मनी लॉन्ड्रिंग केस में ट्रायल का सामना कर रहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति दे दी है। जैकलीन ने दुबई जाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन फर्नांडीज भी आरोपी हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कोर्ट से विदेश यात्रा करने की परमिशन मांगी थी।