फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ट्विटर पर हुई भूल के लिए बिग बी ने मांगी माफी और शीजान के सपोर्ट में उर्फी, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

Sun, 08 Jan 2023 08:13 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अमिताभ बच्चन, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। वहीं, इंडस्ट्री से आए दिन सितारों और फिल्मों से जुड़ी अपडेट सामने आते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए 10 खबरों के जरिए बताते हैं आपको आज की मनोरंजन जगत में क्या कुछ हलचल हुई...
विज्ञापन

2 of 11
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। स्वरा एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वह अपनी किसी टिप्पणी को लेकर नहीं बल्कि एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में स्वरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वह मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस तस्वीर के साथ स्वरा ने जो कैप्शन लिखा है, उसके बाद फैंस उनसे काफी मजेदार सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। 

Swara Bhasker: मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं स्वरा भास्कर, यूजर्स बोले- 'तुम्हारा बॉयफ्रेंड है?'
विज्ञापन

3 of 11
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 में अप्रैल में अभिनेता यश की केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जिसके बाद होम्बले फिल्म के निर्माता विजय किरागंदूर ने एक घोषणा की थी। जैसा कि केजीएफ फिल्म का तीसरा पार्ट बनाने की घोषणा की जा चुकी है। केजीएफ चैप्टर 3 को लेकर निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा कि केजीएफ चैप्टर 3 फिल्म जो कि रोस्टर का हिस्सा था। उन्होंने आगे कहा कि वह इस फिल्म को साल 2022 के अक्टूबर या फिर नवंबर की शुरुआत में सिनेमाघरों में लाने की सोच रहे थे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए ही यश ने अपने केजीएफ लुक को नहीं बदला है। वह आज भी लंबे बाल और दाढ़ी के साथ ही नजर आते हैं। कहानी के अंतिम चैप्टर को देखने के बाद फैंस ने अनुमान लगाया था कि अभिनेता इस फिल्म की तीसरी किस्त लेकर भी आ सकते  हैं। अब  विजय किरागंदूर ने खुलासा कर दिया है कि केजीएफ चैप्टर 3 आखिर कब रिलीज हो सकती है।  

KGF Chapter 3: खत्म हुआ इंतजार! जानिए कब रिलीज होगी रॉकी भाई की 'केजीएफ चैप्टर 3'

4 of 11
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
26 जनवरी, 15 अगस्त, होली-दिवाली से लेकर तमाम सार्वजनिक छुट्टियां मनाना आखिर किसे पसंद नहीं होता! अक्सर नौकरीपेशा लोग इन पर अपना हक समझते हैं। हालांकि, कुछ पेशे ऐसे भी होते हैं, जहां सार्वजनिक छुट्टियों जैसी कोई चीज नहीं होती। अब तक हिंदी सिनेमा भी इस लिस्ट में शुमार रहा। जी हां, सिनेमा एक ऐसी दुनिया है जहां छुट्टी का कोई दिन तय नहीं माना जाता। हर दिन फिल्म की शूटिंग होती है। हर दिन स्क्रिप्ट लिखी जाती हैं, फिल्मों पर काम जारी रहता है। हालांकि, अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी पब्लिक हॉलीडे मनाए जाएंगे! हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार पब्लिक हॉलीडेज की घोषणा की गई है।  

Bollywood: हिंदी सिनेमा में पहली बार पब्लिक हॉलीडे का एलान, देखें फिल्मी हस्तियों को कब-कब मिलेंगी छुट्टियां
विज्ञापन

5 of 11
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में वह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने के मामले को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पोस्ट के जरिए भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं है। अब इसको लेकर भी वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस तस्वीर को लेकर ज्योति सिंह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। 

Jyoti Singh: बिना सिंदूर लगाए दिखीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति, यूजर्स बोले- तलाक हुआ नहीं और ये..
विज्ञापन

6 of 11
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद है। वहीं, अभिनेत्री साउथ इंडस्ट्री में भी लोगों को खासी पसंद आ रही हैं। क्योंकि हाल ही में अभिनेत्री को दो फिल्मों के लिए ऑफर किया गया है। जिसमें से एक आरआरआर के सुपरस्टार अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिल्म के लिए एक बड़ी फीस की मांग कर रही है। जो कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर के द्वारा मांगी गई फीस को भी पार कर रही हैं।  

Janhvi Kapoor: जूनियर NTR के साथ फिल्म के लिए जान्हवी ने बढ़ाई फीस, रश्मिका मंदाना से ज्यादा की डिमांड
विज्ञापन

7 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहते हैं। लेकिन अब बिग बी ने एक बहुत बड़ी भूल कर दी है, जिसके लिए उन्होंने फैंस से माफी भी मांगी है। बिग बी के माफी मांगने के बाद कुछ लोग उन्हें मजाकिया अंदाज में रिप्लाई कर रहे हैं, तो उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। 

Amitabh Bachchan: ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से हो गई एक भूल, माफी मांगने के बाद भी आ गए ट्रोल्स के निशाने पर

8 of 11
निर्माता डेविड डबिन्सकी-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
पैन नलिन की द लास्ट फिल्म शो (छेलो शो)ने भारत को इस साल काफी उम्मीदें दी हैं। इस साल अकादमी पुरस्कार लाने की उम्मीद नजर आ रही है। इस फिल्म को लेकर समर्थन व्यक्त करते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजिल्स में अपने घर में उसी को लेकर एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की है।  

Priyanka Chopra: 'छेलो शो' के ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट होने पर प्रियंका ने जताई खुशी, होस्ट की स्क्रीनिंग

9 of 11
अपनी मां के साथ तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से एक्ट्रेस और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान के परिवार के बीच आरोपों का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों तुनिशा की मां पर शीजान के परिवार ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, अब एक्ट्रेस की मां ने सभी आरोपों का जवाब दिया है और साथ ही शीजान पर बेटी को दूर के अस्पताल में ले जाने का आरोप भी लगाया है। 

Tunisha Sharma: तुनिशा की मौत पर मां ने उठाए सवाल, सुसाइड से तीन दिन पहले भेजा बेटी का वॉइस मैसेज सुनाया

10 of 11
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिलीज के तीन हफ्तों में ही दुनिया भर में डेढ़ अरब डॉलर (12800 करोड़ रुपये) से ज्यादा का कारोबार दुनिया भर में कर चुकी निर्माता, निर्देशक जेम्स कैमरून की नई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का तमगा हासिल कर लिया है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 24वें दिन की कमाई और 25वें दिन की एडवांस बुकिंग मिलाकर 373.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये कमाई तीन साल पहले रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की 372.22 करोड़ रुपये की कमाई से आगे निकल गई है। फिल्म के भारतीय भाषाओं के संस्करणों की कमाई बेहतरीन रही है। खासतौर से फिल्म के हिंदी संस्करण को उत्तर भारतीय दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। 

Avatar 2: नंबर वन हॉलीवुड फिल्म बनी ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’, ‘एवेंजर्स एंडगेम’ पहुंची दूसरे नंबर पर
विज्ञापन

11 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

फैशन क्वीन कही जाने वाली उर्फी जावेद अक्सर अपने लुक और बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती है। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर भी अक्सर गंभीर मुद्दों को लेकर बात करते हुए नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री की चर्चित घटना तुनिशा की आत्महत्या को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जैसा कि तुनिशा के सह कलाकार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान इन दिनों जेल में बंद हैं। इसको लेकर उर्फी जावेद ने बात की है।

Urfi javed: उर्फी ने शीजान खान के परिवार को किया सपोर्ट? इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखी यह बात

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें