ने ऋतिक को शुक्रिया अदा करने के लिए अपने इंस्टग्राम का सहारा लिया और लिखा कि आपकी जिंदगी में बहुत लोग आते हैं, लेकिन सच्चे दोस्त ही हैं जो आपके दिल में अपने निशान छोड़ जाते हैं।

Social Media: फ्लाइट में ऋतिक रोशन ने प्रीति के जुड़वा बच्चों को संभाला, अभिनेत्री ने फोटो शेयर कर कह दी ये बात

8 of 10
गेयटी थिएटर पहुंचे राम चरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ सुपरस्टरार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म आरआरआर की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है। फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हो रही है। इस फिल्म की सफलता के बाद राम चरण ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लंगर का आयोजन किया। इस आयोजन के लिए फैंस उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। राम चरण की पत्नी उपासना ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Ram Charan: आरआरआर की सफलता के बाद राम चरण ने किया लंगर का आयोजन, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

9 of 10
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब अपनी पसर्नल लाइफ के बाद प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रहे हैं। दरअसल,जहां शादी होते ही रणबीर कपूर फिर से काम पर वापस लौट गए, तो वहीं अब उनकी दुल्हनिया आलिया भट्ट ने भी काम पर वापसी कर ली है। हाल ही में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर देखी गईं। शादी के बाद पहली बार बाहर आईं एक्ट्रेस की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट इस दौरान बेहद सिंपल लुक में दिखाई दीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने गुलाबी और सफेद रंग का सूट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने नो मेकअप लुक के साथ छोटे से ईयरिंग्स कैरी किए थे, जो उनके इस सिंपल लुक में चार चांद लगा रहा था।

Alia Bhatt: रणबीर से शादी के बाद पहली बार घर से बाहर निकलीं आलिया भट्ट, दीपिका के पति रणवीर से साथ हुईं रवाना
विज्ञापन

10 of 10
सिंगर शिल्पी राज - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब धीरे-धीरे देशभर में लोकप्रिय होती जा रही है। भोजपुरी गानों के साथ- साथ इस इंडस्ट्री के कलाकार भी अब पूरे देश में मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी के इन्हीं मशहूर कलाकारों में से एक हैं सिंगर शिल्पी राज। शिल्पी अक्सर अपने गानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली शिल्पी इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि, इस बार एक्ट्रेस अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि अपने एक वीडियो को लेकर चर्चाओं में हैं।

Shilpi Raj MMS Leak: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का एमएमएस लीक, गायिका ने लोगों से की वीडियो शेयर ना करने की अपील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें