फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विदेश जा सकेंगी जैकलीन और SRK ने कैंसर पीड़िता की अंतिम इच्छा की पूरी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 23 May 2023 07:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जैकलीन फर्नांडीज, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया चकाचौंथ से भरी हुई है और यहां पर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : social media
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ट्रायल का सामना कर रहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति दे दी है। जैकलीन ने दुबई जाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन फर्नांडीज भी आरोपी हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कोर्ट से विदेश यात्रा करने की परमिशन मांगी थी।
Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की कोर्ट से जैकलीन को राहत, विदेश जाने की मिली अनुमति
विज्ञापन

3 of 11
आदित्य सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिन टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत का सोमवार को निधन हो गया है। उनका शव सोमवार को अभिनेता के घर से बरामद हुआ। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पुलिस को कई जानकारी मिली हैं। शुरुआती तौर पर पुलिस का कहना है कि आदित्य सिंह राजपूत की उनके अंधेरी अपार्टमेंट में कथित रूप से फिसलने और बाथरूम में गिरने के बाद मौत हुई है। आज (मंगलवार) अभिनेता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए टीवी के कई सितारे ओशिवारा श्मशान स्थल पहुंचे।
Aditya Singh Rajput: आदित्य सिंह राजपूत का हुआ अंतिम संस्कार, करीबियों ने दी नम आंखों से विदाई

4 of 11
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' आधिकारिक तौर पर अपने सीजन 13 के साथ वापस आ रहा है। शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। शो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीवी इंडस्ट्री के मशहूर चेहरे इस शो में नजर आने वाले हैं, जो दक्षिण अफ्रीका का जंगलों में खतरे से दो चार होते दिखेंगे।
KKK 13: डेजी शाह से लेकर शीजान खान तक खतरों से खेलते आएंगे नजर, यहां देखिए कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
विज्ञापन

5 of 11
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
कार्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में पूर्व रीजनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। इस मामले की जांच सीबीआई के हाथ में है। अब तक उनसे दो बार पूछताछ की जा चुकी है। इस बीच जांच एजेंसी ने समीर को पूछताछ के लिए नया समन जारी कर दिया है। इसमें उन्हें 24 मई से पहले सीबीआई के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। 
Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े को सीबीआई ने तीसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया, 24 मई से पहले होना होगा पेश
विज्ञापन

6 of 11
फहद फासिल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता फहद फासिल की मलयालम फिल्म 'पचुवुम अथबुथा विलक्कुम' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। 'पचुवुम अथबुथा विलक्कुम' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो 26 मई को प्राइम वीडियो पर अपनी शुरुआत करेगी। इसे तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी डब किया गया है। अखिल सथ्यन के निर्देशन बनी यह फिल्म इस साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह मुंबई के एक मध्यवर्गीय मलयाली व्यवसायी 'पाचु' की कहानी पर आधारित है, जो एक काम के लिए केरल की यात्रा करता है। 
Fahadh Faasil: सिनोमाघरों के बाद ओटीटी पर धूम मचाएंगे फहद फासिल, इस दिन प्राइम वीडियो पर फिल्म देगी दस्तक
विज्ञापन

7 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि उन्हें किंग ऑफ हार्ट्स क्यों कहा जाता है। एक उम्दा कलाकार होने के साथ ही किंग खान नेक इंसान भी हैं। वह अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते। उनके व्यवहार में साफ झलकता है कि उन्हें दूसरों की फिक्र है। कैंसर पीड़ित महिला की इच्छा पूरी कर शाहरूख खान ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।
Shahrukh Khan: शाहरुख ने 60 साल की कैंसर पीड़ित फैन की अंतिम इच्छा की पूरी, वीडियो कॉल पर 40 मिनट की बात

8 of 11
अनुपम खेर-डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर एक्टर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी अपडेट यहां फैंस के साथ शेयर करते नजर आते हैं। आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें वह और फिल्मकार डेविड धवन बातचीत करते नजर आ रहे हैं। साथ में मिलाप जावेरी भी वहां मौजूद हैं। 
Anupam Kher: अनुपम खेर ने सुनाए डेविड धवन और अपनी यारी के किस्से, बोले- 40 साल नई है हमारी दोस्ती

9 of 11
पुष्पा: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया में अल्लू अर्जुन के बहुत चाहने वाले हैं। उनकी फिल्म पुष्पा द राइज के बाद से तो उनके चाहने वालों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पुष्पा में अभिनेता की दमदार एक्टिंग देखने को मिली थी, जिसे फैंस का बेतहाशा प्यार मिला है। अब दर्शकों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है। इस वक्त फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है और फिल्म को इस साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। फिल्म से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर बनी रहती है। इस कड़ी में फिल्म को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
Pushpa 2: 'फायर पुष्पा' संग बवाल मचाएगा रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का यह सितारा! ऐसा हो सकता है किरदार

10 of 11
आसिम रियाज-हिमांशी खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से सुर्खियों में आए आसिम रियाज और हिमांशी खुराना अक्सर खबरों में रहते हैं। दोनों की लव स्टोरी खूब चर्चा में रहती है। बिग बॉस के दौरान इनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। वहीं, शो से बाहर आने के बाद भी इनकी लोकप्रियता पर असर नहीं पड़ा। दोनों कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, पिछले काफी वक्त से इनके ब्रेकअप की खबरें तैर रही हैं। क्या सच में आसिम-हिमांशी अलग हो गए हैं? आइए जानते हैं...
Asim-Himanshi: अलग नहीं हुईं आसिम-हिमांशी की राहें? तस्वीर के जरिए कपल ने दूर किया सारा कंफ्यूजन
विज्ञापन

11 of 11
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कृति सेनन इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। गैर फिल्मी पृष्ठभूमि से आने के बाद भी सिनेमा की दुनिया में उन्होंने एक लंबी लकीर खींची है। करीब नौ वर्ष पहले कृति ने फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी' और 'मिमी' जैसी तमाम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आज भले ही उनका अपना एक कद है, लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब उन्हें फिल्में नहीं मिला करती थीं। हाल ही में कृति ने अपने उस दौर पर बात की।
Kriti Sanon: मेकर्स नहीं देते थे कृति सेनन को मौके? एक्ट्रेस ने साझा किया संघर्ष के दिनों का अनुभव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें